logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर श्रावको के प्रबल पुण्योदय से दिगंबर जैन भसावडियान गोठ व प्रतिमा पुण्यार्जकों के संयोजन में शेरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को शांति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोग जिनाभिषेक,शांतिधारा व पूजन के समागम में उमड़ पड़े। महोत्सव के पहले दिन शनिवार को हरीश- रेणु धाडूका द्वारा किये गए ध्वजारोहण के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। फागी के विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में वेदी शुद्धि,मंडल विधान एवं अन्य वैदिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए धर्माराधना की। महोत्सव के दंसरे दिन रविवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया सम्पन्न हुई। यज्ञ नायक-नायिकाओ सहित इंद्र परिकरो ने यज्ञ में विभिन्न मंत्रों के बीच आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना की गई। प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधानाचार्य के मंत्रोचार के बीच उत्साह व उमंग के वातावरण में नगेंद्र कासलीवाल,सुशील गंगवाल,रमेश चंद भसावड़ी,महेश छाबड़ा,अवनेश छाबड़ा,सुनील ढोलिया एंव अभिषेक रावका ने भगवान वासुपूज्य,शीतलनाथ,मल्लिनाथ मुनिसुव्रतनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ एंव भगवान महावीर की प्रतिमाओ को अलग ही छठा बिखेरने वाली वेदियो में कमलासन पर भव्यता के साथ स्याद्वाद दिव्य जयघोष की मधुर धुनो के बीच विराजमान कर चंवर ढुलाए। प्रतिमाओं को वेदियो में विराजमान करते ही जिनेंद्र भक्त दर्शनों के लिए लालायित हो गए। भक्त और भगवान के प्रेम का यह अनूठा दृश्य क्षेत्र पर नजर आ रहा था,श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे थे। जिनालय जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं शशि कासलीवाल,मधु गंगवाल,सरोज भसावड़ी,मधु छाबड़ा,शांति छाबडा,मंजू छाबड़ा बीना ढोलिया एंव बीना रावका ने बधाई गीत गाकर जिनेंद्र भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से मंदिर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया। इस अवसर पर स्थानीय सहित आस-पास व दूर-दराज के धर्मनिष्ठ महिला,पुरुषो ने उपस्थित रहकर महोत्सव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। महोत्सव के सफल आयोजन में भसावडियान गोठ एवं प्रतिमा पुण्यार्जकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण,अनुशासन एवं भव्य व्यवस्थाओं के साथ दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।
    1
    सवाई माधोपुर श्रावको के प्रबल पुण्योदय से दिगंबर जैन भसावडियान गोठ व प्रतिमा पुण्यार्जकों के संयोजन में शेरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को शांति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोग जिनाभिषेक,शांतिधारा व पूजन के समागम में उमड़ पड़े।
महोत्सव के पहले दिन शनिवार को हरीश- रेणु धाडूका द्वारा किये गए ध्वजारोहण के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। 
फागी के विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में वेदी शुद्धि,मंडल विधान एवं अन्य वैदिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए धर्माराधना की।
महोत्सव के दंसरे दिन रविवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया सम्पन्न हुई। यज्ञ नायक-नायिकाओ सहित इंद्र परिकरो ने यज्ञ में विभिन्न मंत्रों के बीच आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना की गई। 
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधानाचार्य के मंत्रोचार के बीच उत्साह व उमंग के वातावरण में नगेंद्र कासलीवाल,सुशील गंगवाल,रमेश चंद भसावड़ी,महेश छाबड़ा,अवनेश छाबड़ा,सुनील ढोलिया एंव अभिषेक रावका ने भगवान वासुपूज्य,शीतलनाथ,मल्लिनाथ मुनिसुव्रतनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ एंव भगवान महावीर की प्रतिमाओ को अलग ही छठा बिखेरने वाली वेदियो में कमलासन पर भव्यता के साथ स्याद्वाद दिव्य जयघोष की मधुर धुनो के बीच विराजमान कर चंवर ढुलाए। प्रतिमाओं को वेदियो में विराजमान करते ही जिनेंद्र भक्त दर्शनों के लिए लालायित हो गए। भक्त और भगवान के प्रेम का यह अनूठा दृश्य क्षेत्र पर नजर आ रहा था,श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे थे। जिनालय जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। 
वहीं शशि कासलीवाल,मधु गंगवाल,सरोज भसावड़ी,मधु छाबड़ा,शांति छाबडा,मंजू छाबड़ा बीना ढोलिया एंव बीना रावका ने बधाई गीत गाकर जिनेंद्र भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से मंदिर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर स्थानीय सहित आस-पास व दूर-दराज के धर्मनिष्ठ महिला,पुरुषो ने उपस्थित रहकर महोत्सव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
