Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिछोर में हर घर तिरंगा बाइक रैली, विधायक ने दिया यातायात नियमों का संदेश पिछोर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पिछोर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया। बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए रैली को रोका। विधायक ने स्वयं बाइक का चालान कटवाकर कानून के सम्मान और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने सभी से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डांग बंगले पर संपन्न हुई।
बबलू पठान पत्रकार
पिछोर में हर घर तिरंगा बाइक रैली, विधायक ने दिया यातायात नियमों का संदेश पिछोर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पिछोर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया। बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए रैली को रोका। विधायक ने स्वयं बाइक का चालान कटवाकर कानून के सम्मान और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने सभी से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डांग बंगले पर संपन्न हुई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पिछोर में हर घर तिरंगा बाइक रैली, विधायक ने दिया यातायात नियमों का संदेश पिछोर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पिछोर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया। बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए रैली को रोका। विधायक ने स्वयं बाइक का चालान कटवाकर कानून के सम्मान और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने सभी से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डांग बंगले पर संपन्न हुई।1
- शिवपुरी जिले की सिरसौद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची जारी होने के बाद ग्रामीणों ने सर्वे में गड़बड़ी और कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर 1 बजे मीडिया को आरोप लगाते हुए बताया है कि सर्वे के दौरान पात्रता के नाम पर हितग्राहियों से ₹500 से ₹1000 तक लिए गए। कई पात्र परिवारों के नाम सूची से बाहर होने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत देकर सर्वे से लेकर आवास सूची तक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि संबंधित पक्ष का बयान सामने आना बाकी है। शिवपुरी जिले की सिरसौद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची जारी होने के बाद ग्रामीणों ने सर्वे में गड़बड़ी और कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर 1 बजे मीडिया को आरोप लगाते हुए बताया है कि सर्वे के दौरान पात्रता के नाम पर हितग्राहियों से ₹500 से ₹1000 तक लिए गए। कई पात्र परिवारों के नाम सूची से बाहर होने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत देकर सर्वे से लेकर आवास सूची तक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि संबंधित पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।1
- *मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने व लोगों को अभियान से जोड़ने के लिये तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति द्वारा ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।* मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को अभियान के अंतर्गत तिरंगे की शान मे अधिक से अधिक कार्यक्रम कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 12.08.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें थाना स्तर पर थानों द्वारा गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों व जन प्रतिनिधियों के साथ तिरंगे से सम्मान मे रैलियों का आयोजन किया गया एवं लोगों को अभियान से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। इसी क्रम में आज शिवपुरी पुलिस द्वारा इकाई मुख्यालय पर ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 ऑटो शामिल हुऐ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड, MM चौराहा होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक तथा समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।2
- दिनारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा शिवपुरी ( दिनारा ) - स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के दिनारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य - देश वासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना। दिनारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा शिवपुरी ( दिनारा ) - स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उपलक्ष्य में शिवपुरी जिले के दिनारा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य - देश वासियों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना।1
- तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा1
- सिरसौद में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद में बुधवार दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामराजा मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, सरपंच छात्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सिरसौद में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिरसौद में बुधवार दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामराजा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामराजा मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, सरपंच छात्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।1
- 50 ऑटो के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शिवपुरी शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवपुरी यातायात पुलिस ने ऑटो यूनियन के सहयोग से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 50 ऑटो में तिरंगे लगाए गए, जिससे शहर के प्रमुख मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर एसपी कार्यालय से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा एसपी कार्यालय से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड और एमएम चौराहा होते हुए वापस एसपी कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों और ऑटो यूनियन पदाधिकारियों ने नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस की भावना का संदेश दिया। तिरंगे से सजे ऑटो शहर की सड़कों से गुजरे तो लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ ऑटो चालकों और यूनियन सदस्यों में भी खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक सहित पुलिस स्टाफ एवं ऑटो यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। संदेश साफ—तिरंगे का सम्मान, देश के नाम! 🇮🇳 50 ऑटो के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शिवपुरी शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवपुरी यातायात पुलिस ने ऑटो यूनियन के सहयोग से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 50 ऑटो में तिरंगे लगाए गए, जिससे शहर के प्रमुख मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर एसपी कार्यालय से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा एसपी कार्यालय से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड और एमएम चौराहा होते हुए वापस एसपी कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों और ऑटो यूनियन पदाधिकारियों ने नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस की भावना का संदेश दिया। तिरंगे से सजे ऑटो शहर की सड़कों से गुजरे तो लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ ऑटो चालकों और यूनियन सदस्यों में भी खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक सहित पुलिस स्टाफ एवं ऑटो यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। संदेश साफ—तिरंगे का सम्मान, देश के नाम! 🇮🇳1