Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत: 6 घंटे के अंधेरे से बौखलाए ग्रामीणों ने माधोटांडा मार्ग जाम कर दिया। लापरवाही का आरोप लगते हुए बिजली विभाग के खिलाफ उतरी भीड़ ने बिजली विभाग मुर्दाबाद और हमारी मांगें पूरी करो के तीखे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। #वायरलविडियो #न्यूज #लोकल #पीलीभीत #पूरनपुर
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत: 6 घंटे के अंधेरे से बौखलाए ग्रामीणों ने माधोटांडा मार्ग जाम कर दिया। लापरवाही का आरोप लगते हुए बिजली विभाग के खिलाफ उतरी भीड़ ने बिजली विभाग मुर्दाबाद और हमारी मांगें पूरी करो के तीखे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। #वायरलविडियो #न्यूज #लोकल #पीलीभीत #पूरनपुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर तहसील में महिला वकीलों का हंगामा, बंद शौचालय का ताला तोड़ा पूरनपुर। तहसील परिसर में बंद पड़े महिला शौचालय को लेकर महिला वकीलों में नाराजगी देखने को मिली। समस्या से भड़कीं महिला वकीलों ने शौचालय का ताला तोड़ दिया। उनका आरोप है कि बंद शौचालय के कारण महिला अधिवक्ताओं और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। घटना के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई।1
- पूरनपुर गन्ना समिति में किसान मेला शुरू: सर्वे, सट्टा प्रदर्शन और आपत्ति निस्तारण के लिए “सुधार का अंतिम अवसर”, जानिए कब तक चलेगा मेला एंकर इंट्रो / शुरुआत] पीलीभीत के पूरनपूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में किसानों की सुविधा के लिए समिति स्तरीय सर्वे, सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण मेले का भव्य शुभारंभ हो चुका है। छूटे हुए किसानों के ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की सुविधा के साथ इस मेले को ‘सुधार का अंतिम अवसर’ नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूरनपूर विधायक बाबूराम पासवान और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह रहे। [ग्राउंड रिपोर्ट / विवरण] कैमरामैन रिसंतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट। पूरनपूर गन्ना समिति कार्यालय में आयोजित इस मेले का उद्देश्य उन किसानों की समस्याओं का समाधान करना है जिनके सर्वे में कोई त्रुटि रह गई है, प्रजाति बदलने की दिक्कत है, जमीन कम हुई है या फिर मोबाइल नंबर, आधार और बैंक अकाउंट नंबर गलत दर्ज हो गए हैं। किसान सीधे काउंटर पर पहुंचकर अपने संबंधित सर्किल के कर्मचारियों से मिलकर तुरंत संशोधन करा सकते हैं। [SCDI सचिव मनीष कुमार की बाइट / बयान] इस संबंध में जानकारी देते हुए SCDI सचिव मनीष कुमार ने बताया— "यह जो समिति स्तर पर किसानों का मेला लगाया गया है, वह आपका 15 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य यह है कि किसानों का जो सर्वे हुआ है, जो बंध हुआ है, उसमें यदि कोई कमी है, वैरायटी की कोई दिक्कत है, जमीन कम हुआ है, सर्वे नहीं हुआ है, या कोई भी त्रुटि है—मोबाइल नंबर छूटा हुआ है, आधार नंबर छूटा हुआ है, अकाउंट नंबर छूटा हुआ है—तो वो आएंगे, अपने खुले मंच पर पूरा ये आप देख रहे हैं, स्टॉल लगा हुआ है 36 स्टॉल, उस पर आएंगे, अपने संबंधित सर्किल के कर्मचारी से मिलकर उसका संशोधन करा देंगे। इसका समापन 23 सितंबर को चेयरमैन साहब द्वारा किया जाएगा।" [समापन] यह मेला किसानों के लिए अपनी गन्ना संबंधी समस्याओं को दूर करने का एक बेहतरीन अवसर है। रिपोर्टर सरफराज अहमद खान, UP News TV24, पूरनपूर (पीलीभीत)।1
- *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला। *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला।1
- बीसलपुर में कई लोगों ने ज्वाइन की बसपा। चुर्रा सकतपुर चौराहे पर बसपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के चुर्रा सकतपुर चौराहे पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बैठक हुई। इसमें बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमित मिश्रा जैसे कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ली। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर चलने की बात कही। पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने नए लोगों का स्वागत किया। नए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा के हिसाब से काम करेंगे। वे संगठन को मजबूत करने में मदद देंगे। उन्होंने लोगों के मुद्दों को महत्व देने और उनके बीच सक्रिय होकर काम करने की बात भी कही। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल ने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को पूर्व की बसपा सरकार के समय हुए कामों की जानकारी दी। मुन्नालाल ने कहा कि बसपा हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए काम करती रही है। पार्टी का मकसद गरीब और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को महत्व से उठाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में बसपा लोगों के मुद्दों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने की अपील की। बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह दिखा। इस मौके पर दीपक मिश्रा, हरीश मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, राकेश मिश्रा, कुमार पाल, गौतम, रामवीर शर्मा, छत्रपाल गौतम, हीरालाल गौतम, गेंदन लाल गौतम, बुलाकी पाल, उमाचरण राना, फूलदाज खान, सलामत हुसैन, नन्हे खान और रमन सक्सेना समेत कई ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजद थे।1
- विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर हुई चर्चा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर हुई चर्चा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारत मुकुट बैंक्विट हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद, मठ-मंदिरों की सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर संगठन के दृष्टिकोण और कार्यों को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री ललित अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा, बाबा संतोष गिरी, विभाग सहसंयोजक सोनी पटेल, नगर अध्यक्ष महेश पाठक, जिला मंत्री रणवीर पाठक, जिला शहर प्रचार प्रमुख संजीव गुप्ता तथा नगर मंत्री राहुल यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में परमजीत कौर, जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी हरप्रीत कौर और दिव्या मौर्य की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन में विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई। अक्षत पांडे को नगर संयोजक बजरंग दल, सुलभ अग्रवाल को सहसंयोजक, अर्पित शर्मा को विद्यार्थी प्रमुख, अजय मौर्य को प्रखंड संयोजक अमरिया, आशीष दीक्षित को नगर प्रचार-प्रसार, रजनी देवी को मातृशक्ति संयोजक, महेंद्र कुमार को खंड अध्यक्ष तथा प्रिंस ठाकुर को खंड संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के अंत में करीब दर्जनभर अन्य कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। #विश्वहिंदूपरिषद #VHP #स्थापनादिवस #विश्वहिंदूपरिषदस्थापनादिवस #हिंदूसंगठन #सामाजिककार्य #धर्मसंरक्षण #मंदिरसुरक्षा #बजरंगदल #दुर्गावाहिनी #मातृशक्ति #सनातनधर्म #हिंदूएकता #संगठन #कार्यकर्ता #पीलीभीत #Pilibhit #उत्तरप्रदेश #UPNews #LocalNews #PilibhitNews #BreakingNews #HindiNews1
- बीसलपुर में डॉ. रत्नेश गंगवार की एंट्री ने खींचा सपा कार्यकर्ताओं का ध्यान! मासिक बैठक में पहली बार पहुंचे डॉ. गंगवार का जोरदार स्वागत, बोले—“पार्टी ही प्रत्याशी है, संगठन को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य” रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 130 बीसलपुर की मासिक बैठक मंगलवार को उस समय खास चर्चा में आ गई, जब पार्टी में हाल ही में शामिल हुए डॉ. रत्नेश गंगवार पहली बार विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक में पहुंचे। उनके पहुंचते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बैठक में डॉ. गंगवार के संबोधन के दौरान संगठन, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उनके तेवर चर्चा का विषय रहे। विधानसभा अध्यक्ष शैलेष शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ एवं सेक्टर स्तर तक मजबूत करने और सेक्टर स्तर पर पीडीए पंचायतों के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। इसी बीच डॉ. रत्नेश गंगवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद को पार्टी का “एक सिपाही” बताते हुए संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही। “राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिपाही बनाकर भेजा है” डॉ. रत्नेश गंगवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें एक सिपाही के रूप में जिम्मेदारी देकर भेजा है। वह व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के बजाय संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत रूप से प्रत्याशी बनना नहीं है। उनके अनुसार, “पार्टी ही प्रत्याशी है और हमें पार्टी को जिताना है।” डॉ. गंगवार ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सत्ता बने या न बने, वह कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे और संगठन के हित में लगातार काम करते रहेंगे। “हम झुकने वाले नहीं हैं” अपने संबोधन में डॉ. गंगवार ने कहा कि राजनीतिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल कमजोर होकर समाप्त हो गए, जबकि समाजवादी पार्टी लगातार राजनीतिक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा, “हमने कभी नीला झंडा नहीं लगाया। कई लोगों ने हमें नीचा दिखाने का प्रयास किया, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि यदि पार्टी की सरकार बनती है तो संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। वरिष्ठ नेता ने भी दिया एकजुटता का संदेश बैठक में वरिष्ठ सपा नेता रामप्रताप गंगवार ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर आपसी खींचतान नहीं होनी चाहिए और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में ईमानदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। पीडीए पंचायतों की तैयारियां तेज बैठक में सेक्टर स्तर पर पीडीए पंचायतों के आयोजन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव डॉ. यासीन अंसारी ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी गंगवार, डॉ. इरशाद खान, डॉ. नूर अहमद अंसारी, मुक्तदिर हयात खान, मो. वलीउल्ला, गायत्री गंगवार, बीडी प्रजापति, अभिषेक गंगवार, आरिफ सिद्दीकी, हरपाल नायक, जीवेंद्र गंगवार, बंटी शर्मा, दुष्यंत गंगवार, भगवत गंगवार, हकीम यादव, हरीश गंगवार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पूरनपुर में बिजली कटौती से भड़का आक्रोश, उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली दफ्तर पीलीभीत: 6 घंटे के अंधेरे से बौखलाए ग्रामीणों ने माधोटांडा मार्ग जाम कर दिया। लापरवाही का आरोप लगते हुए बिजली विभाग के खिलाफ उतरी भीड़ ने बिजली विभाग मुर्दाबाद और हमारी मांगें पूरी करो के तीखे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। #वायरलविडियो #न्यूज #लोकल #पीलीभीत #पूरनपुर1
- पीलीभीत: 6 घंटे के अंधेरे से बौखलाए ग्रामीणों ने माधोटांडा मार्ग जाम कर दिया। लापरवाही का आरोप लगते हुए बिजली विभाग के खिलाफ उतरी भीड़ ने बिजली विभाग मुर्दाबाद और हमारी मांगें पूरी करो के तीखे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। #वायरलविडियो #न्यूज #लोकल #पीलीभीत #पूरनपुर1
- रिछौला चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम रिछौला चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शाहजहांपुर निवासी कैयूम और परविंदर घायल हो गए।। दुर्घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।1