logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

BADAUN BIG BREAKING बदायूं में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, SBI बैंक टप्पेबाजी गैंग के 2 शातिर गिरफ्तार। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ साथी फरार हो गए। आरोपियों के पास से ₹6,500 नकद, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए। दोनों पर कई जिलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। घटना बिनावर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे स्थित औरंगाबाद कट के पास की है...

4 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

BADAUN BIG BREAKING बदायूं में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, SBI बैंक टप्पेबाजी गैंग के 2 शातिर गिरफ्तार। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ साथी फरार हो गए। आरोपियों के पास से ₹6,500 नकद, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए। दोनों पर कई जिलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। घटना बिनावर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे स्थित औरंगाबाद कट के पास की है...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्लग----बदायूं में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट सभी तैयारियां पूरी बदायूं न्यूज़ स्लग----बदायूं में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट सभी तैयारियां पूरी संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 एंकर: बदायूँ में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीओ: बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीजी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाइट क्यू: रमित शर्मा, एडीजी बरेली जोन
    2
    स्लग----बदायूं में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट सभी तैयारियां पूरी 
बदायूं न्यूज़ 
स्लग----बदायूं में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट सभी तैयारियां पूरी 
संवाददाता प्रशांत राठौर 
फोनों 9368424098
एंकर:
बदायूँ में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीओ:
बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीजी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बाइट क्यू: रमित शर्मा, एडीजी बरेली जोन
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को दिलाएं स्काउटिंग की ट्रेनिंग : महेश प्रधानाचार्यों को दी गई स्काउटिंग के दलों के पंजीकरण, नवीनीकरण की जानकारी बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में प्रधानाचार्यो की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें स्काउटिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने, दलों के पंजीकरण, नवीनीकरण के अलावा बच्चों और वयस्कों के प्रगतिशील प्रशिक्षण आदि को लेकर विशेष जानकारियां दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से बच्चे देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। आज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण दिलाना जरूरी है। मुख्य वक्ता दास कालेज के प्रोफेसर मनवीर सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के सहयोग से ही स्काउटिंग को बुलंदियों तक पहुंचा जा सकता है‍।अपने विद्यालयों में स्काउटिंग के दलों को और सक्रिय बनाएं। जिला कोषाध्यक्ष ने विद्यालय से आने वाले स्काउटिंग शुल्क की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शुल्क भेजने के बाद स्काउट प्रशिक्षण केंद्र पर शुल्क विवरण से जरुर अवगत कराएं। सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर प्रीति कुमारी ने प्रादेशिक संस्था द्वारा आगामी आयोजित कार्यक्रम बीएसजी छात्रवृत्ति, बीएसजी स्किल प्रतियोगिता से अवगत कराया। जिला संगठन कमिश्नर ने कहा कि जिन विद्यालयों के दलों का पंजीकरण नहीं हुआ है, शीघ्र पंजीकरण कराएं, वहीं पंजीकृत दलों का प्रतिवर्ष नवीनीकरण और 15 प्रतिशत शुल्क अनिवार्य रुप से जमा करें। जिससे बच्चे स्काउटिंग में आगे बढ़ सकें। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं के बेसिक कब मास्टर, फ्लाक लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर, रेंजर लीडर, एडवांस कोर्स, प्री हिमालय बुडबैज, हिमालय बुडबैज, प्रीएएलटी, एएलटी, प्री एलटी, एलटी आदि कोर्सों जानकारी दी। जिला सचिव आलोक कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मोहम्मद असरार ने किया‌ इस मौके पर प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, प्रधानाचार्य वीरू, संजीव कुमार तोमर, राजेश कुमार, नूतन रानी, हिमानी सक्सेना, भानु शर्मा, रजत कुमार सैनी, डेजी फजल, सुबोध मिश्रा, प्रीति गुप्ता, रामवीर सिंह, योगेंद्र दीक्षित आदि मौजूद है।
    1
    ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को दिलाएं स्काउटिंग की ट्रेनिंग : महेश
प्रधानाचार्यों को दी गई स्काउटिंग के दलों के पंजीकरण, नवीनीकरण की जानकारी
बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में प्रधानाचार्यो की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें स्काउटिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने, दलों के पंजीकरण, नवीनीकरण के अलावा बच्चों और वयस्कों के प्रगतिशील प्रशिक्षण आदि को लेकर विशेष जानकारियां दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से बच्चे देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। आज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण दिलाना जरूरी है।
मुख्य वक्ता दास कालेज के प्रोफेसर मनवीर सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के सहयोग से ही स्काउटिंग को बुलंदियों तक पहुंचा जा सकता है‍।अपने विद्यालयों में स्काउटिंग के दलों को और सक्रिय बनाएं। 
जिला कोषाध्यक्ष ने विद्यालय से आने वाले स्काउटिंग शुल्क की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शुल्क भेजने के बाद स्काउट प्रशिक्षण केंद्र पर शुल्क विवरण से जरुर अवगत कराएं। 
सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर प्रीति कुमारी ने प्रादेशिक संस्था द्वारा आगामी आयोजित कार्यक्रम बीएसजी छात्रवृत्ति, बीएसजी स्किल प्रतियोगिता से अवगत कराया। जिला संगठन कमिश्नर ने कहा कि जिन विद्यालयों के दलों का पंजीकरण नहीं हुआ है, शीघ्र पंजीकरण कराएं, वहीं पंजीकृत दलों का प्रतिवर्ष नवीनीकरण और 15 प्रतिशत शुल्क अनिवार्य रुप से जमा करें। जिससे बच्चे स्काउटिंग में आगे बढ़ सकें।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं के बेसिक कब मास्टर, फ्लाक लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर, रेंजर लीडर, एडवांस कोर्स, प्री हिमालय बुडबैज, हिमालय बुडबैज, प्रीएएलटी, एएलटी, प्री एलटी, एलटी आदि कोर्सों जानकारी दी। जिला सचिव आलोक कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मोहम्मद असरार ने किया‌ इस मौके पर प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, प्रधानाचार्य वीरू, संजीव कुमार तोमर, राजेश कुमार, नूतन रानी, हिमानी सक्सेना, भानु शर्मा, रजत कुमार सैनी, डेजी फजल, सुबोध मिश्रा, प्रीति गुप्ता, रामवीर सिंह, योगेंद्र दीक्षित आदि मौजूद है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट
    1
    थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट
थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार। बदायूं ब्रेकिंग लोकेशन बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए दोनों अपराधी। भविष्य में ऐसी गलती न करने की खा रहे कसम। अभी भी पांच आरोपी फरार लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी नोटिस तामिल कराने तथा पूछताछ करने गई थी पुलिस। हमले में एक दरोगा समेत दो कांस्टेबल हुए थे घायल। हजरतपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है।
    1
    बदायूं में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।  
बदायूं ब्रेकिंग 
लोकेशन बदायूँ 
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा
बदायूं में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।  
पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए दोनों अपराधी। 
भविष्य में ऐसी गलती न करने की खा रहे कसम। 
अभी भी पांच आरोपी फरार लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 
नोटिस तामिल कराने तथा पूछताछ करने गई थी पुलिस। 
हमले में एक दरोगा समेत दो कांस्टेबल हुए थे घायल।  
हजरतपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल। 
पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सैजनी में एलएन अकैडमी विद्यालय का सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने किया भव्य उद्घाटन दातागंज (बदायूं)। सैजनी में एलएन अकैडमी विद्यालय का सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने किया भव्य उद्घाटन दातागंज (बदायूं)। विकासखंड दातागंज की ग्राम पंचायत सैजनी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में एलएन अकैडमी विद्यालय का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यालय का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सहायक सचिव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और संस्कारों की पाठशाला भी हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक शशांक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलएन अकैडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनित कुमार व उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। विद्यालय के प्रेरणा स्रोत हरवंश किशोर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और यह विद्यालय उसी उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य शेखर मिश्रा, गोपाल मिश्रा, मयंक मिश्रा, सुप्रभात मिश्रा एवं मंदाकिनी उपस्थित रहे। समारोह में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के शिक्षक जुल्फिकार हुसैन, हुकुम सिंह,सौरभ शर्मा,कुंवरपाल, राकेश कुमार सिंह महेश पाल गौतम पुनीत कुमार बिजनेस कुमार, अवनीश कुमार, अभिनव सक्सेना, रेखा यादव और प्रेमलता सहित समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    2
    सैजनी में एलएन अकैडमी विद्यालय का  सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने किया भव्य उद्घाटन
दातागंज (बदायूं)।
सैजनी में एलएन अकैडमी विद्यालय का  सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने किया भव्य उद्घाटन
दातागंज (बदायूं)।
विकासखंड दातागंज की ग्राम पंचायत सैजनी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में एलएन अकैडमी विद्यालय का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यालय का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सहायक सचिव  ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए सहायक सचिव सुरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और संस्कारों की पाठशाला भी हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रबंधक शशांक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलएन अकैडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनित कुमार व उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। विद्यालय के प्रेरणा स्रोत हरवंश किशोर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और यह विद्यालय उसी उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय की सफलता की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य शेखर मिश्रा, गोपाल मिश्रा, मयंक मिश्रा, सुप्रभात मिश्रा एवं मंदाकिनी उपस्थित रहे।
समारोह में श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के शिक्षक जुल्फिकार हुसैन, हुकुम सिंह,सौरभ शर्मा,कुंवरपाल, राकेश कुमार सिंह महेश पाल गौतम पुनीत कुमार  बिजनेस कुमार, अवनीश कुमार, अभिनव सक्सेना, रेखा यादव और प्रेमलता सहित समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • बुधवार को कछला के समीप हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत की संभावना बदायूं। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर कछला के समीप मुजरिया मार्ग पर बाइक और टैम्पों की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है हालांकि अभी तक इसकी पुष्टी न हो सकी है खबर जल्द अपडेट होगी।
    1
    बुधवार को कछला के समीप हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत की संभावना
बदायूं। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर कछला के समीप मुजरिया मार्ग पर बाइक और टैम्पों की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है हालांकि अभी तक इसकी पुष्टी न हो सकी है खबर जल्द अपडेट होगी।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.