logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारा सुनिए और जोर से बोलिए JP नड्डा,,,😂 कभी कभी हो जाता है, ये कोई जान समझ कर की हुई ग़लती थोड़ी है यार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में भारी गलती होते होते बच गई. CM मोहन 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे और पीएम मोदी के नाम के नारे बुलंद कर रहे थे. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के लिए नारा लगाते वक्त उनकी जुबान फिसलते-फिसलते बची. हालांकि,उन्होंने समय रहते खुद को संभाल लिया. मंच पर जेपी नड्डा भी मौजूद थे. देखिए वीडियो

1 hr ago
user_ABDUL
ABDUL
Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
1 hr ago

नारा सुनिए और जोर से बोलिए JP नड्डा,,,😂 कभी कभी हो जाता है, ये कोई जान समझ कर की हुई ग़लती थोड़ी है यार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में भारी गलती होते होते बच गई. CM मोहन 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे और पीएम मोदी के नाम के नारे बुलंद कर रहे थे. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के लिए नारा लगाते वक्त उनकी जुबान फिसलते-फिसलते बची. हालांकि,उन्होंने समय रहते खुद को संभाल लिया. मंच पर जेपी नड्डा भी मौजूद थे. देखिए वीडियो

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • नारा सुनिए और जोर से बोलिए JP नड्डा,,,😂 कभी कभी हो जाता है, ये कोई जान समझ कर की हुई ग़लती थोड़ी है यार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में भारी गलती होते होते बच गई. CM मोहन 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे और पीएम मोदी के नाम के नारे बुलंद कर रहे थे. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के लिए नारा लगाते वक्त उनकी जुबान फिसलते-फिसलते बची. हालांकि,उन्होंने समय रहते खुद को संभाल लिया. मंच पर जेपी नड्डा भी मौजूद थे. देखिए वीडियो
    1
    नारा सुनिए और जोर से बोलिए JP नड्डा,,,😂

कभी कभी हो जाता है, ये कोई जान समझ कर की हुई ग़लती थोड़ी है यार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में भारी गलती होते होते बच गई. CM मोहन 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे और पीएम मोदी के नाम के नारे बुलंद कर रहे थे. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के लिए नारा लगाते वक्त उनकी जुबान फिसलते-फिसलते बची. हालांकि,उन्होंने समय रहते खुद को संभाल लिया. मंच पर जेपी नड्डा भी मौजूद थे. देखिए वीडियो
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    1 hr ago
  • सांदिपनी स्कूल की बसों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भोपाल रैली में भेजने पर कांग्रेस का विरोध, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने लगाया सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप।* *सांदिपनी स्कूल की बसों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भोपाल रैली में भेजने पर कांग्रेस का विरोध, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने लगाया सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप।* ******************** इटारसी -भोपाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ रैली में नर्मदापुरम जिले से सांदिपनी स्कूल की बसों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजे जाने के मामले पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया है। *जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि* भाजपा सरकार द्वारा सरकारी संसाधनों और शासकीय अमले का राजनीतिक कार्यक्रमों में उपयोग किया जाना उचित नहीं है। सांदिपनी स्कूल की बसें विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हैं, वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं को संचालित करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उपयोग राजनीतिक रैली में करने से शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार को पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी मशीनरी का उपयोग जनहित के कार्यों के लिए हो, न कि राजनीतिक आयोजनों के लिए। *जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने मांग की कि* सांदिपनी स्कूल की बसों को भोपाल भेजने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के संबंध में किस स्तर से आदेश दिए गए, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों और कर्मचारियों का किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में उपयोग नहीं होना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी इस मामले का विरोध करती है और शासन-प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग करती है।यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। *अनिल रैकवार* *प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम*🙏🏻
    1
    सांदिपनी स्कूल की बसों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भोपाल रैली में भेजने पर कांग्रेस का विरोध,

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने लगाया सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप।*
*सांदिपनी स्कूल की बसों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भोपाल रैली में भेजने पर कांग्रेस का विरोध,
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने लगाया सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप।*
********************
इटारसी -भोपाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ रैली में नर्मदापुरम जिले से सांदिपनी स्कूल की बसों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं  को भेजे जाने के मामले पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया है।
*जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि* भाजपा सरकार द्वारा सरकारी संसाधनों और शासकीय अमले का राजनीतिक कार्यक्रमों में उपयोग किया जाना उचित नहीं है। सांदिपनी स्कूल की बसें विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हैं, वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं को संचालित करना है।
उन्होंने कहा कि स्कूल बसों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उपयोग राजनीतिक रैली में करने से शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार को पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी मशीनरी का उपयोग जनहित के कार्यों के लिए हो, न कि राजनीतिक आयोजनों के लिए।
*जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय  ने मांग की कि* सांदिपनी स्कूल की बसों को भोपाल भेजने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के संबंध में किस स्तर से आदेश दिए गए, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों और कर्मचारियों का किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में उपयोग नहीं होना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी इस मामले का विरोध करती है और शासन-प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग करती है।यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी  प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। 
*अनिल रैकवार* 
*प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम*🙏🏻
    user_Manoj soni
    Manoj soni
    Graphic designer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सराफा व्यापारी को स्टोर रूम में बंद कर 65 लाख के जेवर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार 24 घंटे के भीतर इटारसी सराफा बाजार से पकड़ी गई आरोपी, 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद नर्मदापुरम। सराफा व्यापारी को बातों में उलझाकर बेसमेंट के स्टोर रूम में बंद करने के बाद करीब 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए करीब 450 ग्राम वजन के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 2 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे रघुनाथ गली स्थित राज ज्वेलर्स की है। दुकान संचालक आशीष कुमार जैन (63) के पास एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची थी। महिला ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। उसने पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और फिर एटीएम से पैसे लाने का बहाना बनाकर दुकान से चली गई। करीब 15 मिनट बाद वह दोबारा लौटी और कान के टॉप्स दिखाने को कहा। इसी दौरान जब व्यापारी कान के टॉप्स लेने बेसमेंट के स्टोर रूम में गए तो महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद काउंटर की दराज से सोने-चांदी के आभूषणों के डिब्बे चोरी कर फरार हो गई। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 1052/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) और 127(2) में मामला दर्ज किया गया। 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पूर्व में इसी तरह की वारदात होने के आधार पर इटारसी और नर्मदापुरम के कैमरों की भी जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर पुलिस टीम ने इटारसी सराफा बाजार में घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।पूछताछ में महिला ने अपना नाम चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट, पति निखिल लोट (28), निवासी चर्च के पीछे खेड़ा, इटारसी बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषण बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पहचान छिपाने के लिए जला दिए कपड़े और चप्पल पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से वारदात के दौरान पहने कपड़े, स्कार्फ और चप्पल जला दिए थे। इतना ही नहीं, चोरी किए गए आभूषणों के डिब्बों को भी आग के हवाले कर दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पूर्व में इटारसी के सराफा बाजार में इसी तरीके से एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी जितेंद्र पाटकर के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं उनकी टीम ने की।
    4
    सराफा व्यापारी को स्टोर रूम में बंद कर 65 लाख के जेवर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
24 घंटे के भीतर इटारसी सराफा बाजार से पकड़ी गई आरोपी, 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद
नर्मदापुरम। सराफा व्यापारी को बातों में उलझाकर बेसमेंट के स्टोर रूम में बंद करने के बाद करीब 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए करीब 450 ग्राम वजन के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 2 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे रघुनाथ गली स्थित राज ज्वेलर्स की है। दुकान संचालक आशीष कुमार जैन (63) के पास एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची थी। महिला ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। उसने पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और फिर एटीएम से पैसे लाने का बहाना बनाकर दुकान से चली गई। करीब 15 मिनट बाद वह दोबारा लौटी और कान के टॉप्स दिखाने को कहा। इसी दौरान जब व्यापारी कान के टॉप्स लेने बेसमेंट के स्टोर रूम में गए तो महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद काउंटर की दराज से सोने-चांदी के आभूषणों के डिब्बे चोरी कर फरार हो गई। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 1052/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) और 127(2) में मामला दर्ज किया गया।
