Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम कोलेगाव में रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ ग्राम कोलेगाव में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह आयोजन लगातार 16वें वर्ष संपन्न हो रहा है, जो ग्रामवासियों की गहरी आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे गांव का माहौल भक्ति, मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह महायज्ञ श्रद्धा और शांति के वातावरण में संपन्न किया जा रहा है।
Ramraj Chandrakar
ग्राम कोलेगाव में रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ ग्राम कोलेगाव में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह आयोजन लगातार 16वें वर्ष संपन्न हो रहा है, जो ग्रामवासियों की गहरी आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे गांव का माहौल भक्ति, मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह महायज्ञ श्रद्धा और शांति के वातावरण में संपन्न किया जा रहा है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कवर्धा। मनरेगा बचाने, धान खरीदी और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने कवर्धा में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। “मनरेगा बचाओ संघर्ष” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को बदनाम कर रही है और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना का स्वरूप बदलकर उसे बंद करने की दिशा में काम कर रही है। सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी तीन बैरिकेड तोड़ते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंच गए। यहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी हुई। सड़क किनारे लगे होर्डिंग गिरने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही। मीडिया से चर्चा में बैज ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष 165 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, जबकि केवल 139 लाख मीट्रिक टन धान की ही खरीदी हो सकी। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को विफल बताया। प्रदर्शन में जिला प्रभारी पदम कोठारी, थानेश्वर पाटिला, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 4 फरवरी बुधवार को शाम 4 बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार गंडई पंडरिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पारंपरिक मंडई मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में मिठाई, खिलौने, फैंसी स्टोर, किराना, पान, सब्जी, घड़ी व चश्मा सहित विभिन्न दुकानों की रौनक रही। यादव समाज द्वारा मंडई को पूरे मोहल्ले में दोहा गुनगुनाते हुए भ्रमण कराया गया, जो बाजे गाजे के साथ मंडई स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता बनी1
- हाईकोर्ट बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के दो अधिवक्ताओ के स्वर्गवास पर शोक सभा का आयोजन आज बुधवार की साम 7:00 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04.02.2026 को दोपहर 03:45 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन बिलासपुर के सदस्य स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत की मृतात्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर तथा अन्य सभी माननीय न्यायमूर्तिगण की उपस्थिति में उक्त शोक सभा आयोजित की गई। माननीय श्री मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा साहब ने स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं शोक सभा पश्चात् न्यायालय की आगे की कार्यवाही को स्थगित किया गया। माननीय उच्च न्यायालय के इस फुल कोर्ट रेफ्रेंस को माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही में शामिल करते हुए संवेदनाएं उनके परिजनों को प्रेषित की गई। शोकसभा में श्री विवेक शर्मा महाधिवक्ता, श्री राजेश कुमार केशरवानी प्रशासक उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, श्री रमाकांत मिश्रा उप सालिसिटर जनरल भारत सरकार, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- क्या एक 'Block Button' किसी की जान ले सकता है? बिलासपुर में मोबाइल ब्लॉक करने पर प्रेमिका ने दी खौफनाक सजा! BilaspurCity ,hhattisgarhnews breakingnews, MurderCase1
- Book Your Tickets Now1
- हाइवे किंग ढाबा के पास लूट का खुलासा बिलासपुर पुलिस का प्रहार। ASP मधुलिका सिंह, SDOP नूपुर उपाध्याय के निर्देशन व। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। और 2.28 लाख की मशरूका संपत्ति बरामद किया गया है।1
- कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज केस में विवादित बयान देने वाले जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर द्वारा मीडिया में भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना जानकारी देने के आरोप में की गई है। इस मामले में डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा नें मिडिया से कहा अधिकारी पर कार्यवाई कि गई बहुत अच्छा हैं।ऐसे जहाँ जहाँ ऐसे घटना हैं वहां ताकत के साथ कार्यवाई हो मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं1
- 4 फरवरी बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केंद्र छुईखदान में हथकरघा उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं राज्य शासन की पहल पर सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा किया गया, जिसमें 35 उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में उद्योग विकास, शासकीय योजनाएं, सब्सिडी, पंजीयन, मार्केटिंग, आयात निर्यात एवं रेडीमेड वस्त्र निर्माण पर जानकारी दी गई। अंतिम दिन जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर प्रणय बघेल ने योजनाओं, ऋण एवं वर्किंग कैपिटल पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने उपयोगी बताया।1
- धान खरीदी में तारीख बढ़ाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने साय सरकार का माना आभार आज बुधवार की शाम 5:00 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने साय सरकार द्वारा किसानों को उन्नति और राहत दिलाने के लिए धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने पर कृषकों के ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभारा व्यक्त किया है। श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह एक नया दौर है जहाँ किसानों के हर समस्याओं और तकलीफों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप किसानों की उन्नति के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। धान खरीदी की अवधि बढ़ाना इसका सशक्त उदाहरण है। साय सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल पारदर्शी और सुगम है, बल्कि किसानों को उनके पसीने की कमाई का पूरा हक दिला रही है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के कृषकों के बीच में खुशियों की लहर है।1