Shuru
Apke Nagar Ki App…
#AIMIM Floor Leader Janab #AkbaruddinOwaisi Attended Grand Dawat-E-Iftar Today At Near Madina Hotel, #HafezBabaNagar, #Chandrayangutta Constituency.. #IftarWithAkbarOwaisi #Ramazan2026 #RamazanKareem
AIMIM SHAFIk KHAN
#AIMIM Floor Leader Janab #AkbaruddinOwaisi Attended Grand Dawat-E-Iftar Today At Near Madina Hotel, #HafezBabaNagar, #Chandrayangutta Constituency.. #IftarWithAkbarOwaisi #Ramazan2026 #RamazanKareem
More news from Bahraich and nearby areas
- रूपईडीहा बहराइच सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी, बहराइच-I के अंतर्गत एफ कंपनी बीओपी रूपईडीहा के जवानों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना रूपईडीहा के साथ संयुक्त गश्त के दौरान 41 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर 21/02/2026 की रात्रि लगभग 23:59 बजे भारत-नेपाल सीमा पर बी.पी. नंबर 651/11 (भारत की ओर लगभग 50 मीटर अंदर) संयुक्त गश्ती दल द्वारा निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सीमा की ओर आते हुए दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास से काले पॉलिथीन में लिपटी 41 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की पुष्टि एसएसबी डॉग स्क्वॉड एवं ड्रग डिटेक्शन किट से की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मीनू उर्फ अब्दुल रऊफ (उम्र 32 वर्ष), पुत्र अब्दुल गफूर, निवासी कल्लन मोहल्ला, नानपारा, जनपद बहराइच (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे यह स्मैक नानपारा में किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त हुई थी तथा वह इसे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपालगंज (नेपाल) में किसी अज्ञात नेपाली व्यक्ति को बेचने की फिराक में था, ताकि शीघ्र एवं आसान धन अर्जित किया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में किसी समान अपराध में संलिप्तता की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सीमा पर तस्करी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।2
- #AIMIM Floor Leader Janab #AkbaruddinOwaisi Attended Grand Dawat-E-Iftar Today At Near Madina Hotel, #HafezBabaNagar, #Chandrayangutta Constituency.. #IftarWithAkbarOwaisi #Ramazan2026 #RamazanKareem1
- विश्व शांति को समर्पित नेशनल इस्कफ़ कांन्फ्रेंस चेन्नई (तामिलनाडु) में शामिल हुए , मशहूर शायर साहित्यकार व समाज सेवी, शारिक़ रब्बानी __ नानपारा बहराइच विश्व शांति , सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री के उद्देश्य से दिनांक 19,व20 फरवरी को, चेन्नई(तामिलनाडु ) में आयोजित 24वी आल इंडिया दो दिवसीय कांन्फ्रेंस, में उत्तर प्रदेश के कस्बा नानपारा (बहराइच) में जन्मे मशहूर शायर साहित्यकार व समाज सेवी , अध्यक्ष भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ़ ) उत्तर प्रदेश शारिक़ रब्बानी ने शिरकत की तथा विश्व शांति सांस्कृतिक सहयोग एवं सदभावना पर विचार रखे। तथा उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए इस्कफ़ का नेशनल एक्जीक्यूटिव मेम्बर भी चुना गया। सम्मेलन में इस्कफ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुदेव दत्ता, राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पडिहारी, तामिलनाडु के प्रांतीय महासचिव एस राधाकृष्णन, माननीय अब्दुल्ला सावेश , एम्बेसडर फिलीस्तीन अथार्टी, एन राम वरिष्ठ जर्नलिस्ट हिन्दू ग्रुप आफ पब्लिकेशन,सांसद ससिकांन्त से न्थिल ,सांसद के सुब्बारियान, पूर्व सांसद सैय्यद अज़ीज़ पाशा, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट श्रीमती तीस्ता सेतालवत, इस्कफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र हरि पाण्डेय, मोती लाल, कोषाध्यक्ष _मोती लाल, नुसरत जहां एडवोकेट, वरिष्ठ नेत्री वन्दना भट्टाचार्य,ए के रशीदी एडवोकेट, जाकिर हुसैन सरकार, प्रोफेसर डी के महान्ता, जस्टिस के बाला कृष्णा,,प्रभाकर राव एडवोकेट, नेपाल,क्युबा,रूस आदि के प्रतिनिधि एवं देश के विभिन्न प्रांतों से आए बुद्धिजीवियों, मानव अधिकार कार्यकर्ता, समाजसेवी, इस्कफ से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता, उपस्थित रहे। कांफ्रेंस में विश्व में बढ़ते तनाव, और युद्व के माहौल पर चिंता जताई गई। तथा लोकतांत्रिक और समाजवादी विचारों ,एवं पीड़ित वर्ग के साथ एकजुटता तथा युद्ध विहीन दुनिया की ओर कदम बढ़ाने, देश विदेश में शांति का माहौल बनाने, सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री के लिए प्रयास करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा आदि विभिन्न प्रदेशों से आए सांस्कृतिक कर्मियों ने , विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम में देश में एकता, अखंडता भाईचारा और भारत की गंगा जमुनी संस्कृति को प्रदर्शित किया। जिसको बहुत पसंद किया गया। #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers1
- बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के रखौना ग्राम पंचायत में तैनात शिक्षक एवं बीएलओ पर शिक्षण कार्य में लापरवाही और विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) में मनमानी करने के आरोप लगे हैं। शनिवार को तहसील समाधान दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई। ग्रामीण रमाशंकर त्रिवेदी, ग्राम प्रधान राम दुलारे, ग्राम पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, मैनुद्दीन शाह, जाकिर अली, परमहंस पांडेय सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में भी मनमानी कर रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जानकारी लेने पर अभद्र व्यवहार और धमकाने जैसी भाषा का प्रयोग किया गया। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को भी लिखित शिकायत भेजकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बीएलओ आयुष श्रीवास्तव पर एसआईआर कार्य में लापरवाही के आरोप लगे थे, जिस पर अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी।रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी राम तिलक वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और सोमवार को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीएलओ आयुष श्रीवास्तव ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं।4
- ग्राम दल्लापुरवा के मजरा मुझेहना में 30 वर्ष पुराने मंदिर में पुनः निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें हनुमान मंदिर प्रांगड़ में पेड़ लगे थे जो जनता के सहयोग से , ग्राम प्रधान के सहयोग से पेड़ को कटवा कर मंदिर के निर्माण में पैसा लगाया जाएगा, जो कि लेखपाल द्वारा प्रधान द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है , पैसा न देने के कारण मंदिर का निर्माण कार्य रोक दिया गया मजरा मुझेना , दल्लापुरवा मंदिर का निर्माण होना चाहिए वरना धरना प्रदर्शन के लिए रोड पे ग्रामवासी रोड पे निकलेंगे रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र1
- महसी/बहराइच जिले में थाना रामगांव पुलिस द्वारा सरकारी पुस्तकों का गबन कर विक्रय करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार कर 13,082 सरकारी पुस्तकें बरामद किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार की बाइट...1
- कतर्निया घाट क्षेत्र में रोड पे हाथियों का झुण्ड दिखने से हड़कंप मच गया। राहगीरों को काफी देर रह मार्ग पर रुकना पड़ा1
- Chembur shamshan Ghat shaadi ground gurugram1