हाईवे पर ट्रेलर खराब, 5 किमी लंबा जाम (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो) फोटो भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के अंदर मंगलवार दोपहर हाईवे पर खंभा लादकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक खराब हो गया, जिससे लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार उद्योग नगरी से खंभा लादकर हमीरपुर की ओर जा रहा ट्रेलर दोपहर करीब 12 बजे ग्रीन लॉज के पास हाईवे पर खराब हो गया। व्यस्त मार्ग पर ट्रेलर खड़ा हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम की स्थिति विकराल हो गई। जाम में परिवहन निगम की बसें, स्कूली बसें, एंबुलेंस और छोटे-बड़े वाहन फंस गए। स्कूली बच्चों व मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रेलर को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। लगभग तीन घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सुचारु हो पाया।
हाईवे पर ट्रेलर खराब, 5 किमी लंबा जाम (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो) फोटो भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के अंदर मंगलवार दोपहर हाईवे पर खंभा लादकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक खराब हो गया, जिससे लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार उद्योग नगरी से खंभा लादकर हमीरपुर की ओर जा रहा ट्रेलर दोपहर करीब 12 बजे ग्रीन लॉज के पास हाईवे पर खराब हो गया। व्यस्त मार्ग पर ट्रेलर खड़ा हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम की स्थिति विकराल हो गई। जाम में परिवहन निगम की बसें, स्कूली बसें, एंबुलेंस और छोटे-बड़े वाहन फंस गए। स्कूली बच्चों व मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रेलर को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। लगभग तीन घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सुचारु हो पाया।
- बांदा में ‘ऑपरेशन ईगल’ का वार — चिल्ला पुलिस ने 1 किलो 235 ग्राम गांजे के साथ तस्कर दबोचा बांदा से बड़ी खबर है… जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पलरा-नरी रोड पर एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में रखा 1 किलो 235 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू पुत्र दुर्जन निवासी पलरा, थाना चिल्ला, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चिल्ला में मु0अ0सं0 19/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योत्सना नायक और कांस्टेबल सनी कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम1
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारी आन्दोलन के आदि योद्धा वासुदेव बलवंत फडके की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फड़के सही अर्थों में मातृभूमि के आदि सूरमा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म महाराष्ट्र के सिरधों में बलवंत और सरस्वती बाई के घर 4 नवंबर 1845 को हुआ था। ये प्रारम्भ से देशधर्मी थे। इन्होंने कोल, भील और द्रविडों को लेकर रामोशी नाम का एक संगठन बनाया था। इसी के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भितरघात के फड़के भी शिकार हुए थे। इनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी और ये युवा काल में ही देश के काम आ गये थे। इनका निधन 17 फरवरी 1883 को हुआ था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रिचा, रामनरायन सोनकर, विकास, रामबाबू, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।2
- तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।3
- Post by Sunil Sunil1
- भूमि, मृदा एवं जल संरक्षण कार्य का हुआ मुआयना1
- नाले में मिला अधेड़ का शव, गांव में हड़कंप मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान दिलदार 48 वर्ष पुत्र वली मोहम्मद उर्फ उल्ली निवासी कम्हरिया के रूप में हुई है। वह पिछले दो-तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।1
- मंगलवार परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा — पुलिस लाइन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, रजिस्टर भी किए चेक बांदा से खबर… पुलिस लाइन बांदा में आज साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। परेड के बाद क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए गार्ड रूम और स्टोर रूम चेक किया गया। शस्त्रों, अभिलेखों, साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को सुरक्षा मानकों और अभिलेख संधारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर कैश कार्यालय, मेस, गढ़ना कार्यालय, आरटीसी बैरक सहित चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, संसाधनों के उपयोग और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया। तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा पारदर्शिता और अद्यतन संधारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- यूजीसी लागू करने के लिए सैकड़ो लोगो ने किया प्रदर्शन, कस्बे मे घूमकर पहुँचे तहसील की जमकर नारेबाजी, तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन, ओबीसी एससी एसटी सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले तमाम राजनैतिक व गैरराजनैतिक लोग हुए एकत्र, जनपद के कोतवाली कस्बा राठ का मामला।4