Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमी के परेशान करने पर युवती ने की थी आत्महत्या, रास्ते में युवती को रोककर किया परेशान, डरी सहमी घर पहुंची, प्रतापगढ़। प्रेमी के परेशान करने पर युवती ने की थी आत्महत्या, रास्ते में युवती को रोककर किया परेशान, डरी सहमी घर पहुंची, मानसिक प्रताड़ना पर कमरे में जाकर फांसी लगाकर दी जान, मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पुलिस ने आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार किया, फतनपुर थाना के नारायणपुर कला गांव का मामला,
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
प्रेमी के परेशान करने पर युवती ने की थी आत्महत्या, रास्ते में युवती को रोककर किया परेशान, डरी सहमी घर पहुंची, प्रतापगढ़। प्रेमी के परेशान करने पर युवती ने की थी आत्महत्या, रास्ते में युवती को रोककर किया परेशान, डरी सहमी घर पहुंची, मानसिक प्रताड़ना पर कमरे में जाकर फांसी लगाकर दी जान, मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पुलिस ने आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार किया, फतनपुर थाना के नारायणपुर कला गांव का मामला,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रंगदारी व जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा “जबरन वसूली” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार वादी निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना कोतवाली पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आरोपित किया गया है कि दिनांक 22.04.2026 को रात्रि में घर लौटते समय आरोपीगण द्वारा उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए असलहा दिखाकर रुपयों की मांग की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे भयभीत होकर वादी अचेत हो गया। इस संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115(2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस बनाम 01 नामजद व 01 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश यादव मय का0 रमारतन मिश्रा, का0 सतीश द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115 (2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत पठखौली रोड नहर पुलिया के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 182/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शराब पीने का आदी है तथा लोगों से पैसे लेकर शराब पीता है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वादी से पूर्व में भी धमका कर पैसे ले चुका है। अभियुक्त के अनुसार दिनांक 22.04.2026 को उसने असलहा दिखाकर वादी से पैसे मांगे थे तथा मना करने पर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही असलहा दिखाकर उसे धमकाया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह उक्त असलहा को सलाहपुर स्थित पानी की टंकी के पास छुपाकर रखता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे निकालकर लोगों को डराकर/धमकाकर पैसे लेता है। आज भी अभियुक्त उक्त स्थान से असलहा निकालकर ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।1
- लम्भुआ में अर्पित गुप्ता का शव पहुंचते ही बढ़ी हलचल *कई थानों की फोर्स तैनात, पीएसी के साथ पुलिस अलर्ट मोड में* 📍 लम्भुआ / सुलतानपुर लम्भुआ क्षेत्र में अर्पित गुप्ता का शव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लगभग 6 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। मौके पर एक गाड़ी पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) भी मौजूद है और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।1
- Post by जितेन्द्र श्रीवास्तव1
- *लंभुआ के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन,कार्यकाल बढ़ाने की मांग* *26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, चुनाव 1 साल टलने की आशंका, प्रशासक की जगह प्रधानों को ही रखें: प्रधान संघ* लंभुआ, सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ के समस्त ग्राम प्रधानों ने सोमवार को बैठक कर प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडियो पंचायत प्रदीप यादव को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यकाल विस्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 26 मई 2026 को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए। प्रधानों का तर्क है कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। जबकि निर्वाचित प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों के विकास एवं समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं तथा उन्हें कार्य करने का अनुभव भी है। जनहित एवं सुचारु विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान माधवी सिंह,गंगादेई,संगीता देवी,प्रीति,रेखा यादव,संजू यादव,मधुनिशा वर्मा,उमेश तिवारी,प्रसून मालवीय,केदारनाथ सिंह समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।1
- ग्राम पंचायत सहिजवार में कई बार हुई चोरी रानीगंज पुलिस नही कार्यवाही चोरो का हौसला बुलंद, प्रधान प्रतिनिधि ने दी सूचना रानीगंज थाना छेत्र के सहिजवार ग्राम सभा मे निर्माणाधीन पंचायत भवन में कई बार चोरी होने की वजह से ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि परेशान है जिसकी सूचना रानीगंज थाने में कई बार दी जा चुकी है लेकिन प्रधान प्रतिनिधि अखिल मिश्रा का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसकी वजह से चोर आए दिन पंचायत भवन में चोरी करते रहते हैं इस बार चोरों द्वारा गेट का कुंडा तोड़कर पंचायत भवन में रखें तकरीबन 25 पेटी टाइल्स पेंट वायरिंग के समान सीधी व पंचायत भवन में रखा गया अन्य कीमती सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि मामले की सूचना रानीगंज पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1