Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऐतिहासिक गवाह बना राँची का प्रभात तारा बना गवाह, लाखों में उमड़ा जनसैलाब सोनाहातू। राँची के प्रभात तारा मैदान में विशाल आदिवासी कुड़मी समाज महाजुटन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में लाखों की तादाद में कुड़मी समुदाय के लोग प्रभात तारा मैदान पहुंचे। मैदान में लाखों की संख्या में भीड़ होने के कारण खड़ा होने का जगह तक नहीं मिल पा रहा था। आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा एकता का परिचय देते हुए प्रभात तारा मैदान जोर शोर से महिला पुरुष एवं युवकों ने हिस्सा लिया। आज ऐतिहासिक प्रभात तारा मैदान ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज किया।
OM PRAKASH
ऐतिहासिक गवाह बना राँची का प्रभात तारा बना गवाह, लाखों में उमड़ा जनसैलाब सोनाहातू। राँची के प्रभात तारा मैदान में विशाल आदिवासी कुड़मी समाज महाजुटन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में लाखों की तादाद में कुड़मी समुदाय के लोग प्रभात तारा मैदान पहुंचे। मैदान में लाखों की संख्या में भीड़ होने के कारण खड़ा होने का जगह तक नहीं मिल पा रहा था। आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा एकता का परिचय देते हुए प्रभात तारा मैदान जोर शोर से महिला पुरुष एवं युवकों ने हिस्सा लिया। आज ऐतिहासिक प्रभात तारा मैदान ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज किया।
More news from झारखंड and nearby areas
- गढ़वा में 18 साल के आदिवासी युवक की मौत से हड़कंप | अवैध बालू कारोबार पर बड़े आरोप | होगी निष्पक्ष जांच?1
- चांडिल :गौरी नदी के तट पर अज्ञात की मिली लाश कपाली ओपी में दी गई सूचना। शनिवार 4 अप्रैल सुबह 9:00 बजे के आसपास मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि गौरीपुल के निकट गौरी नदी के तट पर अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कपाली ओपी के प्रभारी श्री धिरंजन कुमार को दी। खबर लिखे जाने तक बताया गया कि मृतक कोई विक्षिप्त मालूम पड़ता है,हालांकि इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया जा रहा था।1
- Post by Shyam Pokra1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला बाजार से 2 किलोमीटर दूर एक 14 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। यह घटना सुबह 4 बजे की बताईं जा रही है। सरायकेला -चाईबासा मुख्य सड़क गांव टांगरानी धर्म कांटा बीजेपी कार्यालय के पास की घटना है। ड्राइवर ने बताया नींद के कारण आंख झपकी लग गई। और ट्रक का संतुलन खो बैठा। ड्राइवर एवं खलासी सुरक्षित है जिनकी कोई जान माल की दुर्घटना नहीं हुई एवं जिला पुलिस के जवान द्वारा मुख्य सड़क को सुचारू रूप से चालू करवाया गया । पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।4
- सरायकेला: - सरायकेला परिसदन में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हाल ही में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। शुभेंदु महतो ने आरोप लगाया कि विष्णुगढ़ की घटना के पीछे भाजपा की संलिप्तता है। उन्होंने इस कृत्य को "बेहद शर्मनाक और दुखद" करार दिया। झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ भाजपा 'नारी सशक्तिकरण' और 'बेटी बचाओ' जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी से जुड़े लोग बेटियों की निर्मम हत्या जैसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने इसे भाजपा की 'अनुशासनहीनता' का प्रतीक बताया। महतो ने भाजपा द्वारा घोषित 'झारखंड बंदी' के आह्वान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं और फिर बंदी का ढोंग कर जनता को परेशान किया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विचार करें कि भाजपा झारखंड को किस दिशा में ले जाना चाहती है। महतो ने दावा किया कि केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा ही ऐसी पार्टी है जो राज्य की बहू-बेटियों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश माहली, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घटना का कड़ी निंदा की। मौके पर उपस्थित झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि तथा भारी संख्या में झामुमो के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।3
- भारतवर्ष को मिली आजादी किस काम की जहां सनातनियों की बात ही नहीं सुनी जाती और तो और अब हालात ऐसी है कि हरेक जिले की डेमोग्राफी चेंज हो चुकी है ।1
- राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रांची पहुंचने वाले हैं । राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद 5 अप्रैल को रांची में यह उनका पहला तारा होगा और इस दौरे के दौरान कई राष्ट्रीय और राज्यों के मुद्दों पर चर्चा की संभावना भी बताई जा रही है1
- JLKM का अत्याचार कभी था प्रत्याशी का समर्थक चुनाव हारने के बाद बना दुश्मन। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 हथियाडीह में झोपड़ी बनाकर रह रही पार्वती किस्कू JLKM के आदित्यपुर नगर निगम मेयर प्रत्याशी बारी सोरेन का समर्थन हुआ करती थी। लेकिन चुनाव हारने के बाद बारी सोरेन ने अपना असली करतब दिखा दिया पार्वती किस्कू जो 2 महीनों से झोपड़ी बना कर रह रही थी जेलकेएम नेत्री बारी सोरेन ने पार्वती किस्कू से 60,000 रुपए की मांग की थी। पार्वती के पास पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से पैसा नहीं दे पाई इसके बाद बारी सोरेन और उनके पति शंभू के द्वारा झोपड़ी बना कर रह रही पार्वती का आशियाना तोड़ दिया गया। पार्वती के चार बच्चे हैं जो इस समय न्याय के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं और प्रशासन के दरवाजा खटखटा रहे। पार्वती किस्कू ने बताया मेयर चुनाव में 1,50,000 रुपये लोन लेकर JLKM के प्रत्याशी बारी सोरेन को सहायता की थी जिसका लोन किस्त अभी भी भर रही हूं। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्वती को अकेला छोड़ दिया और उसके पैसे और मोबाइल दोनों जब्त कर लिया। इस पूरी घटना की छानबीन पुलिस प्रशासन कर रही है अब देखना ये है कि पीड़िता को न्याय मिलती है या नहीं या फिर मोटी रकम देकर इस पूरे वारदात को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- रमना मेंन रोड में nh39 पर दिल दहला देने वाली घटना एक युवक की मौत अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप1