इंदौर में ईद का त्यौहार उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया,शहर के सदर बाजार ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई इंदौर में ईद का त्योहार पूरे उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर के सदर बाजार ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई, जहां शहर काजी डॉ. इशरत अली शाह ने नमाज अदा करवाई और समाज को एकजुटता का संदेश दिया। शनिवार को ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और सामूहिक नमाज अदा की। इस दौरान शहर काजी डॉ. इशरत अली ने नमाज की अगुवाई करते हुए अपने संबोधन में लोगों से नशे से दूर रहने, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और देशभक्ति की भावना मजबूत करने की अपील की। उन्होंने वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्धों पर चिंता जताते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही, समाज में फैल रही गलत गतिविधियों की कड़ी निंदा करते हुए लोगों से जागरूक रहने की बात कही। वहीं, इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दानिश खान भी ईदगाह पहुंचे और उन्होंने सभी शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोन-1 के डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि नमाज के मद्देनजर पूरे सदर बाजार क्षेत्र में कड़े इंतजाम किए गए। इलाके को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया और सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। ईद के इस मौके पर इंदौर में अमन, शांति और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जहां हर किसी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

- रचनाकार त्रिवेणी की बुक का हुआ विमोचन mth कंपाउंड इंदौर इंदौर के प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभा ग्राम आज दोपहर को रचनाकार त्रिवेणी की बुक का हुआ भजन इस मौके पर नारी शक्ति बड़े तादाद में सम्मिलित हुई1
- हाल ही मैं, बॉलीवुड प्ले बेक सिंगर उत्कृष्ठ गायक, श्री सुरेश वाडकर जी द्वारा गायन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश स्तर पर, 29 वाँ मालवा संगीत सम्मान प्राप्त हुआ, स्टेज पर सुरेश वाडकर जी के साथ विशेष प्रस्तुति भी दी, विशेष आभार मालवा कला सम्मान समिति का एवं चेयरमैन श्री केशव राय जी का, और मेरे प्यारे इंदौर वासियों का।आपका प्रेम एवं स्नेह सदैव रहे।।चिंतन1
- देश और दुनिया की 100 बड़ी खबरें क्या है देश का हाल पेट्रोल की कीमतें कितनी बढ़ाने की संभावना ईरान इराक युद्ध में क्या हुआ पीएम मोदी ने क्या घोषणा की और अगले 48 घंटे में मौसम का हाल1
- उज्जैन के महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र पर कहर, अध्यापक ने अनुशासन के नाम पर छड़ी से की जमकर पिटाई; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप #ujjain #instagram #news1
- Post by Vishal Jadhav1
- पाकिस्तान में सरकारी कर्मचारियों की 30% तक सैलरी कट, तेल संकट के बीच PM शहबाज शरीफ का फैसला ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने सख्त बचत से जुड़े कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दी है. सरकारी वाहनों के ईंधन में 50 प्रतिशत कटौती और 60 प्रतिशत वाहनों को दो महीने के लिए सड़कों से हटाने का फैसला हुआ है. मंत्रियों के दो महीने के वेतन और बोर्ड बैठकों की फीस को भी बचत में जोड़ा जाएगा, जबकि विदेशी यात्राओं पर रोक जारी रहेगी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दे दी. यह फैसला सरकार की व्यापक बचत योजना के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य खर्च कम करना और बचत बढ़ाना है. यह निर्णय उस समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसमें सोमवार को घोषित बचत और बचत योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया. ये योजनाएं अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण पैदा हुए ईंधन संकट से निपटने के लिए लागू की गई हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, शहबाज शरीफ ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव के असर और सरकार की बचत योजनाओं पर चर्चा की गई.1
- Post by Aarti Raikwar1
- Post by Ramkrishna sheliya1