logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी थाना परिसर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन। आगामी जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गोगरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक गुरुवार शाम करीब चार बजे तक चली। बैठक की अध्यक्षता गोगरी थाना अध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने की। इस दौरान गोगरी थाना के एएसआई रोहित कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल मौजूद रहे। बैठक में गोगरी नगर परिषद की सभापति रंजीता कुमारी निषाद, क्षेत्र के वार्ड पार्षद, सरपंच एवं मुखिया प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

9 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Delhi पब्लिक स्कूल मुश्कीपुर, में जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश किया गया । दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार, रंजन कुमार प्रिंसिपल, सतीश चौरसिया , शिक्षक- शिक्षिकाएं स्कूली छात्र- छात्राएं एवं अभिभावक रहें मौजूद #फोटोशूट #हाइलाइट
    1
    Delhi पब्लिक स्कूल मुश्कीपुर, में जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश किया गया । दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार, रंजन कुमार प्रिंसिपल, सतीश चौरसिया , शिक्षक- शिक्षिकाएं स्कूली छात्र- छात्राएं एवं अभिभावक रहें मौजूद #फोटोशूट #हाइलाइट
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • गंगा, गंडक, बागमती और कोसी के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में फैला पानी, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी गंगा, गंडक, बागमती और कोसी के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में फैला पानी, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी खगड़िया। जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में गंगा, गंडक, बागमती और कोसी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। इससे नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है और वे अपने घर-गृहस्थी के सामान तथा पशुधन की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। सबसे अधिक चिंता पशु चारा को लेकर बनी हुई है। निचले इलाकों में पानी फैलने से हरे चारे की उपलब्धता प्रभावित होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो पशुओं के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से निचले इलाकों की निगरानी बढ़ाने, आवश्यकतानुसार नाव की व्यवस्था करने तथा पशु चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते तैयारी नहीं की गई तो बाढ़ की स्थिति में परेशानी और बढ़ सकती है।
    1
    गंगा, गंडक, बागमती और कोसी के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में फैला पानी, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
गंगा, गंडक, बागमती और कोसी के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में फैला पानी, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
खगड़िया। जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में गंगा, गंडक, बागमती और कोसी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। इससे नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है और वे अपने घर-गृहस्थी के सामान तथा पशुधन की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।
सबसे अधिक चिंता पशु चारा को लेकर बनी हुई है। निचले इलाकों में पानी फैलने से हरे चारे की उपलब्धता प्रभावित होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो पशुओं के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निचले इलाकों की निगरानी बढ़ाने, आवश्यकतानुसार नाव की व्यवस्था करने तथा पशु चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते तैयारी नहीं की गई तो बाढ़ की स्थिति में परेशानी और बढ़ सकती है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • फेसबुक दोस्ती, मंदिर में शादी का दावा, फिर साथ रखने से इनकार; जमुई के दारोगा पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने जमुई के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कुंदन कृष्णा पर फेसबुक के जरिए दोस्ती, मंदिर में शादी और करीब सात महीने तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद साथ रखने से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद मुंगेर महिला थाना में दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2026 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान कुंदन कृष्णा से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवती का दावा है कि 13 फरवरी को कुंदन ने पीर पहाड़ पर उसकी मांग में सिंदूर डालकर शादी की। इसके बाद दोनों चंडिका स्थान भी गए, जहां शादी की। पीड़िता ने मंदिर की सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य बताया है। