जालौन। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जनसेवा, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का प्रभावी उदाहरण बना। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी शिकायतें सुन रहे थे इसी दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कामना देवी ने अपना राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए उनके राशन कार्ड का शीघ्र निर्माण सुनिश्चित करने को कहा, जिससे उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रों तक पहुंचाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के 18 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल प्राप्त होगा। इसके साथ ही 2 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल की गई। निःक्षय मित्रों द्वारा 05 क्षयरोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की गई, जो उनके स्वास्थ्य सुधार और पोषण सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल टीबी मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करती है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन की सक्रियता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई, जहां हर फरियाद को गंभीरता से लेकर समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा आमजन को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में तीन कैम्प के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन, दिव्यांग प्रमाण पत्र कैम्प, आयुष्मान आरोग्य योजना कैम्प, पोषण पोटली (निक्षय मित्र) वितरण कैम्प भी लगाया गया जिसमे आम नागरिकों को लाभ दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल, उप जिलाधिकारी न्यायिक विशेश्वर यादव, सीओ शैलेन्द्र बाजपेयी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, तहसीलदार तारा शुक्ला, सी ओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी, जे ई आलोक श्रीवास्तव जल संस्थान, नवीन कुमार कंजोलिया बिजली आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जालौन। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जनसेवा, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का प्रभावी उदाहरण बना। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी शिकायतें सुन रहे थे इसी दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कामना देवी ने अपना राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए उनके राशन कार्ड का शीघ्र निर्माण सुनिश्चित करने को कहा, जिससे उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रों तक पहुंचाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के 18 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल प्राप्त होगा।
इसके साथ ही 2 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल की गई। निःक्षय मित्रों द्वारा 05 क्षयरोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की गई, जो उनके स्वास्थ्य सुधार और पोषण सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल टीबी मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करती है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन की सक्रियता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई, जहां हर फरियाद को गंभीरता से लेकर समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा आमजन को मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में तीन कैम्प के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन, दिव्यांग प्रमाण पत्र कैम्प, आयुष्मान आरोग्य योजना कैम्प, पोषण पोटली (निक्षय मित्र) वितरण कैम्प भी लगाया गया जिसमे आम नागरिकों को लाभ दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल, उप जिलाधिकारी न्यायिक विशेश्वर यादव, सीओ शैलेन्द्र बाजपेयी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, तहसीलदार तारा शुक्ला, सी ओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी, जे ई आलोक श्रीवास्तव जल संस्थान, नवीन कुमार कंजोलिया बिजली आदि अधिकारी मौजूद रहे।
- Post by Satyendra kumar2
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर घटित एक घटनाक्रम से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन पर देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ2
- जालौन क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में सात लोगों ने मिलकर युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनके बेटे योगेंद्र सिंह का गांव के ही अशोक चौरसिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट में बेटे को चोट आई थी। कुछ देर बाद गांव के ही अशोक चौरसिया, सत्यम चौरसिया, शिवम चौरसिया, सुंदरम चौरसिया, रामस्वरूप चौरसिया, नया पाठकपुरा उरई निवासी देवेश सिंह, उरई कोतवाली के कैथरी निवासी प्रदुम्न चौरसिया उनके घर के बाहर आ गए और योगेंद्र के साथ गाली, गलौज व मारपीट करने लगे। जब परिवार में लोगों ने बीच बचाव किया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- जालौन/उरई। जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर कोठी के पास उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक बुजुर्ग का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी जालौन ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े पड़ चुके थे और तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की और आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त गोविंद सिंह ने अपने 75 वर्षीय पिता देव सिंह निवासी ग्राम टिकरी मुस्तकील, थाना सिरसा कलार के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे और पिछले चार दिनों से घर से लापता थे, जिनकी काफी खोजबीन की जा रही थी। क्षेत्राधिकारी जालौन के अनुसार, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक रूप से मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन या ठंड-भूख माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हत्या और दुर्घटना समेत सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की विधिक कार्यवाही में जुटी है।1
- #बिजनौर में दारोगा ने युवक को मारे कई थप्,प,ड़ मंडावली की भागुवाला चौकी से जुड़ा है वायरल वीडियो #Bijnor #PoliceViralVideo #UttarPradesh Bijnor Police1
- जालौन के कोंच में बिजली विभाग की 'लापरवाही' से बड़ा हादसा : जर्जर पोल टूटकर गिरा कार पर, शिकायतों के बाद भी नहीं चेता विभाग!!... यह खबर प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के बयान पर आधारित है। बिजली विभाग का आधिकारिक बयान आने पर अपडेट किया जाएगा।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हाइवे से कुछ दूर एक पूर्व प्रधान का शव बरामद किया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- Lucknow Uttar Pradesh पार्टी के हर कार्यकर्ता में वो शक्ति है कि यदि हम सभी एकजुट होकर संकल्प लें, तो हर क्षेत्र में कमल खिला सकते हैं। 2017 की ऐतिहासिक जीत की तरह 2027 में भी हमें पूरी निष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम के साथ हर बूथ पर कमल खिलाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। आइए, संगठन को और मजबूत करें और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में अपना पूर्ण योगदान दें। 🇮🇳 Government of UP1