महोत्सव के सफल आयोजन में भसावडियान गोठ एवं प्रतिमा पुण्यार्जकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण,अनुशासन एवं भव्य व्यवस्थाओं के साथ दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 131 वें संस्करण को निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल के निजी कार्यालय पर भाजपाइयों ने सुना। इस अवसर पर अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का उल्लेख अत्यंत सारगर्भित एवं प्रेरणादायक रहा। मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भारत की भूमिका पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित एआई समिट में दुनिया ने भारत की क्षमताएँ देखीं और यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों तथा कृषि में भी मददगार साबित हो सकती है। लोगों को साइबर सुरक्षा, विशेषकर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मोर्चा जिला संयोजक जमना लाल वैष्णव जी, पार्षद प्रतिनिधि योगेंद्र शर्मा,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री अतुल मुद्गल, जीतू गुर्जर एवं राजू गुट्टा उपस्थित रहे।
    1
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 131 वें संस्करण को निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल के निजी कार्यालय पर भाजपाइयों ने सुना।
इस अवसर पर अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का उल्लेख अत्यंत सारगर्भित एवं प्रेरणादायक रहा।
मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भारत की भूमिका पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित एआई समिट में दुनिया ने भारत की क्षमताएँ देखीं और यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों तथा कृषि में भी मददगार साबित हो सकती है।
लोगों को साइबर सुरक्षा, विशेषकर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर मोर्चा जिला संयोजक  जमना लाल वैष्णव जी, पार्षद प्रतिनिधि  योगेंद्र शर्मा,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री अतुल मुद्गल, जीतू गुर्जर एवं राजू गुट्टा उपस्थित रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में व्यापारियों की अनूठी पहल नया बाजार में व्यापारी ने खुद संभाली सफाई की कमान
    1
    गंगापुर सिटी में व्यापारियों की अनूठी पहल नया बाजार में व्यापारी ने खुद संभाली सफाई की कमान
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • हिंडौन सिटी ज्वेलर्स शैलिन गर्ग ने कैलादेवी मंदिर में 56 भोग लगाकर 101 कन्या भोजन कराकर प्रसादी वितरित की केला देवी बिजासन मैया के दरबार में दरबार के सभी भगतजीयौं के परिवार सहित भोजन प्रसादी खिलाकर,भेंट देकर,पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वाल्मीकि समाज की महिलाओं को साड़ी भेंट देकर बधाइयां ली। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल भाजपा नेता मोहन सिनेमा शामिल हुए उन्होंने मैया के दरबार में ढौक लगाकर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की
    4
    हिंडौन सिटी ज्वेलर्स शैलिन गर्ग ने कैलादेवी मंदिर में 56 भोग लगाकर 101 कन्या भोजन कराकर प्रसादी वितरित की
केला देवी बिजासन मैया के दरबार में दरबार के सभी भगतजीयौं के परिवार सहित भोजन प्रसादी खिलाकर,भेंट देकर,पैर छूकर आशीर्वाद लिया।  वाल्मीकि समाज की महिलाओं को साड़ी भेंट देकर बधाइयां ली। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा  करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल भाजपा नेता मोहन सिनेमा शामिल हुए उन्होंने मैया के दरबार में ढौक लगाकर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हमारे गांव में पूरा में गौशाला लेने कारण गाय की मृत्यु होने लगी है, भूख और प्यास से तड़प तड़प कर गए मर रही है
    2
    हमारे गांव में पूरा में गौशाला लेने कारण गाय की मृत्यु होने लगी है, भूख और प्यास से तड़प तड़प कर गए मर रही है
    user_Shersingh Meena
    Shersingh Meena