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद आरोपी उसे मुंगेर, जमालपुर और बेगूसराय के विभिन्न होटलों में ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाए। उसने होटल रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य होने का दावा किया है। पार्लर खोलने के लिए दिए 15 हजार पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पार्लर खोलने के लिए 15 हजार रुपये दिए थे। वट सावित्री व्रत पर पैसे और साड़ी भी दी। साथ रहने की बात करने पर वह बड़े भाई की शादी के बाद साथ रखने का आश्वासन देता था। आरोप है कि 10 जुलाई को साथ रहने की जिद करने पर आरोपी ने उसे जमुई बस स्टैंड के पास बुलाया और किराए के मकान में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। अगले दिन पांच लाख रुपये लेकर मुंगेर लौट जाने और दूसरी जगह शादी तय होने की बात कही। विरोध करने पर चंद्रदीप थाना ले जाकर मारपीट, गाली-गलौज और पुलिस पदाधिकारी होने का धौंस देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप पर केस पीड़िता ने चंद्रदीप थाना, जमुई महिला थाना और एसपी से शिकायत के बाद महिला आयोग व पटना पुलिस मुख्यालय से न्याय की गुहार लगाई। महिला आयोग के हस्तक्षेप और मुंगेर एसपी को दिए आवेदन के बाद बुधवार को मुंगेर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थानाध्यक्ष कृति कुमारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि मामला उनके पास आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक दोस्ती, मंदिर में शादी का दावा, फिर साथ रखने से इनकार; जमुई के दारोगा पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने जमुई के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कुंदन कृष्णा पर फेसबुक के जरिए दोस्ती, मंदिर में शादी और करीब सात महीने तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद साथ रखने से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद मुंगेर महिला थाना में दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2026 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान कुंदन कृष्णा से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवती का दावा है कि 13 फरवरी को कुंदन ने पीर पहाड़ पर उसकी मांग में सिंदूर डालकर शादी की। इसके बाद दोनों चंडिका स्थान भी गए, जहां शादी की। पीड़िता ने मंदिर की सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य बताया है। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद आरोपी उसे मुंगेर, जमालपुर और बेगूसराय के विभिन्न होटलों में ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाए। उसने होटल रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य होने का दावा किया है। पार्लर खोलने के लिए दिए 15 हजार पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पार्लर खोलने के लिए 15 हजार रुपये दिए थे। वट सावित्री व्रत पर पैसे और साड़ी भी दी। साथ रहने की बात करने पर वह बड़े भाई की शादी के बाद साथ रखने का आश्वासन देता था। आरोप है कि 10 जुलाई को साथ रहने की जिद करने पर आरोपी ने उसे जमुई बस स्टैंड के पास बुलाया और किराए के मकान में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। अगले दिन पांच लाख रुपये लेकर मुंगेर लौट जाने और दूसरी जगह शादी तय होने की बात कही। विरोध करने पर चंद्रदीप थाना ले जाकर मारपीट, गाली-गलौज और पुलिस पदाधिकारी होने का धौंस देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप पर केस पीड़िता ने चंद्रदीप थाना, जमुई महिला थाना और एसपी से शिकायत के बाद महिला आयोग व पटना पुलिस मुख्यालय से न्याय की गुहार लगाई। महिला आयोग के हस्तक्षेप और मुंगेर एसपी को दिए आवेदन के बाद बुधवार को मुंगेर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
    1
    फेसबुक दोस्ती, मंदिर में शादी का दावा, फिर साथ रखने से इनकार; जमुई के दारोगा पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप
मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने जमुई के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कुंदन कृष्णा पर फेसबुक के जरिए दोस्ती, मंदिर में शादी और करीब सात महीने तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद साथ रखने से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद मुंगेर महिला थाना में दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2026 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान कुंदन कृष्णा से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवती का दावा है कि 13 फरवरी को कुंदन ने पीर पहाड़ पर उसकी मांग में सिंदूर डालकर शादी की। इसके बाद दोनों चंडिका स्थान भी गए, जहां शादी की। पीड़िता ने मंदिर की सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य बताया है।
युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद आरोपी उसे मुंगेर, जमालपुर और बेगूसराय के विभिन्न होटलों में ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाए। उसने होटल रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य होने का दावा किया है।
पार्लर खोलने के लिए दिए 15 हजार
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पार्लर खोलने के लिए 15 हजार रुपये दिए थे। वट सावित्री व्रत पर पैसे और साड़ी भी दी। साथ रहने की बात करने पर वह बड़े भाई की शादी के बाद साथ रखने का आश्वासन देता था।
आरोप है कि 10 जुलाई को साथ रहने की जिद करने पर आरोपी ने उसे जमुई बस स्टैंड के पास बुलाया और किराए के मकान में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। अगले दिन पांच लाख रुपये लेकर मुंगेर लौट जाने और दूसरी जगह शादी तय होने की बात कही। विरोध करने पर चंद्रदीप थाना ले जाकर मारपीट, गाली-गलौज और पुलिस पदाधिकारी होने का धौंस देने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला आयोग के हस्तक्षेप पर केस
पीड़िता ने चंद्रदीप थाना, जमुई महिला थाना और एसपी से शिकायत के बाद महिला आयोग व पटना पुलिस मुख्यालय से न्याय की गुहार लगाई। महिला आयोग के हस्तक्षेप और मुंगेर एसपी को दिए आवेदन के बाद बुधवार को मुंगेर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
