डॉ. मोहित जसवंत यादव की उपस्थिति में हुई जनसुनवाई , त्वरित समाधान के निर्देश सोमवार को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव ने भाग लिया। बर्डोद में डॉ. मोहित ने राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह भवन 46.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान डॉ. मोहित ने विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से रा.उ.मा.वि. बर्डोद की चारदीवारी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, बंजारा बस्ती बर्डोद में ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य की घोषणा भी विधायक की अनुशंसा से की, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके बाद डॉ. मोहित ने जैनपुरवास में समशा द्वारा निर्मित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी तथा पेयजल कार्यों का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 52.72 लाख रुपये है। वहीं उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जैनपुरवास में 3.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान डॉ. मोहित ने जैनपुरवास से मैना की ढाणी होते हुए मोहम्मदपुर तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी सड़क कार्य तथा चौपाल से मेन बाजार होते हुए गोरधन सरपंच के घर तक विधायक कोष से निर्मित 10 लाख रुपये की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन भी किया। इसके पश्चात डॉ. मोहित ने विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से रा.बा.उ.मा.वि. जैनपुरवास में रसोईघर निर्माण कार्य हेतु 3 लाख रुपये की घोषणा की और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट एवं वॉलीबॉल नेट देने की घोषणा भी की। डॉ. मोहित जसवंत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, “बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और हर गांव तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना भाजपा की सरकार और स्थानीय प्रशासन का संकल्प है। शिक्षा, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।” इसके उपरांत विधायक कार्यालय, नारनौल रोड बहरोड़ पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां डॉ. मोहित जसवंत यादव ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएँ सुनीं। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित विभागों को समाधान सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे और उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। पीपली के श्री शिव शंकर मंदिर में हुए भंडारे में भी मोहित ने उपस्थिति दर्ज़ की और विधायक डॉ जसवंत की अनुशंसा पर पीपली में विकास कार्यो के लिए 05 लाख की घोषणा की जिसका उपास्थित लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। इन कार्यक्रमों में डॉ मोहित के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. मोहित जसवंत यादव की उपस्थिति में हुई जनसुनवाई , त्वरित समाधान के निर्देश सोमवार को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव ने भाग लिया। बर्डोद में डॉ. मोहित ने राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह भवन 46.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान डॉ. मोहित ने विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से रा.उ.मा.वि. बर्डोद की चारदीवारी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, बंजारा बस्ती बर्डोद में ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य की घोषणा
भी विधायक की अनुशंसा से की, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके बाद डॉ. मोहित ने जैनपुरवास में समशा द्वारा निर्मित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी तथा पेयजल कार्यों का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 52.72 लाख रुपये है। वहीं उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जैनपुरवास में 3.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान डॉ. मोहित ने जैनपुरवास से मैना की ढाणी होते हुए मोहम्मदपुर तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी सड़क कार्य तथा चौपाल से मेन बाजार होते हुए गोरधन सरपंच के घर तक विधायक कोष से निर्मित 10 लाख रुपये की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन भी किया। इसके पश्चात
डॉ. मोहित ने विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से रा.बा.उ.मा.वि. जैनपुरवास में रसोईघर निर्माण कार्य हेतु 3 लाख रुपये की घोषणा की और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट एवं वॉलीबॉल नेट देने की घोषणा भी की। डॉ. मोहित जसवंत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, “बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और हर गांव तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना भाजपा की सरकार और स्थानीय प्रशासन का संकल्प है। शिक्षा, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।” इसके उपरांत विधायक कार्यालय,
नारनौल रोड बहरोड़ पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां डॉ. मोहित जसवंत यादव ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएँ सुनीं। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित विभागों को समाधान सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे और उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। पीपली के श्री शिव शंकर मंदिर में हुए भंडारे में भी मोहित ने उपस्थिति दर्ज़ की और विधायक डॉ जसवंत की अनुशंसा पर पीपली में विकास कार्यो के लिए 05 लाख की घोषणा की जिसका उपास्थित लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। इन कार्यक्रमों में डॉ मोहित के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- भिवाड़ी की हाईराइज सोसाइटी में युवक ने लगाई छलांग, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। माटिला चौकी क्षेत्र के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में एक युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग सहम गए। मृतक की पहचान शीथल गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर पहले इसी हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर चुका था। साथ ही वह लंबे समय से बीमारी से भी परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही माटिला चौकी इंचार्ज एसआई पुनीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।3
- शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।3
- मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड क्षेत्र के रायपुर काली पहाड़ी टेंडका मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी दोहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एलएनटी मशीनों और भारी वाहनों की मदद से लगातार मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति बड़े स्तर पर मिट्टी उठाई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी हानि पहुंच रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध मिट्टी दोहन पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से आसपास की जमीन कमजोर हो रही है और भविष्य में हादसे की आशंका भी बनी हुई है।1
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें1
- नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।1
- अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया1
- महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित1
- श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रभक्ति का संगम, सेना के पराक्रम को किया सलाम श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ भारतीय सेना के पराक्रम, साहस और वीरता को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पहलगांव आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर आयोजित सामूहिक चर्चा में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र के प्रति एकता, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, निःस्वार्थ सेवा एवं साहस की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कैडेट्स ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ जीवन को आगे बढ़ाने का संदेश देते हुए अपने विचार भी अभिव्यक्त किए। कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए युवाओं को देशभक्ति, सेवा और जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया। माहौल राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।1