Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्पीति में झूले की रस्सी-पुली टूटने से फंसा युवक, काजा फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू। स्पीति के ढंखर क्षेत्र के समलिंग गांव में झूले की रस्सी और पुली टूट जाने से एक युवक करीब दो घंटे तक बीच में फंस गया। सूचना मिलते ही काजा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आत्मिक आनंद (26), निवासी शिमला के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व सब-फायर ऑफिसर सूरज भारद्वाज ने किया। उनकी अगुवाई में फायर ब्रिगेड की पूरी टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक युवक को सुरक्षित बचाया। स्थानीय लोगों ने काजा फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई और साहसिक रेस्क्यू के लिए सराहना की है।
Bk Sharma
स्पीति में झूले की रस्सी-पुली टूटने से फंसा युवक, काजा फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू। स्पीति के ढंखर क्षेत्र के समलिंग गांव में झूले की रस्सी और पुली टूट जाने से एक युवक करीब दो घंटे तक बीच में फंस गया। सूचना मिलते ही काजा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आत्मिक आनंद (26), निवासी शिमला के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व सब-फायर ऑफिसर सूरज भारद्वाज ने किया। उनकी अगुवाई में फायर ब्रिगेड की पूरी टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक युवक को सुरक्षित बचाया। स्थानीय लोगों ने काजा फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई और साहसिक रेस्क्यू के लिए सराहना की है।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- स्पीति में झूले की रस्सी-पुली टूटने से फंसा युवक, काजा फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू। स्पीति के ढंखर क्षेत्र के समलिंग गांव में झूले की रस्सी और पुली टूट जाने से एक युवक करीब दो घंटे तक बीच में फंस गया। सूचना मिलते ही काजा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आत्मिक आनंद (26), निवासी शिमला के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व सब-फायर ऑफिसर सूरज भारद्वाज ने किया। उनकी अगुवाई में फायर ब्रिगेड की पूरी टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक युवक को सुरक्षित बचाया। स्थानीय लोगों ने काजा फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई और साहसिक रेस्क्यू के लिए सराहना की है।1
- माँ लक्ष्मी जी की कृपा पाने का अचूक उपाय #astrology #numerology #vastu #ramprasadsharma #Jyotish1
- Nahi rahe digaj abhineta nana patekar 75 ki umar men hua nidhan2
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पद्धर में ‘जोश टीम’ के शुभारम्भ पर बैठक आयोजित पद्धर की 5 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनने पर किया सम्मानित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पद्धर में ‘जोश टीम’ के शुभारम्भ पर बैठक आयोजित पद्धर की 5 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनने पर किया सम्मानित पद्धर पद्धर उपमांल पद्धर के स्वास्थ्य खंड पद्धर में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पद्धर के नाागरिक अस्पताल के सभा हाल में ‘जोश टीम’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) के शुभारंभ को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने की। इस अवसर पर एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने जोश टीम में शामिल पांच एनसीसी कैडेट्स तथा पांच माय भारत वॉलंटियर्स को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आमजन को टीबी के लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पद्धर एसडीएम सुरजीत सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवा स्वयंसेवक और पंचायत प्रतिनिधि लोगों तक टीबी से संबंधित सही जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को निश्चित रूप से हासिल किया जा सकता है। इस दौरान पद्धर एसडीएम ने उपस्थित सभी लोगों को टीबी मुक्त हिमाचल एवं टीबी मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई। बैठक के उपरांत पद्धर एसडीएम द्वारा टीबी मुक्त बरोट, चुक्कू, कुफरी , रोपा और डलाह पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं इस प्रकार उपमंडल पद्धर की कुल 5 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनने पर सम्मानित किया गया। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी संजय गप्ता पद्धर, दरंग विकासखंड अधिकारी विनय चौहान, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, एसआरडीए एनजीओ के संचालक सोबर दत , टीवी चैंपियन परवीना और टीवी वालिंटियर तथा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- कंगना के बयान पर जयराम ठाकुर ने किया बचाव : जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार ने लिया इतना कर्ज कि हिमाचल कर्ज में डूबा, केंद्र लगातार दे रहा आर्थिक मदद मंडी। सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर उठे विवाद पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत का बयान प्रदेश सरकार की ओर से लिए जा रहे कर्ज के संदर्भ में था। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इतना कर्ज ले लिया है कि हिमाचल कर्ज में डूब चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।1
