logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को मिला न्याय, ८० साल पुराना अवैध कब्जा हटा घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहरा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को न्याय दिलाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम ने दशकों पुराने अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन का वास्तविक कब्जा पीड़ित अधिवक्ता को सौंप दिया है।उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के अनुसार, ग्राम कोहरा निवासी कुट्टुर उर्फ दुरजेंद्र सिंह (पुत्र जड़ी सिंह उर्फ सुखदेव सिंह) और विजेंद्र सिंह (पुत्र सुखदेव) पिछले ८० वर्षों से जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहे थे। इस मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, थाना सजेती की पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को पूरी तरह से मुक्त करा दिया।कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि दूसरे पक्ष को कोई आपत्ति है, तो वे न्यायालय में अपना पक्ष रख सकते हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में दोबारा अवैध कब्जा हरगिज नहीं करेंगे। थानाध्यक्ष सजेती को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में आगे कोई भी दबंगई या विधि विरुद्ध ढंग से हस्तक्षेप न होने पाए।अंततः न्याय मिलने पर पीड़ित अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी (पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी) ने प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर संतोष और हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अक्सर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच तनाव या मदद न मिलने की बातें सामने आती हैं, जो आज गलत सिद्ध हो गई हैं। रोहित त्रिपाठी ने कहा, अगर आपका पक्ष सही और मजबूत है, तो कानून पूरी निष्पक्षता से अपना काम करता है और न्याय अवश्य मिलता है।

14 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
14 hrs ago

युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को मिला न्याय, ८० साल पुराना अवैध कब्जा हटा घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहरा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को न्याय दिलाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम ने दशकों पुराने अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन का वास्तविक कब्जा पीड़ित अधिवक्ता को सौंप दिया है।उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के अनुसार, ग्राम कोहरा निवासी कुट्टुर उर्फ दुरजेंद्र सिंह (पुत्र जड़ी सिंह उर्फ सुखदेव सिंह) और विजेंद्र सिंह (पुत्र सुखदेव) पिछले ८० वर्षों से जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहे थे। इस मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, थाना सजेती की पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को पूरी तरह से मुक्त करा दिया।कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि दूसरे पक्ष को कोई आपत्ति है, तो वे न्यायालय में अपना पक्ष रख सकते हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में दोबारा अवैध कब्जा हरगिज नहीं करेंगे। थानाध्यक्ष सजेती को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में आगे कोई भी दबंगई या विधि विरुद्ध ढंग से हस्तक्षेप न होने पाए।अंततः न्याय मिलने पर पीड़ित अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी (पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी) ने प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर संतोष और हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अक्सर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच तनाव या मदद न मिलने की बातें सामने आती हैं, जो आज गलत सिद्ध हो गई हैं। रोहित त्रिपाठी ने कहा, अगर आपका पक्ष सही और मजबूत है, तो कानून पूरी निष्पक्षता से अपना काम करता है और न्याय अवश्य मिलता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सीएचसी में दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु की कामना रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन सचान सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा घाटमपुर (कानपुर नगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के आह्वान पर घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन सचान सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शाम के समय आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में दीप जलाए गए और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबे जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा के आह्वान के तहत विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएचसी परिसर में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल का वातावरण दीपों से रोशन नजर आया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2026 को अपने जन्मदिवस पर देशभर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और सेवा गतिविधियों में शामिल लोगों की सराहना की।
    3
    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सीएचसी में दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु की कामना
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन सचान सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
घाटमपुर (कानपुर नगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के आह्वान पर घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन सचान सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शाम के समय आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में दीप जलाए गए और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबे जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा के आह्वान के तहत विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीएचसी परिसर में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल का वातावरण दीपों से रोशन नजर आया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2026 को अपने जन्मदिवस पर देशभर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और सेवा गतिविधियों में शामिल लोगों की सराहना की।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *शुक्लागंज जिला उन्नाव से बड़ी खबर* *शुक्लागंज में आवारा जानवरों का रोड पर खुला आतंक?* जिला उन्नाव प्रशासन मामले से मौन? आने जाने वालों पर मौत का साया बरकरार शुक्लागंज थाना गंगाघाट गेट के सामने बीच सड़क पर दो, आवारा जानवर लड़ने का वीडियो प्रकाश में आया है व्यस्त मार्ग पर चल रहे राहगीरो की जान पर खतरा मंडला रहा इस भिड़ंत के दौरान राहगीर वाहनों से गुजरते दिखाई पड़ रहे है अब सवाल यह खड़ा हो रहे लगातार गंगाघाट नगर महा पालिका परिषद आवारा जानवरों को पकड़ने का प्रयास करने का दम भर रहे है देखना यह होगा वीडियो का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई क्या करते है या नहीं
    1
    *शुक्लागंज जिला उन्नाव से बड़ी खबर*

*शुक्लागंज में आवारा जानवरों का रोड पर खुला आतंक?*


जिला उन्नाव प्रशासन मामले से मौन? 

