Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी ख़बर : आगजनी में ट्रैक्टर, बाइक, नगदी समेत लाखों की संपत्ति खाक, इन पर है शक!
चंदन भइया
बड़ी ख़बर : आगजनी में ट्रैक्टर, बाइक, नगदी समेत लाखों की संपत्ति खाक, इन पर है शक!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by चंदन भइया1
- #RewaRTO की अवैध लूट देखिए, किस कदर आवागमन करने वालों को परेशान किया जाता है। नियम विरूद्ध तरीके से, कानून-संविधान का उल्लंघन कर लगातार लोगों को परेशान किया जा रहा है। Dr Mohan Yadav जी जनता को लुटवाना ही है तो थोड़ी इंसानियत भी होनी चाहिए, आपकी सरकार में डकैत बेलगाम हैं। #StopCorruption #RewaPolice #JusticeForDrivers #PrakashTiwari #Mangawan #HighCourt #MPTransport #CorruptionFreeMP #RewaNews1
- कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बकोढ़वा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार 7 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अमर पाल पुत्र शिवनाथ निवासी सड़वा थाना कौशांबी ने बताया कि वे लोग गुहौली में अपने बहनोई हरिनंदन के यहां बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे। टेंपो में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बकोढ़वा के पास पहुंचा, पुरखास की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। हादसे में विनोद कुमार पुत्र अमरपाल, कल्लू सरोज पुत्र हंसराज सरोज, प्रमोद कुमार सरोज पुत्र अमरपाल, रोशन पुत्र रामदास सरोज, उद्योश्याम पुत्र रामनरेश, अमर पाल पुत्र शिवनाथ सरोज निवासी सड़वा, तथा मिथुन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी विदाव समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सराय अकिल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विनोद कुमार के पैर में गंभीर चोट होने पर उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1
- Post by T B NEWS1
- *पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में कौशांबी में प्रदर्शन, इश्तियाक को फंसाने का आरोप* *कौशाम्बी संदेश* कौशाम्बी जनपद में पत्रकारों पर कथित उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को मंझनपुर स्थित डायट मैदान में सैकड़ों मीडिया कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए पत्रकारों ने साथी पत्रकार इश्तियाक को न्याय दिलाने की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में इश्तियाक को साजिशन फंसाया गया है। उनका कहना है कि घटना के समय इश्तियाक एक शादी समारोह में मौजूद थे, जिसके संबंध में फोटो व अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी किए जाने का आरोप लगाया गया है।पत्रकार संगठनों ने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई और इश्तियाक के साथ अन्याय हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पूरा जिला धरने पर बैठने को बाध्य होगा।प्रदर्शन के दौरान निष्पक्ष जांच और दर्ज मुकदमे की समीक्षा की मांग की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पत्रकार संगठनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, डायट मैदान में आंदोलन जारी रहेगा।1
- कौशांबी संदीपनघाट थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार इस्तियाक अहमद पर तथा कथित भाजपा नेता के द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसे पत्रकार इस्तियाक अहमद के मामले को लेकर कौशांबी के तमाम पत्रकार साथियो ने कौशांबी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराकर उचित कार्यवाही करते हुए पत्रकार को जल्दी रिहा करने की मांग की।1
- कौशांबी। जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के प्रशासनिक दावे एक बार फिर हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ताज़ा मामला थाना सराय अकिल अंतर्गत फकीराबाद चौराहे का है, जहाँ नन्हे हाथों में कलम की जगह औजार और भारी सामान नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने जिले के श्रम विभाग और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छोटे-छोटे बच्चे (नौनिहाल) अपनी जान जोखिम में डालकर छत की छज्जे पर लटक कर काम कर रहे हैं।जिला प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर जनपद को 'बाल श्रम मुक्त' घोषित करने के दावे करता रहता है। कागजों पर जागरूकता रैलियां और निरीक्षण तो खूब होते हैं, लेकिन सराय अकिल का यह वीडियो बताता है कि श्रम विभाग का प्रवर्तन दस्ता जमीनी हकीकत से कोसों दूर है।नियमों को ताक पर रखकर बच्चों से मजदूरी कराने वाले संचालकों में कानून का खौफ खत्म हो चुका हैं क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है किकार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। यदि समय रहते इन नौनिहालों को इस दलदल से नहीं निकाला गया, तो "पढ़ेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया" जैसे नारे केवल दीवारों तक ही सीमित रह जाएंगे। देखना अब यह है कि इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन क्या कड़ी कार्रवाई करता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- कौशांबी। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड कौशांबी में इंटरनेशनल वूमेन्स एंड गर्ल्स इन साइंस डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।1