कोंच,सुभाष नगर में सीएससी संचालक का खाता फ्रीज होने और पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर सीएससी संचालक पति के साथ कथित धोखाधड़ी और शिकायत के बाद पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दिए जाने की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम दो लोग कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद पंकज ने परिचित होने के कारण उन्हें 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि खाते में भेजी गई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर हुई थी, जिसके चलते पंकज का बैंक खाता फ्रीज हो गया। मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत और साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत आगे बढ़ाने पर पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का भी दावा किया गया है। पीड़िता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने, आरोपों की निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
कोंच,सुभाष नगर में सीएससी संचालक का खाता फ्रीज होने और पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर सीएससी संचालक पति के साथ कथित धोखाधड़ी और शिकायत के बाद पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दिए जाने की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम दो लोग कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद पंकज ने परिचित होने के कारण उन्हें 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि खाते में भेजी गई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर हुई थी, जिसके चलते पंकज का बैंक खाता फ्रीज हो गया। मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत और साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत आगे बढ़ाने पर पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का भी दावा किया गया है। पीड़िता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने, आरोपों की निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
- कोंच,सुभाष नगर में सीएससी संचालक का खाता फ्रीज होने और पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर सीएससी संचालक पति के साथ कथित धोखाधड़ी और शिकायत के बाद पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दिए जाने की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम दो लोग कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद पंकज ने परिचित होने के कारण उन्हें 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि खाते में भेजी गई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर हुई थी, जिसके चलते पंकज का बैंक खाता फ्रीज हो गया। मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत और साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत आगे बढ़ाने पर पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का भी दावा किया गया है। पीड़िता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने, आरोपों की निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।1
- 🎤तिरंगे के रंग में रंगा जालौन,गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष🖥️ 🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब,पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳 शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह जनपद जालौन, हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष, देशभक्ति गीतों से गूंजता वातावरण और सड़क के दोनों ओर उमड़ा नागरिकों का उत्साह, सोमवार को जिला मुख्यालय उरई का नजारा देखते ही बन रहा था। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना का जीवंत संदेश दिया। पुलिस लाइन परिसर से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंची। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही शहर की फिजा देशभक्ति के जज्बे से भरती गई। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष और ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जैसे देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। सड़क पर लहराते तिरंगों का दृश्य मानो स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरे शहर को राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में बदल रहा था। तिरंगा यात्रा में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, छात्र-छात्राएं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जालौन की एकजुट राष्ट्रभावना का विराट प्रदर्शन बन गई। यात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके सम्मान में देश का प्रत्येक नागरिक भावनात्मक रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें सभी लोगों को पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनना चाहिए। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि देश को आजादी सहज रूप से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन न्योछावर किया। तिरंगे के सम्मान का अर्थ उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान करना भी है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज की तिरंगा यात्रा ने जनपदवासियों के भीतर देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनने का आह्वान किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज से 15 अगस्त तक जनपद में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अनेक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को यह एहसास कराना है कि देश की आजादी के पीछे कितने संघर्ष, त्याग और बलिदान की लंबी गाथा छिपी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनका त्याग और योगदान राष्ट्र के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। आजादी के इस अमूल्य उपहार की रक्षा करना और देश की एकता-अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है और इसके सम्मान में पूरा जनपद एकजुट होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली इस विशाल तिरंगा यात्रा ने जालौन की धरती पर देशभक्ति की ऐसी छटा बिखेरी कि पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- तिरंगे के रंग में रंगा उरई, गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष उरई (जालौन)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को पुलिस लाइन से टाउनहाल तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से शहर को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस लाइन से शुरू हुई यात्रा जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउनहाल पहुंची। यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा लहराते हुए लोग आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव दिखाई दिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। तिरंगे का सम्मान करना स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का सम्मान करना भी है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष, त्याग और बलिदान से परिचित कराना भी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी, अजय इटौंदिया,डॉ ममता स्वर्णकार,अलीम