logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनबाद : शहर में ई-रिक्शा आवंटन को लेकर रिक्शा चालकों का गुस्सा एक बार फिर सामने आया है। झारखंड रिक्शा मजदूर संघ, वाघमारा अंचल, धनबाद ने मुख्यमंत्री को स्मार-पत्र सौंपकर वर्षों से लंबित ई-रिक्शा आवंटन की मांग उठाई है। संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2016-17 में धनबाद नगर निगम द्वारा गारिमा योजना के तहत 125 ई-रिक्शा आवंटन का आदेश दिया गया था। लेकिन उस समय केवल 24 ई-रिक्शा ही चालकों को दिए गए, जबकि शेष 101 ई-रिक्शा आज तक आवंटित नहीं किए गए। स्मार-पत्र में आरोप है कि वर्ष 2017 से अब तक रिक्शा चालक नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परिवहन विभाग से बार-बार यही जवाब मिलता रहा कि ‘फंड आ गया है’, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में तीन बार रांची को पत्र भेजे जाने की बात भी कही गई है, पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला। रिक्शा चालकों का कहना है कि ई-रिक्शा नहीं मिलने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। संघ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर लंबित 101 ई-रिक्शा का जल्द आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की है। स्मार-पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त धनबाद, महापौर संजीव सिंह और सांसद ढुल्लू महतो को भी भेजी गई है, ताकि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई हो सके। बाइट : राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष

1 hr ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago

धनबाद : शहर में ई-रिक्शा आवंटन को लेकर रिक्शा चालकों का गुस्सा एक बार फिर सामने आया है। झारखंड रिक्शा मजदूर संघ, वाघमारा अंचल, धनबाद ने मुख्यमंत्री को स्मार-पत्र सौंपकर वर्षों से लंबित ई-रिक्शा आवंटन की मांग उठाई है। संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2016-17 में धनबाद नगर निगम द्वारा गारिमा योजना के तहत 125 ई-रिक्शा आवंटन का आदेश दिया गया था। लेकिन उस समय केवल 24 ई-रिक्शा ही चालकों को दिए गए, जबकि शेष 101 ई-रिक्शा आज तक आवंटित नहीं किए गए। स्मार-पत्र में आरोप है कि वर्ष 2017 से अब तक रिक्शा चालक नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परिवहन विभाग से बार-बार यही जवाब मिलता रहा कि ‘फंड आ गया है’, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में तीन बार रांची को पत्र भेजे जाने की बात भी कही गई है, पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला। रिक्शा चालकों का कहना है कि ई-रिक्शा नहीं मिलने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। संघ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर लंबित 101 ई-रिक्शा का जल्द आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की है। स्मार-पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त धनबाद, महापौर संजीव सिंह और सांसद ढुल्लू महतो को भी भेजी गई है, ताकि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई हो सके। बाइट : राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष

  • user_Hi
    Hi
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Dhanbad
    👏
    46 min ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का समाहरणालय पर आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने NIA जांच की उठाई मांग धनबाद। जिला भाजपा कमेटी की ओर से सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर जिले में बिजली और पानी की समस्या को लेकर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, जिला अध्यक्ष श्रवण राय सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर मिट्टी का मटका रखकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोग बिजली और पानी की समस्या से परेशान हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जल से नल योजना राज्य में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है और यदि इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो भाजपा और बड़ा आंदोलन करेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा जारी वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक पर लगाए गए आरोपों की जांच NIA से कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जो सरकार बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती, उसे जनता जवाब देगी। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य की जनता सिर्फ बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन सरकार उस पर भी ध्यान नहीं दे रही है। बाइट बाइट बाइट नीरज कुमार की रिपोर्ट
    1
    लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार 



बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का समाहरणालय पर आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने NIA जांच की उठाई मांग

धनबाद। जिला भाजपा कमेटी की ओर से सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर जिले में बिजली और पानी की समस्या को लेकर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, जिला अध्यक्ष श्रवण राय सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर मिट्टी का मटका रखकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोग बिजली और पानी की समस्या से परेशान हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जल से नल योजना राज्य में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है और यदि इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो भाजपा और बड़ा आंदोलन करेगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा जारी वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक पर लगाए गए आरोपों की जांच NIA से कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जो सरकार बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती, उसे जनता जवाब देगी। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य की जनता सिर्फ बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन सरकार उस पर भी ध्यान नहीं दे रही है।