250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पूर्व में इसी तरह की वारदात होने के आधार पर इटारसी और नर्मदापुरम के कैमरों की भी जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर पुलिस टीम ने इटारसी सराफा बाजार में घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।पूछताछ में महिला ने अपना नाम चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट, पति निखिल लोट (28), निवासी चर्च के पीछे खेड़ा, इटारसी बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषण बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पहचान छिपाने के लिए जला दिए कपड़े और चप्पल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से वारदात के दौरान पहने कपड़े, स्कार्फ और चप्पल जला दिए थे। इतना ही नहीं, चोरी किए गए आभूषणों के डिब्बों को भी आग के हवाले कर दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पूर्व में इटारसी के सराफा बाजार में इसी तरीके से एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी जितेंद्र पाटकर के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं उनकी टीम ने की।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update (या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️) ​Description (डिस्क्रिप्शन) ​कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है। ​दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️ ​हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨ ​Hashtags (हैशटैग) ​#ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update (या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️) ​Description (डिस्क्रिप्शन) ​कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है। ​दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️ ​हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨ ​Hashtags (हैशटैग) ​#ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews
    1
    Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update
(या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️)
​Description (डिस्क्रिप्शन)
​कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है।
​दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️
​हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨
​Hashtags (हैशटैग)
​#ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews
Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update
(या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️)
​Description (डिस्क्रिप्शन)
​कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है।
​दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️
​हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨
​Hashtags (हैशटैग)
​#ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित सोहागपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 10 बजे नगर के एक निजी स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अतुल सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट तेजदीप शासन एवं एजीपी शंकर मालवीय ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह एवं लैंगिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
सोहागपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 10 बजे नगर के एक निजी स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अतुल सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट तेजदीप शासन एवं एजीपी शंकर मालवीय ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह एवं लैंगिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दिलाई तंबाकू निषेध की शपथ युवाओं को नशे और तंबाकू की लत से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, बीएमओ डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में जागरूकता पर दिया जा रहा विशेष जोर सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों से बचाने और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रेखा सिंह गौर, दंत चिकित्सक डॉ. शिरीन खान, डॉ. वर्षा दांगी सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा युवाओं और आमजन को इसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बीएमओ की पहल सराहनीय खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देना सराहनीय पहल है। तंबाकू जैसी घातक लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश देना स्वास्थ्य विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. रेखा सिंह गौर ने इस अभियान के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों की सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन की शुरुआत से ही रोकना, तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली है। जरूरत है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचें, ताकि तंबाकू मुक्त युवा और स्वस्थ समाज का संकल्प धरातल पर साकार हो सके।
    1
    तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दिलाई तंबाकू निषेध की शपथ

युवाओं को नशे और तंबाकू की लत से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, बीएमओ डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में जागरूकता पर दिया जा रहा विशेष जोर
सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ।
युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों से बचाने और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रेखा सिंह गौर, दंत चिकित्सक डॉ. शिरीन खान, डॉ. वर्षा दांगी सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा युवाओं और आमजन को इसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बीएमओ की पहल सराहनीय