महिला थानाध्यक्ष कृति कुमारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि मामला उनके पास आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक दोस्ती, मंदिर में शादी का दावा, फिर साथ रखने से इनकार; जमुई के दारोगा पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप
मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने जमुई के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कुंदन कृष्णा पर फेसबुक के जरिए दोस्ती, मंदिर में शादी और करीब सात महीने तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद साथ रखने से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद मुंगेर महिला थाना में दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2026 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान कुंदन कृष्णा से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवती का दावा है कि 13 फरवरी को कुंदन ने पीर पहाड़ पर उसकी मांग में सिंदूर डालकर शादी की। इसके बाद दोनों चंडिका स्थान भी गए, जहां शादी की। पीड़िता ने मंदिर की सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य बताया है।
युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद आरोपी उसे मुंगेर, जमालपुर और बेगूसराय के विभिन्न होटलों में ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाए। उसने होटल रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य होने का दावा किया है।
पार्लर खोलने के लिए दिए 15 हजार
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पार्लर खोलने के लिए 15 हजार रुपये दिए थे। वट सावित्री व्रत पर पैसे और साड़ी भी दी। साथ रहने की बात करने पर वह बड़े भाई की शादी के बाद साथ रखने का आश्वासन देता था।
आरोप है कि 10 जुलाई को साथ रहने की जिद करने पर आरोपी ने उसे जमुई बस स्टैंड के पास बुलाया और किराए के मकान में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। अगले दिन पांच लाख रुपये लेकर मुंगेर लौट जाने और दूसरी जगह शादी तय होने की बात कही। विरोध करने पर चंद्रदीप थाना ले जाकर मारपीट, गाली-गलौज और पुलिस पदाधिकारी होने का धौंस देने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला आयोग के हस्तक्षेप पर केस
पीड़िता ने चंद्रदीप थाना, जमुई महिला थाना और एसपी से शिकायत के बाद महिला आयोग व पटना पुलिस मुख्यालय से न्याय की गुहार लगाई। महिला आयोग के हस्तक्षेप और मुंगेर एसपी को दिए आवेदन के बाद बुधवार को मुंगेर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • श्रावणी मेला खत्म, फिर भी नहीं थमा कांवरियों का उत्साह; भादो में भी गूंज रहा ‘बोल बम’ सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला समाप्त हो चुका है, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति कांवरिया श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह अब भी बरकरार है। भादो मास में भी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवरिया श्रद्धालु लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भरते हैं। इसके बाद पंडा-पुरोहितों से जल संकल्प कराने के बाद ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। बुधवार को बिहार के जमुई जिले से दर्जनों की संख्या में कांवरियों का जत्था ढोल-नगाड़ों के साथ सुल्तानगंज पहुंचा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कांवर में गंगाजल भरा गया। इसके बाद कांवरियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते बाबा की नगरी देवघर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा गंगा घाट और कांवरिया पथ ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। कांवरियों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष भादो मास में सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरते हैं और पैदल देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं। उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था ही उन्हें हर वर्ष इस कठिन यात्रा के लिए प्रेरित करती है।
    1
    श्रावणी मेला खत्म, फिर भी नहीं थमा कांवरियों का उत्साह; भादो में भी गूंज रहा ‘बोल बम’
सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला समाप्त हो चुका है, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति कांवरिया श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह अब भी बरकरार है। भादो मास में भी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवरिया श्रद्धालु लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भरते हैं। इसके बाद पंडा-पुरोहितों से जल संकल्प कराने के बाद ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं।
बुधवार को बिहार के जमुई जिले से दर्जनों की संख्या में कांवरियों का जत्था ढोल-नगाड़ों के साथ सुल्तानगंज पहुंचा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कांवर में गंगाजल भरा गया। इसके बाद कांवरियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते बाबा की नगरी देवघर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा गंगा घाट और कांवरिया पथ ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा।
कांवरियों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष भादो मास में सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरते हैं और पैदल देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं। उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था ही उन्हें हर वर्ष इस कठिन यात्रा के लिए प्रेरित करती है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • सुन सुन के दिल की बेटियां हमरो पजनी आगे बेटी का सुझाव समझो विषय
