Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की। अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की।
Sachin jha
अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की। अमोला क्रेशर में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भंडारा शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव में बुधवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और गांव में खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी जिले की सिरसौद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची जारी होने के बाद ग्रामीणों ने सर्वे में गड़बड़ी और कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर 1 बजे मीडिया को आरोप लगाते हुए बताया है कि सर्वे के दौरान पात्रता के नाम पर हितग्राहियों से ₹500 से ₹1000 तक लिए गए। कई पात्र परिवारों के नाम सूची से बाहर होने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत देकर सर्वे से लेकर आवास सूची तक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि संबंधित पक्ष का बयान सामने आना बाकी है। शिवपुरी जिले की सिरसौद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची जारी होने के बाद ग्रामीणों ने सर्वे में गड़बड़ी और कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर 1 बजे मीडिया को आरोप लगाते हुए बताया है कि सर्वे के दौरान पात्रता के नाम पर हितग्राहियों से ₹500 से ₹1000 तक लिए गए। कई पात्र परिवारों के नाम सूची से बाहर होने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत देकर सर्वे से लेकर आवास सूची तक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि संबंधित पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।1
- *मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने व लोगों को अभियान से जोड़ने के लिये तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति द्वारा ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।* मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को अभियान के अंतर्गत तिरंगे की शान मे अधिक से अधिक कार्यक्रम कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 12.08.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें थाना स्तर पर थानों द्वारा गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों व जन प्रतिनिधियों के साथ तिरंगे से सम्मान मे रैलियों का आयोजन किया गया एवं लोगों को अभियान से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। इसी क्रम में आज शिवपुरी पुलिस द्वारा इकाई मुख्यालय पर ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 ऑटो शामिल हुऐ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड, MM चौराहा होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक तथा समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।2
- दिनारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा शिवपुरी ( दिनारा ) - स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के दिनारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य - देश वासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना। दिनारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा शिवपुरी ( दिनारा ) - स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के दिनारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य - देश वासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना।1
- पिछोर में हर घर तिरंगा बाइक रैली, विधायक ने दिया यातायात नियमों का संदेश पिछोर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पिछोर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया। बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए रैली को रोका। विधायक ने स्वयं बाइक का चालान कटवाकर कानून के सम्मान और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने सभी से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डांग बंगले पर संपन्न हुई।1
- NH-46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में NH-46 स्थित श्री बच्चन धन पत्ते वाले पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे बिना भुगतान किए कार सवारों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार सवारों ने पेट्रोल पंप पर करीब 2100 रुपए का पेट्रोल भरवाया और भुगतान किए बिना ही कार लेकर मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक, कार सवारों ने पहले वाहन में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद जब भुगतान करने की बारी आई तो कार सवार बिना पैसे दिए ही तेजी से वहां से निकल गए। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कार और घटना से जुड़ी गतिविधियां रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पंप प्रबंधन की ओर से कोलारस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने CCTV फुटेज को जांच में शामिल करते हुए कार की पहचान और उसमें सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस अब CCTV फुटेज और वाहन से संबंधित जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।1
- सिरसौद में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद में बुधवार दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामराजा मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, सरपंच छात्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सिरसौद में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद में बुधवार दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामराजा मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, सरपंच छात्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।1
- दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे? यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है? प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए। हर घाव न्याय की मांग करता है। दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे? यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है? प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए। हर घाव न्याय की मांग करता है।1