बाइट 

बाइट 

बाइट



नीरज कुमार की रिपोर्ट
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • खबर है कि एक महिला ने बुर्के में सेना के जवानों को डंडा दिखाया। इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति की जांच जारी है।
    1
    खबर है कि एक महिला ने बुर्के में सेना के जवानों को डंडा दिखाया। इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति की जांच जारी है।
    user_Shuru User
    Shuru User
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • धनबाद के भूली आज़ाद नगर में एक सूने घर से चोरों ने ₹50 हज़ार नकद और जेवरात उड़ा लिए। चोरों ने अलबेस्टर काटकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।
    1
    धनबाद के भूली आज़ाद नगर में एक सूने घर से चोरों ने ₹50 हज़ार नकद और जेवरात उड़ा लिए। चोरों ने अलबेस्टर काटकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • बरवाअड्डा के जीटी रोड़ किसान चौक स्थित अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत। बरवाअड्डा के जीटी रोड़ किसान चौक स्थित अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत। मिली जानकारी के अनुसार बाइक जेएच 10 बीटी 2693 में सवार दो युवक लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर आ रहे थे. इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार दोनों युवकों युवकों की मौत हो गयी घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पायी है.।
    1
    बरवाअड्डा के जीटी रोड़ किसान चौक स्थित अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत।
बरवाअड्डा के जीटी रोड़ किसान चौक स्थित अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत। मिली जानकारी के अनुसार बाइक जेएच 10 बीटी 2693 में सवार दो युवक लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर आ रहे थे. इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार दोनों युवकों युवकों की मौत हो गयी घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पायी है.।
    user_Journalist 9471123459
    Journalist 9471123459
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • 🚨 “सिर पर मटका लेकर DC ऑफिस पहुंचीं झरिया विधायक रागिनी सिंह!” 💧 DC ऑफिस के बाहर हाईवोल्टेज प्रदर्शन! #Hashtags : #RaginiSingh #Jharia #JharkhandPolitics #JharkhandNews #WaterCrisis #Dhanbad #BreakingNews #ViralNews #PoliticalDrama #Jharkhand #JhariaNews #DCOffice #TrendingNow #BulandSandesh #ViralVideo
    1
    🚨 “सिर पर मटका लेकर DC ऑफिस पहुंचीं झरिया विधायक रागिनी सिंह!”
💧 DC ऑफिस के बाहर हाईवोल्टेज प्रदर्शन!
 #Hashtags :
#RaginiSingh
#Jharia
#JharkhandPolitics
#JharkhandNews
#WaterCrisis
#Dhanbad
#BreakingNews
#ViralNews
#PoliticalDrama
#Jharkhand
#JhariaNews
#DCOffice
#TrendingNow
#BulandSandesh
#ViralVideo
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • धनबाद के गोबिंदपुर में सादिक अंसारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार इन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
    1
    धनबाद के गोबिंदपुर में सादिक अंसारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार इन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by MD Manijar Ansari
    1
    Post by MD Manijar Ansari
    user_MD Manijar Ansari
    MD Manijar Ansari
    टुंडी, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार Slug:- 10 माह से लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा, पुलिस से निराश होकर ओझा के सहारे खोज पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद...... तो मां की तलाश में तंत्र-मंत्र का लिया सहारा............. Anchor:- धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक बेहद भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी लापता मां की तलाश में पिछले दस महीनों से दर-दर भटक रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद युवक अब झाड़-फूंक करने वाले ओझा-गुनी के बताए स्थानों पर अपनी मां को खोज रहा है। मामला इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर सिमलाटांड निवासी 58 वर्षीय पुनकी देवी करीब दस महीने पहले अपने मायके, निरसा थाना क्षेत्र के लखियाबाद गई थीं। लेकिन वहां पहुंचने के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल सका। महिला के पुत्र प्रहलाद रजवार का कहना है कि उसने अपनी मां की तलाश में हर संभव कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। प्रहलाद मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है और आर्थिक तंगी के बावजूद लगातार मां की खोज में जुटा हुआ है। प्रहलाद का आरोप है कि जब वह बरवाअड्डा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने घटना दूसरे थाना क्षेत्र का बताते हुए मामला दर्ज नहीं किया और उसे निरसा थाना जाने की सलाह दी। वहीं, मायके पक्ष की ओर से भी किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। अब किसी अनहोनी की आशंका से डरा युवक अपनी मां की तस्वीर लेकर गांव-गांव और इलाके-इलाके भटक रहा है। लोगों से जानकारी मिलने पर फोन कर सूचना देने की अपील भी कर रहा है। पुलिस और प्रशासन से निराश युवक अब ओझा-गुनी और झाड़-फूंक करने वालों के बताए ठिकानों पर जाकर अपनी मां की तलाश कर रहा है। मां को खोजने की उसकी यह बेबसी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। Byte:- प्रहलाद रजवार -- लापता महिला का पुत्र। नीरज कुमार की रिपोर्ट धनबाद
    1
    लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार 



Slug:- 10 माह से लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा, पुलिस से निराश होकर ओझा के सहारे खोज

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद......

तो मां की तलाश में तंत्र-मंत्र का लिया सहारा.............


Anchor:- धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक बेहद भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी लापता मां की तलाश में पिछले दस महीनों से दर-दर भटक रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद युवक अब झाड़-फूंक करने वाले ओझा-गुनी के बताए स्थानों पर अपनी मां को खोज रहा है। मामला इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है।


बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर सिमलाटांड निवासी 58 वर्षीय पुनकी देवी करीब दस महीने पहले अपने मायके, निरसा थाना क्षेत्र के लखियाबाद गई थीं। लेकिन वहां पहुंचने के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल सका।

महिला के पुत्र प्रहलाद रजवार का कहना है कि उसने अपनी मां की तलाश में हर संभव कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। प्रहलाद मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है और आर्थिक तंगी के बावजूद लगातार मां की खोज में जुटा हुआ है।


प्रहलाद का आरोप है कि जब वह बरवाअड्डा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने घटना दूसरे थाना क्षेत्र का बताते हुए मामला दर्ज नहीं किया और उसे निरसा थाना जाने की सलाह दी। वहीं, मायके पक्ष की ओर से भी किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

अब किसी अनहोनी की आशंका से डरा युवक अपनी मां की तस्वीर लेकर गांव-गांव और इलाके-इलाके भटक रहा है। लोगों से जानकारी मिलने पर फोन कर सूचना देने की अपील भी कर रहा है।


पुलिस और प्रशासन से निराश युवक अब ओझा-गुनी और झाड़-फूंक करने वालों के बताए ठिकानों पर जाकर अपनी मां की तलाश कर रहा है। मां को खोजने की उसकी यह बेबसी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


Byte:- प्रहलाद रजवार -- लापता महिला का पुत्र।


नीरज कुमार की रिपोर्ट धनबाद
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.