Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ में मानसून की पहली दस्तक, झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे कुशलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी। आधे घंटे तक हुई झमाझम वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया। सुबह से छाए काले बादलों के बाद हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और बच्चों ने भीगकर बारिश का आनंद लिया। समय पर हुई वर्षा से किसानों में भी उत्साह देखा गया। किसानों का कहना है कि बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों को गति मिलेगी। नगरवासियों ने भी पहली बारिश का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
कुशलगढ़ में मानसून की पहली दस्तक, झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे कुशलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी। आधे घंटे तक हुई झमाझम वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया। सुबह से छाए काले बादलों के बाद हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और बच्चों ने भीगकर बारिश का आनंद लिया। समय पर हुई वर्षा से किसानों में भी उत्साह देखा गया। किसानों का कहना है कि बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों को गति मिलेगी। नगरवासियों ने भी पहली बारिश का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी प्रासंगिक : महेंद्रजीत सिंह मालवीया | बांसवाड़ा समारोह 2026 बांसवाड़ा में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।1
- Post by Bapulal Ahari1
- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को, जिसे लघु काशी और जनजाति बहुल क्षेत्र के साथ-साथ चेरापूंजी भी कहा जाता है, वहां के वनवासी अंचल में शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद उमेश नाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गणउ और नवा खेड़ा में, रनी वनी गोधाम स्थित पुंजल देवी के समाधि स्थल और नवनिर्मित सत्संग भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लोक कल्याणकारी केंद्र वनवासी अंचल में शिक्षा व संस्कारों के प्रचार-प्रसार के लिए नींव का पत्थर साबित होगा। सांसद उमेश नाथ ने क्षेत्र में गौपालन को बढ़ावा देने और हर घर में गौ माता को पालने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान, ग्रामीणों ने संत को रनी वनी तक आने-जाने वाले मार्ग की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक अर्जुनसिंह बामनिया के प्रयासों से एक किलोमीटर तक सड़क बन चुकी है, लेकिन कुछ हिस्सा वन विभाग के क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों ने आग्रह किया कि यदि वन विभाग की अनुमति मिल जाए, तो अधूरी सड़क का निर्माण पूरा हो सकता है। सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में शीघ्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल में जगदीश गोपालानंद सरस्वती ने इस निर्जन वन खंड में गोधाम की स्थापना की थी और भवन का निर्माण भी कराया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क निर्माण से यह क्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देगा, ग्रामीण वर्षा काल में बहने वाले झरनों का आनंद ले सकेंगे और यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर अपनी जगह बना पाएगा। कार्यक्रम में मोहन गिरी, समाजसेवी धीरजमल डामोर, बहादुर डोडीयार, गनाउ प्रशासक गुलाब देवी, सनातन मंच के अनिल वालम, सूरज, राधेश्याम, गुणवंत, भानु प्रताप सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।4
- बांसवाड़ा के ट्राइबल केयर सेवा संस्थान ने राजकीय सेवा में कार्यरत और प्रकृति प्रेमी राजकुमार पारगी को उनके असाधारण सामाजिक और रचनात्मक कार्यों के लिए "आदिवासी गौरव प्रेरणा पुरस्कार" से सम्मानित किया है। इस अवसर पर पारगी ने इस सम्मान को केवल अपना नहीं, बल्कि पूरे वागड़ क्षेत्र और आदिवासी समाज का सम्मान बताया। पारगी अपने वीडियो और ड्रोन फोटोग्राफी के ज़रिए वागड़ की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को देश और दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ट्राइबल केयर सेवा संस्थान, अपने परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और समाज के वरिष्ठजनों का इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी के सहयोग और आशीर्वाद का ही परिणाम है।1
- राजस्थान रोडवेज के बांसवाड़ा आगार के चालक श्री सतीश शर्मा जी ने सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्य किया। उन्होंने अपनी लगभग 105 वर्षीय बुजुर्ग मां को तुलसी मां के चरणों में 31 परिक्रमाएँ लगवाईं, जिससे उनकी मां को बहुत खुशी मिली। इस पवित्र कार्य के माध्यम से, सतीश शर्मा ने अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त की, और उनके परिवार के लिए हमेशा खुश रहने की कामना की गई है।1
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का प्रतापगढ़ में स्वागत, राहुल गांधी पर साधा निशाना1
- अर्जुन सिंह बामनिया ने महाराणा प्रताप को किया नमन | युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश | Banswara News बांसवाड़ा में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह में विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।1
- भारत की आवाज़ चैनल के संस्थापक प्रवीण डोडियार को बांसवाड़ा स्थित ट्राइबल केयर सेवा संस्थान (TCS) द्वारा 'आदिवासी गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया है। प्रवीण डोडियार ने पिछले ढाई वर्षों से आदिवासी समाज की समस्याओं और मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने यह सम्मान पूरे आदिवासी समाज, अपने दर्शकों और शुभचिंतकों को समर्पित किया। इस अवसर पर, दर्शकों और शुभचिंतकों से प्रवीण डोडियार को बधाई देने के लिए कमेंट में "जय जोहार" लिखने का आग्रह किया गया। ऐसी ही खबरों के लिए आदिवासी मंच न्यूज चैनल को फॉलो करने और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गई है।1
- प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज | वाटर वर्क्स रोड पर गुमटी पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा प्रतापगढ़। शहर के वाटर वर्क्स रोड स्थित पानी की टंकी के पास बुधवार शाम अचानक एक पेड़ गिरकर सड़क किनारे बनी गुमटी पर आ गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय गुमटी बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने से गुमटी को नुकसान पहुंचा, लेकिन वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पेड़ों की समय पर छंटाई एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके रिपोर्टर परमेश्वर रेदास 72968539441