बड़ी खबर पीलीभीत से पीलीभीत के बीसलपुर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम -भीम आर्मी का हल्ला बोल प्रदर्शन विनोद साहनी हत्याकांड और चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर कथित तौर पर हमले से भड़का अक्रोश आपको बता दें कि जनपद गोंडा में बर्तन कारोबारी (कश्यप समाज से ) विनोद कुमार साहनी की हत्या तथा पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ,आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को बीसलपुर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी बीसलपुर के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विनोद कुमार साहनी कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने, चंद्रशेखर आज़ाद को रोके जाने तथा उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की स्वतंत्र जांच और उनके काफिले पर हुए कथित हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी नागरिक के जीवन, सम्मान और सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होना लोकतांत्रिक व्यवस्था में आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि घटनाक्रम से संबंधित CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि विनोद कुमार साहनी कश्यप के परिवार को तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और हत्याकांड की जांच में तेजी लाकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) अन्याय, शोषण और भेदभाव के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाती रही है। संगठन का स्पष्ट मत है कि किसी भी मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए और हर पीड़ित को निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पूरे प्रकरण में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि न्याय की इस लड़ाई में संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के नईम रज़ा, प्रदेश सचिव आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), एडवोकेट राजाराम माथुर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य, सौरभ भारतीय, जिला संयोजक, सोनपाल परदेसी, जिला महासचिव, सुभाष गंगवार, तहसील संयोजक, इरफान अंसारी, संजीव कुमार, विकास कुमार, अनवर अब्बास, मोहम्मद सोहेल उर्फ शब्बू, सुरेंद्र सागर, हरीश गंगवार, मोहम्मद मुबाशशिर, अफसर अली, ज्ञानेंद्र गंगवार, नन्हें लाल भारती, खेम करण वर्मा, आशिक अली, एडवोकेट मैशाद अली, आसिफ खान, मोहम्मद इमरान अंसारी, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार वर्मा, तौहीद खान, नासिर शाह, मुस्तफा अली शेरा वाल्मीकि, नदीम अंसारी, अखलाक अहमद अंसारी, हसनैन, समसुल अंसारी, मुकेश गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट 91indianews बीसलपुर से मुनीश गौतम की खास रिपोर्ट

- *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला। *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला।1
- फार्म हाउस में हत्या की साजिश का आरोप, सांसद ने मांगी निष्पक्ष जांच एक सांसद ने दावा किया है कि फार्म हाउस में उनकी हत्या की साजिश रची गई है। उन्होंने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सांसद ने बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता और उनके खिलाफ साजिश करने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से न डरने और संघर्ष जारी रखने की अपील की।1
- पूरनपुर तहसील में महिला वकीलों का हंगामा, बंद शौचालय का ताला तोड़ा पूरनपुर। तहसील परिसर में बंद पड़े महिला शौचालय को लेकर महिला वकीलों में नाराजगी देखने को मिली। समस्या से भड़कीं महिला वकीलों ने शौचालय का ताला तोड़ दिया। उनका आरोप है कि बंद शौचालय के कारण महिला अधिवक्ताओं और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। घटना के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई।1
- लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने माधोटांडा सड़क किया जाम, बीते दो दिन पूर्व बिजली कटौती को लेकर हो चुका है हंगामा, लगभग 6 घंटे से बिजली न होने से ग्रामीणों में रोष, सब्र का बांध टूटा लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने माधोटांडा सड़क किया जाम, बीते दो दिन पूर्व बिजली कटौती को लेकर हो चुका है हंगामा, लगभग 6 घंटे से बिजली न होने से ग्रामीणों में रोष, सब्र का बांध टूटा1
- स्लग- खटीमा में परिवहन विभाग की सघन चेकिंग:6 वाहन चेक, एक टेंपो सीज और 5 वाहनों के चालान। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में परिवहन विभाग ने वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र बिश्नोनो के नेतृत्व में हाईवे पर वाहनों की जांच की गई।14 सितंबर 2026 को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कुल 6 वाहनों को चेक किया गया। कार्रवाई के दौरान एक टेंपो को सीज कर दिया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच अन्य वाहनों के चालान किए गए।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। बाइट-तारकेन्द्र बिश्नोनो, परिवहन कर अधिकारी, खटीमा1
- 19 साल से जंगल में कटान पीड़ितों का ‘वनवास’,60 परिवारों को आबादी मिली, 125 आज भी आशियाने की आस में पूरनपुर/पीलीभीत।वर्ष 2007 में शारदा नदी के भीषण भू-कटान ने अशोक नगर गांव का अस्तित्व ही मिटा दिया था। देखते ही देखते पूरा गांव नदी की धारा में समा गया और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। मजबूरी में विस्थापित ग्रामीणों ने पास के जंगल में छप्परपोश घर बनाकर किसी तरह अपना जीवन शुरू किया। करीब 19 वर्ष गुजर जाने के बाद भी बड़ी संख्या में परिवारों की जिंदगी उसी बदहाल स्थिति में अटकी हुई है। आबादी उपलब्ध कराने की मांग के बावजूद करीब 200 परिवारों में से महज 60 परिवारों को ही आबादी मिल सकी, जबकि लगभग 125 परिवार आज भी अपने स्थायी आशियाने की राह देख रहे हैं। आबादी की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटा चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। सोमवार को दर्जनों कटान पीड़ित अशोक नगर में एकत्र हुए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द आबादी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे।कटान पीड़ित राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि 19 साल से परिवार जंगल में छप्परपोश घरों में रहने को मजबूर हैं। कई बार अधिकारियों से आबादी की मांग की गई, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द स्थायी आबादी उपलब्ध कराए, जिससे परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के नेता गांव पहुंचकर आबादी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही ग्रामीणों की समस्याएं भुला दी जाती हैं।छप्परपोश घरों में रह रहे परिवारों के सामने सिर्फ मूलभूत सुविधाओं का संकट ही नहीं, बल्कि बाघ, तेंदुए और सांपों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बाघ और तेंदुए पशुबाड़ों से बकरी, बछिया और पालतू कुत्तों को उठा ले गए हैं। शाम होते ही वन्यजीवों के भय से लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हो जाते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि आबादी न होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का भी समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि देश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अशोक नगर के कटान पीड़ित परिवार आज भी 19 साल पुरानी विस्थापन की पीड़ा झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द आबादी उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।1
- पूरनपुर तहसील में महिला वकीलों का हंगामा, बंद शौचालय का ताला तोड़ा पूरनपुर। तहसील परिसर में बंद पड़े महिला शौचालय को लेकर महिला वकीलों में नाराजगी देखने को मिली। समस्या से भड़कीं महिला वकीलों ने शौचालय का ताला तोड़ दिया। उनका आरोप है कि बंद शौचालय के कारण महिला अधिवक्ताओं और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। घटना के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई।1
- पीलीभीत: 6 घंटे के अंधेरे से बौखलाए ग्रामीणों ने माधोटांडा मार्ग जाम कर दिया। लापरवाही का आरोप लगते हुए बिजली विभाग के खिलाफ उतरी भीड़ ने बिजली विभाग मुर्दाबाद और हमारी मांगें पूरी करो के तीखे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। #वायरलविडियो #न्यूज #लोकल #पीलीभीत #पूरनपुर1
- रुद्रपुर से लौटे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला और चौकी प्रभारी अंकित यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी धनपाल उर्फ छत्रपाल (38) ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह रुद्रपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता था और एक दिन पहले ही गांव लौटा था। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला और चौकी प्रभारी अंकित यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहरीला पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां अंजलि और यामिनी तथा एक बेटा अमन छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1