logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोलारस बाईपास पर कंटेनर की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल; 20-30 फीट तक घिसटता रहा शिवपुरी। कोलारस बाईपास स्थित NH-46 पर अन्नपूर्णा होटल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हरि सिंह जाटव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद बाइक और घायल करीब 20 से 30 फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब हरि सिंह जाटव बाइक से कोलारस बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सवार सड़क पर जा गिरा। पूरी घटना होटल के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए CCTV फुटेज में हादसे की गंभीरता साफ नजर आती है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर चंद्रपाल यादव ने मानवता दिखाते हुए अपनी कार से घायल हरि सिंह को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कई लोग घायल की मदद करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। ऐसे में चंद्रपाल यादव ने आगे बढ़कर घायल को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और CCTV फुटेज के आधार पर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कंटेनर और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।,

11 hrs ago
user_पूजा
पूजा
Court reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिरसौद में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद में बुधवार दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामराजा मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, सरपंच छात्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सिरसौद में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद में बुधवार दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामराजा मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, सरपंच छात्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
    1
    सिरसौद में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद में बुधवार दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामराजा मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, सरपंच छात्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

    user_Sachin jha
    Sachin jha
    दैनिक भास्कर, संवादाता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • करैरा नरवर मार्ग शेरगढ़ तिराह पर शिवपुरी कलेक्टर के आदेशो के धूमिल किया जा रहा है ......... Collector Shivpuri
    1
    करैरा नरवर मार्ग शेरगढ़ तिराह पर शिवपुरी कलेक्टर के आदेशो के धूमिल किया जा रहा है ......... Collector Shivpuri
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • *मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने व लोगों को अभियान से जोड़ने के लिये तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति द्वारा ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।* मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को अभियान के अंतर्गत तिरंगे की शान मे अधिक से अधिक कार्यक्रम कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 12.08.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें थाना स्तर पर थानों द्वारा गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों व जन प्रतिनिधियों के साथ तिरंगे से सम्मान मे रैलियों का आयोजन किया गया एवं लोगों को अभियान से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। इसी क्रम में आज शिवपुरी पुलिस द्वारा इकाई मुख्यालय पर ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 ऑटो शामिल हुऐ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड, MM चौराहा होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक तथा समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
    2
    *मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने व लोगों को अभियान से जोड़ने के लिये तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति द्वारा ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।*

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को अभियान के अंतर्गत तिरंगे की शान मे अधिक से अधिक कार्यक्रम कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज दिनांक 12.08.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें थाना स्तर पर थानों द्वारा गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों व जन प्रतिनिधियों के साथ तिरंगे से सम्मान मे रैलियों का आयोजन किया गया एवं लोगों को अभियान से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया है।

इसी क्रम में आज शिवपुरी पुलिस द्वारा इकाई मुख्यालय पर ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 ऑटो शामिल हुऐ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों  अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड, MM चौराहा होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री  इटोरिया ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक तथा समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिनारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा शिवपुरी ( दिनारा ) - स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के दिनारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य - देश वासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना। दिनारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा शिवपुरी ( दिनारा ) - स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के दिनारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य - देश वासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना।
    1
    दिनारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा 

शिवपुरी ( दिनारा ) - स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के दिनारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा का उद्देश्य - देश वासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना।

    user_Ranu rajput पत्रकार
    Ranu rajput पत्रकार
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिला ग्वालियर के ग्राम चिनॉर से नए गांव तक मुख्य हाइवे और ग्वालियर जोड़ने वाली सड़क पर आज तक pwd का कोई ध्यान नही है रोड़ पर पानी ओर पेड़ चिनौर से नए गांव सड़क पर pwd का कोई ध्यान नहीं जा रहा है
    2
    जिला ग्वालियर के ग्राम चिनॉर से नए गांव तक मुख्य हाइवे और ग्वालियर जोड़ने वाली सड़क पर आज तक pwd का कोई ध्यान नही है रोड़ पर पानी  ओर पेड़ 
चिनौर से नए गांव सड़क पर  pwd का कोई ध्यान नहीं जा रहा है
    user_Sunil Vishwakarma
    Sunil Vishwakarma
    Yoga instructor चिनौर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की। अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की।
    1
    अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा

शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की।
अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा
शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की।
    user_Sachin jha
    Sachin jha
    दैनिक भास्कर, संवादाता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा। सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका बुधवार शाम 06 बजे से आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।
    1
    तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा।
सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका बुधवार शाम 06 बजे से  आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।  आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे? यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है? प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए। हर घाव न्याय की मांग करता है। दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे? यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है? प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए। हर घाव न्याय की मांग करता है।
    1
    दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे?

यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे।

महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है।

सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है?

प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए।
हर घाव न्याय की मांग करता है।

    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.