    Farmer बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीसीसी हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जीजीसी हंटर्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका।एक छोर पर अमित भारद्वाज नाबाद 25 रन बनाकर टिके रहे। पर अन्य बल्लेबाजों ने डीएस साइंस एकेडमी की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 93 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डीएस की ओर से शाहबाज,अशोक सिंह, योगी धनकर ने 2-2 विकेट लिए। 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे डीएस साइंस एकेडमी को शुरुआत में ही समी उल हक ने दो विकेट लेकर तगड़ा झटका दिया।पर इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका। डीएस की ओर से अशोक सिंह ने नाबाद 50 रन और कपिल ने नाबाद 29 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस प्रतीक अवस्थी शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक रहें। कैच ऑफ द मैच नितिन , बोलर ऑफ द मैच शाहबाज खान ,सिक्स ऑफ द मैच नंदू तोमर, मैन ऑफ द मैच अशोक सिंह रहे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एफसीए डॉमिनेटरर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान कुलदीप के विकेट गिरने के बाद अमन और राजवीर ने अपनी टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। राजवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को 20 ओवर में 148 रनों तक पहुंचाया। ओप्पो की ओर से ऋतिक ने 2 सफलता हासिल की। 149 रनों के लक्ष्य के दबाव को ओप्पो की टीम सहन नहीं कर पाई। महज 21 रन पर ही 3 ओपनर बल्लेबाज पवेलियन पहुंच गए। इसके बाद ऋतिक 33 और मयंक सारस्वत 34 रनों की पारी खेल टीम की मैच में वापसी कराई। पर उनके आउट होते ही कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। पूरी टीम महज 103 रनो पर ऑल आउट हो गई। एफसीए डॉमिनेटरर्स की ओर से बलराम ने 3 विकेट लिए। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने 45 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस क्षितिज गुप्ता सीपी हॉस्पिटल रहें। कैच ऑफ द मैच अमन , बॉलर ऑफ द मैच बलराम मीणा , सिक्स ऑफ द मैच मयंक , मैन ऑफ द मैच राजवीर सिंह रहे। मैच के दौरान जीपीएल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
    1
    रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीसीसी हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जीजीसी हंटर्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कोई भी बल्लेबाज  बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका।एक छोर पर अमित भारद्वाज नाबाद 25 रन बनाकर टिके रहे। पर अन्य बल्लेबाजों ने डीएस साइंस एकेडमी की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 93 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डीएस की ओर से शाहबाज,अशोक सिंह, योगी धनकर ने 2-2 विकेट लिए।
94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे  डीएस साइंस एकेडमी को शुरुआत में ही समी उल हक ने दो विकेट लेकर तगड़ा झटका दिया।पर इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका।
डीएस की ओर से अशोक सिंह ने नाबाद 50 रन और कपिल ने नाबाद 29 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
इस मैच में टॉस के बॉस प्रतीक अवस्थी शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक रहें। कैच ऑफ द मैच नितिन , बोलर ऑफ द मैच शाहबाज खान ,सिक्स ऑफ द मैच नंदू तोमर, मैन ऑफ द मैच अशोक सिंह रहे।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एफसीए डॉमिनेटरर्स ने टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान कुलदीप के विकेट गिरने के बाद अमन और राजवीर ने अपनी टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी  की। राजवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को 20 ओवर में 148 रनों तक पहुंचाया।
ओप्पो की ओर से ऋतिक ने 2 सफलता हासिल की।
149 रनों के लक्ष्य के दबाव को ओप्पो की टीम सहन नहीं कर पाई। महज 21 रन पर ही 3  ओपनर बल्लेबाज पवेलियन पहुंच गए। इसके बाद ऋतिक 33 और  मयंक सारस्वत 34 रनों की पारी खेल टीम की मैच में वापसी कराई। पर उनके आउट होते ही  कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। पूरी टीम महज 103 रनो पर ऑल आउट हो गई। एफसीए डॉमिनेटरर्स  की ओर से बलराम ने 3 विकेट लिए। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने 45 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
इस मैच में टॉस के बॉस क्षितिज गुप्ता सीपी हॉस्पिटल रहें।
कैच ऑफ द मैच अमन , बॉलर ऑफ द मैच बलराम मीणा , सिक्स ऑफ द मैच मयंक , मैन ऑफ द मैच राजवीर सिंह रहे।
मैच के दौरान जीपीएल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गंगापुर सिटी मन की बात के 131 में संस्करण को भाजपा कार्यकर्ता ने सुना इस मौके पर निरवर्तमान नगर परिषद सभापति शिव रतन अग्रवाल मौजूद रहे
    1
    गंगापुर सिटी मन की बात के 131 में संस्करण को भाजपा कार्यकर्ता ने सुना इस मौके पर निरवर्तमान नगर परिषद सभापति शिव रतन अग्रवाल मौजूद रहे
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.