आने जाने वालों पर मौत का साया बरकरार

 शुक्लागंज थाना गंगाघाट गेट के सामने  बीच सड़क पर दो, आवारा जानवर लड़ने का वीडियो प्रकाश में आया है व्यस्त मार्ग पर चल रहे राहगीरो की जान पर खतरा मंडला रहा इस भिड़ंत के दौरान राहगीर वाहनों से गुजरते दिखाई पड़ रहे है
अब सवाल यह खड़ा हो रहे लगातार गंगाघाट नगर महा पालिका  परिषद आवारा जानवरों को पकड़ने का प्रयास करने का दम भर रहे है देखना यह होगा वीडियो का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई क्या करते है या नहीं
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को मिला न्याय, ८० साल पुराना अवैध कब्जा हटा घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहरा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को न्याय दिलाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम ने दशकों पुराने अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन का वास्तविक कब्जा पीड़ित अधिवक्ता को सौंप दिया है।उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के अनुसार, ग्राम कोहरा निवासी कुट्टुर उर्फ दुरजेंद्र सिंह (पुत्र जड़ी सिंह उर्फ सुखदेव सिंह) और विजेंद्र सिंह (पुत्र सुखदेव) पिछले ८० वर्षों से जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहे थे। इस मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, थाना सजेती की पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को पूरी तरह से मुक्त करा दिया।कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि दूसरे पक्ष को कोई आपत्ति है, तो वे न्यायालय में अपना पक्ष रख सकते हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में दोबारा अवैध कब्जा हरगिज नहीं करेंगे। थानाध्यक्ष सजेती को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में आगे कोई भी दबंगई या विधि विरुद्ध ढंग से हस्तक्षेप न होने पाए।अंततः न्याय मिलने पर पीड़ित अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी (पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी) ने प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर संतोष और हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अक्सर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच तनाव या मदद न मिलने की बातें सामने आती हैं, जो आज गलत सिद्ध हो गई हैं। रोहित त्रिपाठी ने कहा, अगर आपका पक्ष सही और मजबूत है, तो कानून पूरी निष्पक्षता से अपना काम करता है और न्याय अवश्य मिलता है।
    1
    युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को मिला न्याय, ८० साल पुराना अवैध कब्जा हटा
घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहरा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए युवा अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी को न्याय दिलाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम ने दशकों पुराने अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन का वास्तविक कब्जा पीड़ित अधिवक्ता को सौंप दिया है।उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के अनुसार, ग्राम कोहरा निवासी कुट्टुर उर्फ दुरजेंद्र सिंह (पुत्र जड़ी सिंह उर्फ सुखदेव सिंह) और विजेंद्र सिंह (पुत्र सुखदेव) पिछले ८० वर्षों से जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहे थे। इस मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, थाना सजेती की पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को पूरी तरह से मुक्त करा दिया।कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि दूसरे पक्ष को कोई आपत्ति है, तो वे न्यायालय में अपना पक्ष रख सकते हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में दोबारा अवैध कब्जा हरगिज नहीं करेंगे। थानाध्यक्ष सजेती को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में आगे कोई भी दबंगई या विधि विरुद्ध ढंग से हस्तक्षेप न होने पाए।अंततः न्याय मिलने पर पीड़ित अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी (पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी) ने प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर संतोष और हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अक्सर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच तनाव या मदद न मिलने की बातें सामने आती हैं, जो आज गलत सिद्ध हो गई हैं। रोहित त्रिपाठी ने कहा, अगर आपका पक्ष सही और मजबूत है, तो कानून पूरी निष्पक्षता से अपना काम करता है और न्याय अवश्य मिलता है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    14 hrs ago
  • फावड़ा-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचीं महिलाएं, पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी में गुरुवार रात दो फीट जमीन के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष की महिलाओं ने फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर दूसरे पक्ष के मकान पर पहुंचकर करीब 35 वर्ष पुरानी दीवार ढहाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा ने वर्ष 1990 में चांद थोक निवासी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा से उद्योग नगरी के समीप एक प्लाट खरीदा था। इसके बाद मकान बनाकर वह परिवार के साथ रह रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच करीब दो फीट जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रामप्रसाद के मुताबिक, वह मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार रात करीब आठ बजे दूसरे पक्ष की कुछ महिलाएं फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचीं और पुरानी दीवार गिराने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने रामप्रसाद के पुत्र संजय तथा लक्ष्मीनारायण के पुत्र शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं मकान की पुरानी दीवार गिराती और गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दो फीट जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
    4
    फावड़ा-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचीं महिलाएं, पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी में गुरुवार रात दो फीट जमीन के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष की महिलाओं ने फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर दूसरे पक्ष के मकान पर पहुंचकर करीब 35 वर्ष पुरानी दीवार ढहाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा ने वर्ष 1990 में चांद थोक निवासी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा से उद्योग नगरी के समीप एक प्लाट खरीदा था। इसके बाद मकान बनाकर वह परिवार के साथ रह रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच करीब दो फीट जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
रामप्रसाद के मुताबिक, वह मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार रात करीब आठ बजे दूसरे पक्ष की कुछ महिलाएं फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचीं और पुरानी दीवार गिराने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने रामप्रसाद के पुत्र संजय तथा लक्ष्मीनारायण के पुत्र शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं मकान की पुरानी दीवार गिराती और गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दो फीट जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्जी पहचान के सहारे सड़क पर रौब जमाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 63 वाहनों के चालान! कानपुर में पुलिस ने चलाया बड़ा चेकिंग अभियान... सड़कों पर उतरी पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की। सबसे खास बात रही उन वाहनों पर कार्रवाई, जिन पर फर्जी तरीके से पुलिस, एडवोकेट और प्रेस जैसे शब्द लिखकर रौब जमाने की कोशिश की जा रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर उनके कागजात और वाहन पर लिखे पदनाम की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 63 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला। अधिकारियों ने साफ किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर किसी भी तरह का अनधिकृत पदनाम या भ्रामक पहचान न लिखें और यातायात नियमों का पालन करें। कानपुर से बड़ी खबर—फर्जी पहचान के सहारे सड़क पर रौब जमाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 63 वाहनों के चालान!
    1
    फर्जी पहचान के सहारे सड़क पर रौब जमाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 63 वाहनों के चालान!
कानपुर में पुलिस ने चलाया बड़ा चेकिंग अभियान...
सड़कों पर उतरी पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की।
सबसे खास बात रही उन वाहनों पर कार्रवाई, जिन पर फर्जी तरीके से पुलिस, एडवोकेट और प्रेस जैसे शब्द लिखकर रौब जमाने की कोशिश की जा रही थी।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर उनके कागजात और वाहन पर लिखे पदनाम की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 63 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला। अधिकारियों ने साफ किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर किसी भी तरह का अनधिकृत पदनाम या भ्रामक पहचान न लिखें और यातायात नियमों का पालन करें।
कानपुर से बड़ी खबर—फर्जी पहचान के सहारे सड़क पर रौब जमाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 63 वाहनों के चालान!
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • भारत, पंजाब भाजपा की नौटंकी यात्रा को पंजाब की जनता ने आईना दिखा दिया। नौटंकी यात्रा के लिए पंजाब पहुँचे राघव चड्ढा और संदीप पाठक का लोगों ने अंडे फेंककर विरोध किया। पंजाब की जनता ने साफ कर दिया है, पंजाब को नशे की दलदल में पहुंचाने वाली भाजपा की गंदी राजनीति और नौटंकी यहां नहीं चलेगा
    1
    भारत, पंजाब

भाजपा की नौटंकी यात्रा को पंजाब की जनता ने आईना दिखा दिया।

नौटंकी यात्रा के लिए पंजाब पहुँचे राघव चड्ढा और संदीप पाठक का लोगों ने अंडे फेंककर विरोध किया।

पंजाब की जनता ने साफ कर दिया है, पंजाब को नशे की दलदल में पहुंचाने वाली भाजपा की गंदी राजनीति और नौटंकी यहां नहीं चलेगा
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल सीएचसी घाटमपुर पहुंचकर मरीजों का जाना हाल, घाटमपुर/कानपुर नगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछकर उन्हें फल वितरित किए। वहीं शाम के समय सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों समेत भाजपा समर्थकों से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के तहत भाजपा कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार की भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उपेंद्र पासवान ने सीएचसी घाटमपुर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और मरीजों की सेवा जैसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
    4
    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल
सीएचसी घाटमपुर पहुंचकर मरीजों का जाना हाल,
घाटमपुर/कानपुर नगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछकर उन्हें फल वितरित किए। वहीं शाम के समय सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों समेत भाजपा समर्थकों से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के तहत भाजपा कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों को फल वितरित किए गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार की भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उपेंद्र पासवान ने सीएचसी घाटमपुर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और मरीजों की सेवा जैसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दबंगों ने नाबालिग किशोरी से किया छेड़खानी उल्टा नाबालिक के खिलाफ कर दिया मुकदमा
    1
    दबंगों ने नाबालिग किशोरी से किया छेड़खानी उल्टा नाबालिक के खिलाफ कर दिया मुकदमा
    user_सुनील कुमार गौड
    सुनील कुमार गौड
    Media Consultant कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.