logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर - तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप ।। तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।

2 hrs ago
user_Sheelu Nishad
Sheelu Nishad
Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हमीरपुर - तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप ।। तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारी आन्दोलन के आदि योद्धा वासुदेव बलवंत फडके की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फड़के सही अर्थों में मातृभूमि के आदि सूरमा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म महाराष्ट्र के सिरधों में बलवंत और सरस्वती बाई के घर 4 नवंबर 1845 को हुआ था। ये प्रारम्भ से देशधर्मी थे। इन्होंने कोल, भील और द्रविडों को लेकर रामोशी नाम का एक संगठन बनाया था। इसी के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भितरघात के फड़के भी शिकार हुए थे। इनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी और ये युवा काल में ही देश के काम आ गये थे। इनका निधन 17 फरवरी 1883 को हुआ था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रिचा, रामनरायन सोनकर, विकास, रामबाबू, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    2
    हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारी आन्दोलन के आदि योद्धा वासुदेव बलवंत फडके की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फड़के सही अर्थों में मातृभूमि के आदि सूरमा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म महाराष्ट्र के सिरधों में बलवंत और सरस्वती बाई के घर 4 नवंबर 1845 को हुआ था। ये प्रारम्भ से देशधर्मी थे। इन्होंने कोल, भील और द्रविडों को लेकर रामोशी नाम का एक संगठन बनाया था। इसी के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भितरघात के फड़के भी शिकार हुए थे। इनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी और ये युवा काल में ही देश के काम आ गये थे। इनका निधन 17 फरवरी 1883 को हुआ था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रिचा, रामनरायन सोनकर, विकास, रामबाबू, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।
    3
    तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप,
स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना,
पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम,
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना कर्नलगंज अंतर्गत का मामला II कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश II पेट्रोल पंप पर बवाल पेट्रोल डाल कर मारने का आरोप किसी तरह जान बचा कर भागे युवक.....II
    1
    थाना कर्नलगंज अंतर्गत का मामला II
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश II
पेट्रोल पंप पर बवाल पेट्रोल डाल कर मारने का आरोप किसी तरह जान बचा कर भागे युवक.....II
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Ghatampur, Kanpur Nagar•
    14 hrs ago
  • कानपुर नगर के श्योढा़री गांव में बुद्ध कथा आयोजन किया गया। कमेटी के लोगों ने एकता को बनाए रखने के लिए कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 13 फरवरी से किया गया। कथा का आनंद महिलाओं और पुरुषों ने बड़े आनन्द से सुन रहे हैं।
    2
    कानपुर नगर के श्योढा़री गांव में बुद्ध कथा आयोजन किया गया। कमेटी के लोगों ने एकता को बनाए रखने के लिए कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 13 फरवरी से किया गया। कथा का आनंद महिलाओं और पुरुषों ने बड़े आनन्द से सुन रहे हैं।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *कानपुर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और पीएचडी छात्रों में चले लाठी डंडे, कई घायल वीडियो वायरल* नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कल देर रात एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और पीएचडी छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो गया दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिससे कई छात्रों के सिर फट गए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय कैंपस में मामूली बात पर मैनेजमेंट और पीएचडी छात्रों में बहस हुई , मामूली बहस बढ़कर मारपीट होने लगी इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी दी है हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिलने पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है ।
    1
    *कानपुर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और पीएचडी छात्रों में चले लाठी डंडे, कई घायल वीडियो वायरल*
नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कल देर रात एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और पीएचडी छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो गया 
दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिससे कई छात्रों के सिर फट गए 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय कैंपस में मामूली बात पर मैनेजमेंट और पीएचडी छात्रों में बहस हुई , मामूली बहस बढ़कर मारपीट होने लगी इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी दी है 
हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिलने पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है ।
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर के साढ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन इन दिनों पुलिस की सांठ गांठ से धड़ल्ले से चल रहा है l भीतरगांव गांव चौकी क्षेत्र के गांव हरीपुर में टंडन नामक खनन माफिया जेसीबी हाइड्रा के द्वारा करीब आधा दर्जन ट्रैक्टरों से प्लाटों का ठेका लेकर धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन कर प्लाटों की पुराई कर रहा हैl खनन माफिया अपनी टीम के साथ दिन ढलते ही जेसीबी हाइड्रा के द्वारा खनन का कार्य चालू कर देता है l खनन माफिया के द्वारा पुलिस को सुविधा शुल्क देकर अवैध मिट्टी खनन का हमेशा चलता रहता है अवैध कार्य l अवैध मिट्टी खनन की सूचना उच्च अधिकारियों को मिलते ही नीचे बैठे जिम्मेदार गुमराह कर अपनी जेब भरने का कार्य धड़ल्ले से कर रहे हैं l भीतरगांव चौकी क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया खनन के अड्डे बदल बदल कर राजस्व का लाखों का चूना लगाकर नीचे बैठे जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाय अपनी जेब भरने का कार्य कर रहे हैं l ताजा मामला भीतरगांव चौकी क्षेत्र के हरीपुर गांव में पूरी रात से लेकर अभी भी चल रहा है अवैध मिट्टी खनन का बड़ा कारोबार जिम्मेदार खनन के अड्डे पर जाने में है कतराते l
    4
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर के साढ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन इन दिनों पुलिस की सांठ गांठ से धड़ल्ले से चल रहा है l
भीतरगांव गांव चौकी क्षेत्र के गांव हरीपुर में टंडन नामक खनन माफिया जेसीबी हाइड्रा के द्वारा करीब आधा दर्जन ट्रैक्टरों से प्लाटों का ठेका लेकर धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन कर प्लाटों की पुराई कर रहा हैl
खनन माफिया अपनी टीम के साथ दिन ढलते ही जेसीबी हाइड्रा के द्वारा खनन का कार्य चालू कर देता है l
खनन माफिया के द्वारा पुलिस को सुविधा शुल्क देकर  अवैध मिट्टी खनन का हमेशा चलता रहता है अवैध कार्य l
अवैध मिट्टी खनन की सूचना उच्च अधिकारियों को मिलते ही नीचे बैठे जिम्मेदार गुमराह कर अपनी जेब  भरने का कार्य धड़ल्ले से कर रहे हैं l
भीतरगांव चौकी क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया खनन के अड्डे बदल बदल कर राजस्व का लाखों का चूना लगाकर नीचे बैठे जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाय अपनी जेब भरने का कार्य कर रहे हैं l
ताजा मामला भीतरगांव चौकी क्षेत्र के हरीपुर गांव में पूरी रात से लेकर अभी भी चल रहा है अवैध मिट्टी खनन का बड़ा कारोबार जिम्मेदार खनन के अड्डे पर जाने में है कतराते l
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हमीरपुर। मुस्करा थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी की शादी के लिए भांजे के साथ खरीददारी करने आया था। कल बेटी की शादी होनी है, लेकिन हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    हमीरपुर। मुस्करा थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। 
हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी की शादी के लिए भांजे के साथ खरीददारी करने आया था। 
कल बेटी की शादी होनी है, लेकिन हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • यूजीसी लागू करने के लिए सैकड़ो लोगो ने किया प्रदर्शन, कस्बे मे घूमकर पहुँचे तहसील की जमकर नारेबाजी, तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन, ओबीसी एससी एसटी सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले तमाम राजनैतिक व गैरराजनैतिक लोग हुए एकत्र, जनपद के कोतवाली कस्बा राठ का मामला।
    4
    यूजीसी लागू करने के लिए सैकड़ो लोगो ने किया प्रदर्शन,
कस्बे मे घूमकर पहुँचे तहसील की जमकर नारेबाजी,
तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन,
ओबीसी एससी एसटी सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले तमाम राजनैतिक व गैरराजनैतिक लोग हुए एकत्र,
जनपद के कोतवाली कस्बा राठ का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.