Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर में सीएम योगी के स्वागत के लिए बुलडोजर कतार में खड़े हो गए हैं। जब सीएम पुलिस लाइन से कार द्वारा वर्धमान डिग्री कॉलेज जाएंगे, तो शास्त्री चौक से लेकर वर्धमान डिग्री कॉलेज तक बाबा का फूलों से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बुलडोजर के जरिए बाबा के ऊपर पुष्पों की वर्षा की जाएगी।
Mukesh Rportar
बिजनौर में सीएम योगी के स्वागत के लिए बुलडोजर कतार में खड़े हो गए हैं। जब सीएम पुलिस लाइन से कार द्वारा वर्धमान डिग्री कॉलेज जाएंगे, तो शास्त्री चौक से लेकर वर्धमान डिग्री कॉलेज तक बाबा का फूलों से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बुलडोजर के जरिए बाबा के ऊपर पुष्पों की वर्षा की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र को 1003 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है।1
- बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ, जहां उन्होंने ₹1000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।1
- मेरठ में तीन दिन पूर्व लापता हुई बीए की छात्रा का कोई सुराग न मिलने से परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्रा का सुराग न मिलने से नाराज परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।1
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन (IPS) ने थाना पुरकाजी क्षेत्र में एनएचएआई एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई जैसी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कांवड़ियों को आश्वस्त किया कि पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा या आपातकालीन स्थिति होने पर श्रद्धालु तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी या पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं, जहां उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि इसे शांतिपूर्ण, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके।1
- नगीना से सांसद चंद्र शेखर ने उत्तर प्रदेश के कीरतपुर का दौरा किया। कीरतपुर पहुंचकर सांसद ने वहां के पीड़ित परिवार से मुलाकात की।1
- मुजफ्फरनगर की थाना बुढ़ाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय लग्जरी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी काफी पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से सक्षम हैं, जिन्होंने अवैध रूप से मोटी रकम कमाने के लालच में वाहन चोरी को अपना धंधा बना लिया था। यह गिरोह चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के साथ-साथ उन पर 'प्रेस' लिखवाकर कारोबार करता था ताकि किसी को उन पर आसानी से शक न हो। पुलिस ने इनके कब्जे से करोड़ों रुपये मूल्य के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें एक महिंद्रा थार, एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, दो मारुति सुजुकी ब्रेजा और एक ऑल्टो कार शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस को दो अवैध .315 बोर के तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी उपकरण भी मिले हैं। ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चुराकर अलग-अलग राज्यों के रास्तों से म्यांमार तक पहुंचाते थे, जहां इन्हें बेचा जाता था। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, डीएसपी गजेंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में बुढ़ाना पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क, चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। इस बड़ी सफलता पर बुढ़ाना पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।3
- मुजफ्फरनगर में किसान नेता शुजाअत राणा ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर अंकुर दुआ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। उनका आरोप है कि 15 जुलाई को मीनाक्षी चौक पर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान अंकुर दुआ ने कथित रूप से अभद्र भाषा और धार्मिक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। राणा का कहना है कि उन्होंने पहले थाना सिविल लाइन में भी तहरीर देने का प्रयास किया था, लेकिन वहां शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच में महसी के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकरी गांव में सरयू नदी के किनारे एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ नदी किनारे मौजूद एक 12 वर्षीय अनाथ बच्चे सुनील सिंह पर अचानक पानी से निकले एक आदमखोर घड़ियाल ने हमला कर दिया। घड़ियाल मासूम को अचानक गहरे पानी में खींच ले गया, जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के दौरान सुनील की चीख-पुकार सुनकर पास में ही मौजूद उसके चाचा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। चाचा ने घड़ियाल से लोहा लेने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह ताकतवर वन्यजीव मासूम को गहरे पानी के भीतर खींच ले गया और पल भर में ओझल हो गया। मृतक सुनील के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद अब उसके तीन छोटे भाई-बहनों के सिर से अपने बड़े भाई का साया भी हमेशा के लिए उठ गया है।1