कलियागंज मुख्य बाजार में रोजाना जाम, दुकानदार और आम लोग परेशान किशनगंज: कलियागंज मुख्य बाजार में लगातार लगने वाले जाम से दुकानदारों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की आवाजाही और दुकानों के सामने अनियमित तरीके से वाहन खड़े रहने के कारण अक्सर यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है। जाम लगने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों को भी काफी दिक्कत होती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से बाजार में जाम की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अनियमित पार्किंग पर रोक लगाई जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। अब देखना होगा कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है और कलियागंज मुख्य बाजार को रोजाना लगने वाले जाम से कब राहत मिलती है।
कलियागंज मुख्य बाजार में रोजाना जाम, दुकानदार और आम लोग परेशान किशनगंज: कलियागंज मुख्य बाजार में लगातार लगने वाले जाम से दुकानदारों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की आवाजाही और दुकानों के सामने अनियमित तरीके से वाहन खड़े रहने के कारण अक्सर यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है। जाम लगने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों को भी काफी दिक्कत होती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से बाजार में जाम की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अनियमित पार्किंग पर रोक लगाई जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। अब देखना होगा कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है और कलियागंज मुख्य बाजार को रोजाना लगने वाले जाम से कब राहत मिलती है।
- आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य। आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन का शेड करीब एक माह पूर्व आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। शेड क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन के क्षतिग्रस्त रहने के कारण पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि ‘स्वच्छ बिहार अभियान’ का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन और नियमित निगरानी हो। चिल्हनियां पंचायत में क्षतिग्रस्त भवन की करीब एक महीने से मरम्मत नहीं होना संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई देनी चाहिए। स्थानीय लोगों रूपलाल बोसाक, नारायण यादव, अरविंद गिरी, महेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह ने जिला पदाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त भवन की जल्द मरम्मत कराने तथा लंबे समय से लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी, लेकिन वॉकाथॉन से पहले फारबिसगंज नगर परिषद ने नहीं कराई सड़क की समुचित सफाई, जगह-जगह गंदगी और कचरे के बीच निकला पैदल मार्च, व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी, लेकिन वॉकाथॉन से पहले फारबिसगंज नगर परिषद ने नहीं कराई सड़क की समुचित सफाई, जगह-जगह गंदगी और कचरे के बीच निकला पैदल मार्च, व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी1
- जो सही है, उसके साथ खड़ा रहना ही असली पहचान है 🇮🇳❤️ वीडियो पसंद आए तो Like ❤️ और अपनी राय Comment में बताइए 👇 #India #Politics #IndianPolitics #ViralVideo #Reels #Trending #भारत #राजनीति1
- PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं ! 🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं !1
- अररिया फारबिसगंज के हरिपुर से 2 गिरफ़्तार उनके पास से बंदूक की गोलियां एवं बारूद मिलने की सूचना है। अररिया ज़िले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र हरिपुर से अवैध हथियार के साथ2 गिरफ़्तार1
- किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महेशभटना पंचायत के दोगाछी गांव, वार्ड नंबर 03 में सड़क की हालत बदहाल है। सड़क पर कीचड़ से ग्रामीणों के साथ-साथ बगल के स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी हो रही है। आखिर कब सुधरेगी इस सड़क की हालत?1
- इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात 💔 22 साल की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूरे मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्याय मिलना चाहिए। ⚖️ #Firozabad #CrimeNews #Justice #NewsUpdate #India1
- नशामुक्त अभियान में शामिल हुए विधायक मनोज विश्वास, जोगबनी हाट व अस्पताल का किया औचक निरीक्षण। जोगबनी, अररिया। फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र जोगबनी नगर परिषद अंतर्गत जोगबनी उच्च विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान वे नशामुक्त अभियान में शामिल हुए और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों के साथ बढ़ते नशे के खिलाफ एकजुट होकर इसे समाप्त करने की शपथ भी ली। इसके बाद विधायक ने जोगबनी हाट का औचक निरीक्षण किया। हाट पहुंचकर उन्होंने उन दुकानदारों से बातचीत की, जिनकी दुकानों पर हाल में बुलडोजर चलाया गया था। दुकानदारों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए सवाल उठाया कि यदि दुकानदारों से बट्टी/कर लिया जाता है, तो फिर दुकानों को क्यों हटाया जा रहा है। विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि मामले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित व्यवस्था निकालने का प्रयास किया जाएगा। हाट के निरीक्षण के बाद विधायक जोगबनी सरकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्रवेश करते ही उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया। अस्पताल की स्थिति देखकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं, मरीजों की समस्याओं तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक के लगातार निरीक्षण से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जोगबनी हाट और सरकारी अस्पताल से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द ठोस पहल होगी। नशामुक्त अभियान में शामिल हुए विधायक मनोज विश्वास, जोगबनी हाट व अस्पताल का किया औचक निरीक्षण। जोगबनी, अररिया। फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र जोगबनी नगर परिषद अंतर्गत जोगबनी उच्च विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान वे नशामुक्त अभियान में शामिल हुए और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों के साथ बढ़ते नशे के खिलाफ एकजुट होकर इसे समाप्त करने की शपथ भी ली। इसके बाद विधायक ने जोगबनी हाट का औचक निरीक्षण किया। हाट पहुंचकर उन्होंने उन दुकानदारों से बातचीत की, जिनकी दुकानों पर हाल में बुलडोजर चलाया गया था। दुकानदारों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए सवाल उठाया कि यदि दुकानदारों से बट्टी/कर लिया जाता है, तो फिर दुकानों को क्यों हटाया जा रहा है। विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि मामले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित व्यवस्था निकालने का प्रयास किया जाएगा। हाट के निरीक्षण के बाद विधायक जोगबनी सरकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्रवेश करते ही उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया। अस्पताल की स्थिति देखकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं, मरीजों की समस्याओं तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक के लगातार निरीक्षण से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जोगबनी हाट और सरकारी अस्पताल से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द ठोस पहल होगी।1
- ख़बर: रोजगार मेला में पकड़ाया कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा फिर चला ला*त जूता! मचा हड़कंप1