    1
    सुन सुन के दिल की बेटियां हमरो पजनी आगे
बेटी का सुझाव समझो विषय
    user_हीराभाई
    हीराभाई
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • जन्माष्टमी से पहले बाजार में रौनक, तेज बारिश ने बिगाड़ा कारोबार का गणित शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को तारापुर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। राधा-कृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी। लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गरज के साथ हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि बाजार करने पहुंचे लोगों को दुकानों में छिपकर बारिश से बचना पड़ा। दुकानदार आनंद कुमार, मुकेश केसरी, संजीव कुमार और रोशन कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष काफी मात्रा में राधा-कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामान मंगाया गया है। पिछले दो-तीन दिनों से रिमझिम बारिश के कारण बाजार में भीड़ कम रही। गुरुवार को सुबह से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन बारिश ने कारोबार प्रभावित कर दिया। मौसम खराब रहने पर दुकानदारों को नुकसान की चिंता सता रही है।
    1
    जन्माष्टमी से पहले बाजार में रौनक, तेज बारिश ने बिगाड़ा कारोबार का गणित
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को तारापुर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। राधा-कृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी। लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गरज के साथ हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि बाजार करने पहुंचे लोगों को दुकानों में छिपकर बारिश से बचना पड़ा।
दुकानदार आनंद कुमार, मुकेश केसरी, संजीव कुमार और रोशन कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष काफी मात्रा में राधा-कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामान मंगाया गया है। पिछले दो-तीन दिनों से रिमझिम बारिश के कारण बाजार में भीड़ कम रही। गुरुवार को सुबह से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन बारिश ने कारोबार प्रभावित कर दिया। मौसम खराब रहने पर दुकानदारों को नुकसान की चिंता सता रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बोरना पंचायत के नवटोलिया गांव के वार्ड संख्या 11 स्थित महादलित टोला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती आयोजित। गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के नवटोलिया गांव स्थित वार्ड संख्या 11 के महादलित टोला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, विकास मित्र कैलाश रजक, वार्ड प्रतिनिधि मोहम्मद साबिर, समाजसेवी मोहम्मद शाकिर, रूपेश क्रांतिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जिसके बाद विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच स्टॉल लगाया गया। यहां सीएचओ मिली कुमारी एवं एएनएम कविता कुमारी ने स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार ग्रामीणों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। वहीं, विकास मित्र कैलाश रजक द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर के आयोजन से महादलित टोला के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।
    1
    बोरना पंचायत के नवटोलिया गांव के वार्ड संख्या 11 स्थित महादलित टोला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती आयोजित।
गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत के नवटोलिया गांव स्थित वार्ड संख्या 11 के महादलित टोला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
शिविर में मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, विकास मित्र कैलाश रजक, वार्ड प्रतिनिधि मोहम्मद साबिर, समाजसेवी मोहम्मद शाकिर, रूपेश क्रांतिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जिसके बाद विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच स्टॉल लगाया गया। यहां सीएचओ मिली कुमारी एवं एएनएम कविता कुमारी ने स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार ग्रामीणों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
वहीं, विकास मित्र कैलाश रजक द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली।
शिविर के आयोजन से महादलित टोला के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • सैदपुर व अमनी पंचायत में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन सैदपुर व अमनी पंचायत में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन खगड़िया। मानसी प्रखंड की ग्राम पंचायत सैदपुर के वार्ड नंबर 1 स्थित मुशहरी टोला एवं पश्चिमी मुशहरी टोला, अमनी ग्राम पंचायत के मुखिया बिरन सदा की अध्यक्षता में में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किए। शिविर में प्राप्त आवेदनों के आलोक में समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित टोले का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर समझने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सैदपुर पंचायत के मुखिया कुमकुम देवी के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
    1
    सैदपुर व अमनी पंचायत में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन
सैदपुर व अमनी पंचायत में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन
खगड़िया। मानसी प्रखंड की ग्राम पंचायत सैदपुर के वार्ड नंबर 1 स्थित मुशहरी टोला एवं पश्चिमी मुशहरी टोला, अमनी ग्राम पंचायत के मुखिया बिरन सदा की अध्यक्षता में में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
