आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य। आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन का शेड करीब एक माह पूर्व आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। शेड क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन के क्षतिग्रस्त रहने के कारण पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि ‘स्वच्छ बिहार अभियान’ का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन और नियमित निगरानी हो। चिल्हनियां पंचायत में क्षतिग्रस्त भवन की करीब एक महीने से मरम्मत नहीं होना संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई देनी चाहिए। स्थानीय लोगों रूपलाल बोसाक, नारायण यादव, अरविंद गिरी, महेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह ने जिला पदाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त भवन की जल्द मरम्मत कराने तथा लंबे समय से लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

- कोचाधामन: बोहिता में बांस के चचरी पुल से आवाजाही ,ग्रामीण चंदा करके खुद बना रहे हैं बास बल्ली का पुल कोचाधामन प्रखंड के बोहिता पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सड़क और पुल नहीं होने से लोग परेशान हैं। मजबूर होकर ग्रामीणों ने खुद बांस का देसी जुगाड़ चचरी पुल बनाकर आने-जाने का रास्ता तैयार किया है।1
- कलियागंज मुख्य बाजार में रोजाना जाम, दुकानदार और आम लोग परेशान किशनगंज: कलियागंज मुख्य बाजार में लगातार लगने वाले जाम से दुकानदारों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की आवाजाही और दुकानों के सामने अनियमित तरीके से वाहन खड़े रहने के कारण अक्सर यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है। जाम लगने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों को भी काफी दिक्कत होती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से बाजार में जाम की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अनियमित पार्किंग पर रोक लगाई जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। अब देखना होगा कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है और कलियागंज मुख्य बाजार को रोजाना लगने वाले जाम से कब राहत मिलती है।1
- दोगाछी गांव की बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे। दोगाछी गांव की बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे। बहादुरगंज (किशनगंज)। किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महेशभटना पंचायत के दोगाछी गांव स्थित वार्ड संख्या-03 में सड़क की स्थिति लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर कई वर्षों से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग की जाती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर कीचड़ जमा रहने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है तथा दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब सुधरेगी दोगाछी गांव की इस बदहाल सड़क की हालत? वर्षों से समस्या झेल रहे लोगों को अब भी सड़क निर्माण की उम्मीद है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से तत्काल स्थल का निरीक्षण कर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में ग्रामीणों और बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाता है।1
- Nepal ka tabhi dekho aap sab jharu dekha aqp sab yak bar Nepal ki kahani1
- 🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं ! 🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं !1
- राघोपुर बत्रा का दुर्गा मंदिर देखिए स्थित विश्व पानी में घुस गया और आगे का स्थिति बहुत गंभीर सरकार से ही विनती है इसका जितना जल्द रोक लगाया जाए ताकि गांव घर बन सकता है1
- फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे । फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे ।1
- नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, पुलिस बनी लोगों की उम्मीद1