सर,शांतिस्वरुप महेश्वरी,लक्षमण दास बबानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- गरीब की झोपड़ी पर कब पड़ेगी सरकार की नजर,आवास योजना के दावों के बीच कच्चे मकान में जिंदगी काट रहा भूमिहीन परिवार! गरीब की झोपड़ी पर कब पड़ेगी सरकार की नजर? आवास योजना के दावों के बीच कच्चे मकान में जिंदगी काट रहा भूमिहीन परिवार! नदीगांव ब्लॉक के कुठौंदा गांव से गरीब परिवार की दर्दनाक दास्तान नदीगांव (जालौन) सरकार की योजनाओं में गरीबों को पक्का आशियाना देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद परिवारों को छत उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। लेकिन नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठौंदा से सामने आई एक तस्वीर इन दावों पर कई सवाल खड़े कर रही है। गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूराम लुहार का परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर बताया जा रहा है। परिवार के मुताबिक उनके चार बच्चे थे, जिनमें एक बच्चे की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बताया गया कि परिवार भूमिहीन भी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब परिवार के पास अपनी जमीन तक नहीं है और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है, तो आखिर उसे सरकारी आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल सका? सबसे बड़ा सवाल—आखिर गरीब की सुनवाई क्यों नहीं? क्या गरीब परिवार वास्तव में आवास योजना के मानकों में पात्र नहीं है? अगर पात्र है तो अब तक आवास क्यों नहीं मिला? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवार की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया? क्या ग्राम पंचायत स्तर पर आवास के लिए परिवार का नाम पात्रता सूची में शामिल किया गया? अगर नाम शामिल नहीं किया गया तो उसका कारण क्या है? क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस परिवार के घर पहुंचकर उसकी स्थिति देखी? सरकार गरीबों को पक्की छत देने की बात कर रही है, लेकिन अगर वास्तव में कोई भूमिहीन और जरूरतमंद परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंच रहा है या नहीं, इस सवाल से भी जुड़ा है। वीडियो को अंत तक जरूर देखिए और सुनिए मुन्नी देवी के परिवार की पूरी दास्तान। आप भी वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। क्या आपके गांव में भी ऐसा कोई गरीब परिवार है, जिसे पात्र होने के बावजूद अभी तक आवास नहीं मिला? कमेंट में गांव का नाम और समस्या जरूर बताइए। हमारी टीम मामले को सामने लाने का प्रयास करेगी। हो सकता है आपकी एक आवाज किसी जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत दिलाने की वजह बन जाए। अब सवाल सिर्फ आवास का नहीं, सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचने का है।1
- गरीब की झोपड़ी पर कब पड़ेगी सरकार की नजर?, नदीगांव ब्लॉक के कुठौंदा गांव से गरीब परिवार की दर्दनाक दास्तान!! आवास योजना के दावों के बीच 50 वर्षों से कच्चे मकान में जिंदगी काटने को मजबूर भूमिहीन परिवार! (जालौन)नदीगांव सरकार की योजनाओं में गरीबों को पक्का आशियाना देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद परिवारों को छत उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। लेकिन नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठौंदा से सामने आई एक तस्वीर इन दावों पर कई सवाल खड़े कर रही है। गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूराम लुहार का परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर बताया जा रहा है। परिवार के मुताबिक उनके चार बच्चे थे, जिनमें एक बच्चे की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बताया गया कि परिवार भूमिहीन भी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब परिवार के पास अपनी जमीन तक नहीं है और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है, तो आखिर उसे सरकारी आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल सका? सबसे बड़ा सवाल—आखिर गरीब की सुनवाई क्यों नहीं? क्या गरीब परिवार वास्तव में आवास योजना के मानकों में पात्र नहीं है? अगर पात्र है तो अब तक आवास क्यों नहीं मिला? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवार की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया? क्या ग्राम पंचायत स्तर पर आवास के लिए परिवार का नाम पात्रता सूची में शामिल किया गया? अगर नाम शामिल नहीं किया गया तो उसका कारण क्या है? क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस परिवार के घर पहुंचकर उसकी स्थिति देखी? सरकार गरीबों को पक्की छत देने की बात कर रही है, लेकिन अगर वास्तव में कोई भूमिहीन और जरूरतमंद परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंच रहा है या नहीं, इस सवाल से भी जुड़ा है। वीडियो को अंत तक जरूर देखिए और सुनिए मुन्नी देवी के परिवार की पूरी दास्तान। क्या आपके गांव में भी ऐसा कोई गरीब परिवार है, जिसे पात्र होने के बावजूद अभी तक आवास नहीं मिला? कमेंट में गांव का नाम और समस्या जरूर बताइए। हमारी टीम मामले को सामने लाने का प्रयास करेगी। हो सकता है आपकी एक आवाज किसी जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत दिलाने की वजह बन जाए। अब सवाल सिर्फ आवास का नहीं, सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचने का है।1
- जालौन..झंडा चौराहा का झंडा लहरा उठा सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एडवांस मे.. भीम राजावत पत्रकार 4tv news जिला संवाददाता... तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन mo.96288004581
- कोंच के गल्ला मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू तहसील कोंच की बैठक, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 13 अगस्त को निकलेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा गल्ला मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू तहसील कोंच की बैठक, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 13 अगस्त को निकलेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा1
- रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे चले, लाइसेंसी बंदूक से दो फायर अटरिया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी जालौन। थाना आटा क्षेत्र के ग्राम अटरिया में सोमवार को रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर कर दिए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना आटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम अटरिया निवासी नीतू खटिक और डॉली प्रजापति का रास्ते से निकलने को लेकर शैलेंद्र निरंजन से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान शैलेंद्र निरंजन द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए जाने की बात सामने आई। घटना की सूचना पर थाना आटा पुलिस तत्काल गांव पहुंची और मौके की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली है तथा उनके आधार पर अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रकरण को लेकर क्षेत्राधिकारी कालपी ने भी जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया। संजय कुमार पत्रकार जालौन1