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देना सराहनीय पहल है। तंबाकू जैसी घातक लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश देना स्वास्थ्य विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. रेखा सिंह गौर ने इस अभियान के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों की सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन की शुरुआत से ही रोकना, तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली है। जरूरत है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचें, ताकि तंबाकू मुक्त युवा और स्वस्थ समाज का संकल्प धरातल पर साकार हो सके।
    user_Sheikh Aarif Qureshi
    Sheikh Aarif Qureshi
    Local News Reporter सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के विकास और जन-आकांक्षाओं को प्राथमिकता देने का यह एक अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मिलकर क्षेत्र की रेल सुविधाओं, नए स्टॉपेज, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मांगों को उनके समक्ष रखना क्षेत्रीय विकास की दिशा में बेहद प्रभावी साबित होगा। होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी जी लगातार इस प्रकार के प्रयासों से अपने क्षेत्र की जनता की आवाज़ को दिल्ली तक पहुँचा रहे हैं। 🗺️ क्षेत्र की प्रमुख रेल संबंधी जरूरतें प्रतिनिधिमंडल द्वारा रेल मंत्री जी के सामने आमतौर पर निम्नलिखित प्रमुख विषयों को रखा जाता है: • प्रमुख स्टेशनों का विकास: क्षेत्र के मुख्य स्टेशनों (जैसे होशंगाबाद/नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा) पर यात्री सुविधाओं का विस्तार। • नई ट्रेनों के स्टॉपेज: लंबी दूरी की महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का क्षेत्रीय स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित करना। • ओवरब्रिज (ROB) और अंडरपास (RUB): यातायात को सुगम बनाने के लिए विभिन्न रेल फाटकों पर नए ब्रिजों का निर्माण। • अमृत भारत स्टेशन योजना: क्षेत्र के चयनित स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाना। रेल मंत्रालय और माननीय मंत्री जी की सकारात्मक कार्यशैली से उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र को जल्द ही रेल सुविधाओं की नई सौगातें मिलेंगी।
    1
    नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के विकास और जन-आकांक्षाओं को प्राथमिकता देने का यह एक अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम 
माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मिलकर क्षेत्र की रेल सुविधाओं, नए स्टॉपेज, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मांगों को उनके समक्ष रखना क्षेत्रीय विकास की दिशा में बेहद प्रभावी साबित होगा।
होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी जी लगातार इस प्रकार के प्रयासों से अपने क्षेत्र की जनता की आवाज़ को दिल्ली तक पहुँचा रहे हैं।
🗺️ क्षेत्र की प्रमुख रेल संबंधी जरूरतें
प्रतिनिधिमंडल द्वारा रेल मंत्री जी के सामने आमतौर पर निम्नलिखित प्रमुख विषयों को रखा जाता है:
• प्रमुख स्टेशनों का विकास: क्षेत्र के मुख्य स्टेशनों (जैसे होशंगाबाद/नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा) पर यात्री सुविधाओं का विस्तार।
• नई ट्रेनों के स्टॉपेज: लंबी दूरी की महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का क्षेत्रीय स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित करना।
• ओवरब्रिज (ROB) और अंडरपास (RUB): यातायात को सुगम बनाने के लिए विभिन्न रेल फाटकों पर नए ब्रिजों का निर्माण।
• अमृत भारत स्टेशन योजना: क्षेत्र के चयनित स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाना।
रेल मंत्रालय और माननीय मंत्री जी की सकारात्मक कार्यशैली से उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र को जल्द ही रेल सुविधाओं की नई सौगातें मिलेंगी।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    19 hrs ago
  • दिल्ली से हैदराबाद जा रही बस में बैठा था युवक, भोपाल में खुल गया नशे के कारोबार का राज! गोविंदपुरा में पुलिस और NCB की संयुक्त कार्रवाई, बैग से एक किलो चरस बरामद कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। सवाल सिर्फ एक किलो चरस का नहीं है, सवाल उस रास्ते का भी है, जिससे नशे का सामान एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाया जा रहा है। भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने बस में सफर कर रहे एक युवक को पकड़ा है। खबर के मुताबिक, युवक दिल्ली से बस में सवार हुआ था और हैदराबाद जा रहा था। इसी बीच गोविंदपुरा क्षेत्र में उसकी तलाशी ली गई तो बैग से करीब एक किलो चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवक को आगे की जांच के लिए NCB के हवाले कर दिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
    1
    दिल्ली से हैदराबाद जा रही बस में बैठा था युवक, भोपाल में खुल गया नशे के कारोबार का राज!
गोविंदपुरा में पुलिस और NCB की संयुक्त कार्रवाई, बैग से एक किलो चरस बरामद कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
सवाल सिर्फ एक किलो चरस का नहीं है, सवाल उस रास्ते का भी है, जिससे नशे का सामान एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाया जा रहा है।
भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने बस में सफर कर रहे एक युवक को पकड़ा है। खबर के मुताबिक, युवक दिल्ली से बस में सवार हुआ था और हैदराबाद जा रहा था। इसी बीच गोविंदपुरा क्षेत्र में उसकी तलाशी ली गई तो बैग से करीब एक किलो चरस बरामद हुई।
बरामद चरस की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवक को आगे की जांच के लिए NCB के हवाले कर दिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
    user_Shiv prasad sharma
    Shiv prasad sharma
    Appliance Shop Hoshangabad, Narmadapuram•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.