शहीद भगत सिंह जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा गुरसरांय। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गुरसरांय नगर में युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत मोहल्ला मातवाना से हुई, जो बस स्टैंड, मोदी चौराहा होते हुए टंकी चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस मोहल्ला मातवाना पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान युवाओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया। युवाओं ने उनके विचारों को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लाखन यादव, राज मातवाना, विक्की यादव, विक्रम पाल, संदीप श्रीवास, रोहन मंडी, बिट्टू, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, अमित यादव, आशुतोष वशिष्ठ, उपेंद्र घोष, देवेंद्र घोष, राकेश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, मोनू घोष, केके राजा बरमपुरा, अंशुल श्रीवास, राज पाल, प्रदीप सेन टहरौली, तनुष घुरैया, सिद्धार्थ डागौर, आकाश शर्मा, गोपाल नन्ना नगरा, अभय घोष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
शहीद भगत सिंह जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा गुरसरांय। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गुरसरांय नगर में युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत मोहल्ला मातवाना से हुई, जो बस स्टैंड, मोदी चौराहा होते हुए टंकी चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस मोहल्ला मातवाना पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान युवाओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया। युवाओं ने उनके विचारों को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लाखन यादव, राज मातवाना, विक्की यादव, विक्रम पाल, संदीप श्रीवास, रोहन मंडी, बिट्टू, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, अमित यादव, आशुतोष वशिष्ठ, उपेंद्र घोष, देवेंद्र घोष, राकेश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, मोनू घोष, केके राजा बरमपुरा, अंशुल श्रीवास, राज पाल, प्रदीप सेन टहरौली, तनुष घुरैया, सिद्धार्थ डागौर, आकाश शर्मा, गोपाल नन्ना नगरा, अभय घोष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- Realty Again 🚨 दिल्ली: सड़क निरीक्षण में मंत्री पर थप्पड़ मारने का आरोप 📍 तिलक नगर | 27 सितंबर 2026 सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद के बीच PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। घटना का वीडियो वायरल है। मंत्री ने सफाई दी कि युवक ने उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। #highlightseveryonefollowers #likecommentsharefollowsupport #shortsvideos #instareels #instagramreel #viralpost #nonfollowers #trendingreels #fbreels Realty Again 🚨 दिल्ली: सड़क निरीक्षण में मंत्री पर थप्पड़ मारने का आरोप 📍 तिलक नगर | 27 सितंबर 2026 सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद के बीच PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। घटना का वीडियो वायरल है। मंत्री ने सफाई दी कि युवक ने उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। #highlightseveryonefollowers #likecommentsharefollowsupport #shortsvideos #instareels #instagramreel #viralpost #nonfollowers #trendingreels #fbreels1
- झाँसी गरौठा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत अखंडानन्द जनता इंटर कॉलेज मे चला विशेष जागरूकता अभियान गरौठा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र- छात्राओं को कानून से संबंधित तमाम जानकारियां दी गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे सत्यप्रकाश नें कहा है कि सस्ता न्याय सुनिश्चित किया जाना न्यायप्रणाली के समक्ष सबसे बडी समस्या एवं चुनौती है । व्यक्ति को अपने अधिकारों को प्राप्त करने की क्षमता रखना चाहिए । परंतु न्याय प्राप्त करनें में उन लोंगों की विशेष समस्या है जो साधनहीन निरक्षर , निर्धन एवं कमजोर वर्ग से है । उन्होने कहा है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मामलों मे सहमति दी गई है । अगर आपको कोई प्यार , दोस्ती , शादी के अलावा वहनाने से कहीं ले जाने का प्रयास करता है । ऐसी घटनओं को छिपाएं नहीं बल्कि घटना की सूचना परिजनों एवं पुलिस को दें । जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके । बच्चों को निडर होकर जीवन जीना चाहिए । डरें नहीं और किसी भी घटना को छिपाएं नहीं । आपके साथ यदि कोई अपराध होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें । ताकि ऐसे लोंगो पर तत्काल कार्यवाही हो । इस मौके पर मुंशिफ मजिस्ट्रेट श्रष्टि शुक्ला नें कहा है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद के तहत नीति निर्देशक सिध्दांतों द्वारा प्राविधानिक किया गया है कि राज्य का दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करे की विधिक तंत्र इस प्रकार से काम करे कि समान अवसर के आधार पर न्याय सुलभ हो सके । तथा बच्चों को स्वस्थ्य व निडर बचपन देने का तथा उनकी स्वतंत्रता , निजता के अधिकार के बारे मे जागरूक किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य राममिलन त्रिपाठी , आलोक श्रीवास्तव , रमेश शर्मा , सुभाष शर्मा , महेंश चंद्र शर्मा , राजेश खरे , सिध्दशरण शर्मा , अवनीश यादव , मनोज शंकर तिवारी , आराधना सिंह, प्रीति कोष्ठा , सुरेश चंद्र , इंद्रपाल सिह , विदेश कुमार निरंजन सहित इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षक मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन आलोक श्रीवास्तव नें किया ।3
- भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया माल्यार्पण, बांटी मिठाइयां भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया माल्यार्पण, बांटी मिठाइयां गुरसरांय। देश की आजादी के महान क्रांतिकारी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर गुरसरांय में कुरैठा रोड स्थित वर्धमान मार्केट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा में जन्मे भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनका जीवन साहस, त्याग और देशप्रेम का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए युवाओं में स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का कार्य किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन आज भी युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनका मानना था कि देश की आजादी केवल राजनीतिक परिवर्तन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और समानता की स्थापना से भी जुड़ी है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार जैन नुनार, पंकज सेंगर, अखंड प्रताप सिंह भसनेह, बिट्टू यादव केरोखर, कृष्ण यादव, हर्ष यादव, आशीष छिरोरा, रोहित सेन, आरिफ समथर, सत्यम सोनी, सिद्धार्थ यादव, डक्कू दादा, सुनील, नितेश रैकवार, लकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। गुरसरांय से राजा खान के साथ सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *#हमीरपुर* *कुनेहटा चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप: विपक्षियों से मिलकर पीड़ित दंपत्ति से मारपीट* हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के कुनेहटा चौकी क्षेत्र से पुलिस पर गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कुनेहटा चौकी पुलिस ने विपक्षियों से मिलकर कालका और उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान मोबाइल फोन और मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। मामले में पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की गई है।1
- *बरुआसागर के तलरमन्ना में देश के भविष्य के साथ खिलवाड़, सुबह 8:20 बजे तक स्कूल के गेट पर लटका रहा ताला - बच्चे बाहर खड़े रहे* *तलरमन्ना, बरुआसागर (झाँसी)।* बरुआसागर क्षेत्र के ग्राम पंचायत तलरमन्ना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह स्कूल के समय पर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है और दर्जनों स्कूली बच्चे बस्ता टांगे, साइकिल लिए गेट के बाहर खड़े इंतजार कर रहे हैं। वीडियो बना रहे स्थानीय युवक ने समय दिखाते हुए बताया कि सुबह के 8 बजकर 20 मिनट हो गए हैं, लेकिन अभी तक स्कूल का गेट नहीं खुला है। बच्चे सुबह से खड़े हैं ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली बार नहीं है। तलरमन्ना प्राथमिक विद्यालय में अक्सर शिक्षक लेट आते हैं और समय से स्कूल नहीं खुलता, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिकायत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी झाँसी और बेसिक शिक्षा अधिकारी झाँसी से मांग की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर प्राथमिक विद्यालय तलरमन्ना का औचक निरीक्षण किया जाए और लापरवाह जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।1
- माधौगढ़ क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल, 150 घरों के लोग परेशान!! ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो अनशन और सड़क जाम की चेतावनी माधौगढ़ (जालौन)। नगर के चितौरा रोड पर पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब 150 घरों के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। उमस और गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिजली न आने से मोबाइल चार्ज करने, पानी की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तक प्रभावित हो रही है। एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने मीडिया कर्मियों को अपनी समस्या बताते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे अनशन पर बैठने के साथ सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार तीन दिन से बिजली गुल होने के बावजूद समस्या का समाधान न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। इस दौरान बजरंग राठौर, राजकुमार दोहरे, महावीर बापू, अजय सोनकर, प्रिंसी सोनकर, हरनारायण शाक्यवार, उपेंद्र विश्वकर्मा, बल्लू सेंगर, लल्लू राठौर, सुनील वर्मा, बैजनाथ वर्मा, कुलदीप वर्मा समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।1
- भाजपा के सभासद ने ही दिया इस्तीफा! कदौरा में मनमानी और वार्ड की उपेक्षा के आरोप, सियासी चर्चा तेज जालौन के कदौरा नगर पंचायत से भाजपा के निर्वाचित सभासद राजवीर विश्वकर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका त्यागपत्र प्रशासन को भेजा गया है, हालांकि अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। सभासद ने जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष पर कथित मनमानी, समय पर बोर्ड बैठक नहीं कराने और उनके वार्ड की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नाली, सड़क, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसे मूलभूत विकास कार्यों के प्रस्ताव कई बार दिए गए, लेकिन उनके मुताबिक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। राजवीर विश्वकर्मा ने अपने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और नगर पंचायत अध्यक्ष व संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। खास बात यह है कि सितंबर में हुई नगर पंचायत की बोर्ड बैठक को लेकर भी सभासद की नाराजगी सामने आई थी। वहीं नगर के विकास के लिए करीब 5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित होने की रिपोर्ट सामने आई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विकास के प्रस्ताव जमीन पर कितने पहुंचे और अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों की स्थिति क्या है। फिलहाल इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायत और आरोपों की जांच करता है या बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकलता है। एक सभासद का इस्तीफा अपने आप में किसी पार्टी की चुनावी स्थिति का प्रमाण नहीं है, लेकिन कदौरा की स्थानीय राजनीति में इस घटनाक्रम ने चर्चा जरूर बढ़ा दी है।3
- शहीद भगत सिंह जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा गुरसरांय। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गुरसरांय नगर में युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत मोहल्ला मातवाना से हुई, जो बस स्टैंड, मोदी चौराहा होते हुए टंकी चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस मोहल्ला मातवाना पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान युवाओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके देशप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया। युवाओं ने उनके विचारों को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लाखन यादव, राज मातवाना, विक्की यादव, विक्रम पाल, संदीप श्रीवास, रोहन मंडी, बिट्टू, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, अमित यादव, आशुतोष वशिष्ठ, उपेंद्र घोष, देवेंद्र घोष, राकेश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, मोनू घोष, केके राजा बरमपुरा, अंशुल श्रीवास, राज पाल, प्रदीप सेन टहरौली, तनुष घुरैया, सिद्धार्थ डागौर, आकाश शर्मा, गोपाल नन्ना नगरा, अभय घोष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1