शिविर में प्राप्त आवेदनों के आलोक में समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित टोले का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर समझने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सैदपुर पंचायत के मुखिया कुमकुम देवी के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • गंगा का रौद्र रूप, जाफरनगर में तेज हुआ कटाव; आबादी से महज 60 फीट दूर पहुंची नदी,कचरा प्रबंधन केंद्र में घुसा पानी मुंगेर: गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ जिले के दियारा क्षेत्रों में कटाव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सदर प्रखंड के गंगा पार स्थित जाफरनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच में तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत है। नदी अब आबादी से महज करीब 60 फीट दूर रह गई है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों ने घरों से जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। जिले में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 38.33 से ऊपर 38.86 यानी 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जाफरनगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं, जिनमें 10 वार्ड—1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12—गंगा पार दियारा क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें बड़ी आबादी निवास करती है। सबसे ज्यादा खतरा वार्ड चार और पांच में बना हुआ है, जहां गंगा की तेज धारा लगातार जमीन को काट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव की रफ्तार भी बढ़ रही है। समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं कराया गया तो कई घर और जमीन गंगा की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय और कटाव निरोधक कार्य शुरू कराने की मांग की है। इधर, कुतलूपुर पंचायत स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई है। कटाव की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। गंगा का रौद्र रूप, जाफरनगर में तेज हुआ कटाव; आबादी से महज 60 फीट दूर पहुंची नदी,कचरा प्रबंधन केंद्र में घुसा पानी मुंगेर: गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ जिले के दियारा क्षेत्रों में कटाव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सदर प्रखंड के गंगा पार स्थित जाफरनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच में तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत है। नदी अब आबादी से महज करीब 60 फीट दूर रह गई है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों ने घरों से जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। जिले में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 38.33 से ऊपर 38.86 यानी 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जाफरनगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं, जिनमें 10 वार्ड—1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12—गंगा पार दियारा क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें बड़ी आबादी निवास करती है। सबसे ज्यादा खतरा वार्ड चार और पांच में बना हुआ है, जहां गंगा की तेज धारा लगातार जमीन को काट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव की रफ्तार भी बढ़ रही है। समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं कराया गया तो कई घर और जमीन गंगा की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय और कटाव निरोधक कार्य शुरू कराने की मांग की है। इधर, कुतलूपुर पंचायत स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई है। कटाव की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
    1
    गंगा का रौद्र रूप, जाफरनगर में तेज हुआ कटाव; आबादी से महज 60 फीट दूर पहुंची नदी,कचरा प्रबंधन केंद्र में घुसा पानी 

मुंगेर: गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ जिले के दियारा क्षेत्रों में कटाव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सदर प्रखंड के गंगा पार स्थित जाफरनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच में तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत है। नदी अब आबादी से महज करीब 60 फीट दूर रह गई है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों ने घरों से जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। जिले में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 38.33 से ऊपर 38.86 यानी 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है
जाफरनगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं, जिनमें 10 वार्ड—1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12—गंगा पार दियारा क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें बड़ी आबादी निवास करती है। सबसे ज्यादा खतरा वार्ड चार और पांच में बना हुआ है, जहां गंगा की तेज धारा लगातार जमीन को काट रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव की रफ्तार भी बढ़ रही है। समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं कराया गया तो कई घर और जमीन गंगा की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय और कटाव निरोधक कार्य शुरू कराने की मांग की है।
इधर, कुतलूपुर पंचायत स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई है।
कटाव की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.