- खेलों के माध्यम से चिट्टे के खिलाफ ग्रामीण युवाओं को जोड़ने की पहल 11 अक्टूबर को युवा मंच कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित घुमारवीं ग्रामीण युवाओं और खिलाड़ियों को चिट्टे के खिलाफ जागरूक करने तथा उन्हें खेलों के माध्यम से नशामुक्ति अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कार सोसाइटी द्वारा संचालित ‘घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा’ अभियान के तहत 11 अक्टूबर को युवा मंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से घुमारवीं क्षेत्र के ग्रामीण व स्कूली खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं, खेल प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संस्कार सोसाइटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान एवं ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ की मुहिम के साथ जुड़कर संस्था का प्रयास है कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को घुमारवीं क्षेत्र के प्रत्येक घर और गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। खिलाड़ियों और युवा क्लबों को किया जाएगा सम्मानित युवा मंच कार्यक्रम में सहभागी होने वाले खिलाड़ियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक सहभागी युवा क्लब को स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी, ताकि गांवों में युवा नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ सकें और स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रशिक्षकों तथा गांवों में रहकर युवाओं को खेलों के क्षेत्र में मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को अभियान के साथ जोड़कर उनके मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। चिट्टे के खिलाफ युवाओं को दिलाई जाएगी शपथ महेंद्र धर्माणी ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं और खिलाड़ियों को चिट्टे के खिलाफ जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि गांवों के युवा नियमित रूप से खेलों से जुड़ेंगे तो उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्कार सोसाइटी अक्टूबर 2023 से ‘घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा’ अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से संस्था लगातार युवाओं, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास, निरंतर जागरूकता और परिवारों के सहयोग से ही अपने घर, गांव और पूरे समाज को चिट्टामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।1
- विमान घटना को लेकर राहुल गांधी पर आशीष शर्मा का निशाना, बोले साहसी पायलट की सराहना तक नहीं की वोट चोरी’ के आरोपों पर आशीष शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, बोले हिमाचल-केरल में सरकार के दौरान क्यों नहीं उठे सवाल? हमीरपुर, कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के सामने तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।आशीष शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस की राजनीति को देख रहा है। उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी सोच वाली पार्टी बताते हुए कांग्रेस पर देश को अराजकता की ओर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि यदि कांग्रेस को वोट चोरी की चिंता है तो हिमाचल और केरल में उसकी सरकारों के दौरान ऐसे आरोप क्यों नहीं उठाए गए। वहीं विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि हाल में हुए पंचायती राज चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में 11 जिला परिषदों के अध्यक्ष भाजपा के बने हैं। वहीं, नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पालमपुर में कांग्रेस की जीत ईवीएम से हुए चुनाव में हुई है। आशीष शर्मा ने सवाल किया कि अगर ईवीएम में वोट चोरी होती है तो पालमपुर में कांग्रेस कैसे जीती?उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल देश में राजनीतिक अराजकता का माहौल बनाने के लिए ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित करने के बजाय कांग्रेस को ठोस तथ्य और प्रमाण सामने रखने चाहिए। वहीं आशीष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए हालिया विमान घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस पायलट ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों की जान बचाई, उसके साहस की सार्वजनिक रूप से सराहना होनी चाहिए थी। विधायक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ओर से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।उन्होंने कहा कि देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस लगातार ‘वोट चोरी’ और अन्य मुद्दों को लेकर राजनीतिक टकराव बढ़ा रही है। आशीष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सर्वोपरि हैं तथा किसी भी आरोप को तथ्यों के आधार पर ही जनता के सामने रखा जाना चाहिए।1
- देश के किसानों की कर्ज माफी के लिए अनशन पर बैठे कर्ण बौद्ध ढालपुर में डॉक्टरों ने किया मेडिकल परीक्षण बीते 10 दिनों से अनशन पर बैठे हैं युवा कर्ण बौद्ध देश के किसानों की कर्ज माफी के लिए अनशन पर बैठे कर्ण बौद्ध ढालपुर में डॉक्टरों ने किया मेडिकल परीक्षण बीते 10 दिनों से अनशन पर बैठे हैं युवा कर्ण बौद्ध1