Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उत्साह: व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चार प्रचार वाहन रवाना मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उत्साह: व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चार प्रचार वाहन रवाना
SURYAVANSHI NEWS
मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उत्साह: व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चार प्रचार वाहन रवाना मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उत्साह: व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चार प्रचार वाहन रवाना
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कृष्ण की 64 कलाओं की झलक और नारी शक्ति का जलवा, नंद उत्सव में सजी रंगारंग सांस्कृतिक संध्या मथुरा। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के बैनर तले नंद उत्सव के पावन अवसर पर स्थानीय होटल में महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भारतीय लोक संस्कृति और नारी शक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि .............................….......................................................................................... .......................................................................................ने दीप प्रज्वलित कर किया। नंद उत्सव के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने फिल्मी गीतों, देसी लोकगीतों, भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर शानदार नृत्य कर पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया। आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी विविध कलाओं का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सुंदर चित्रण किया गया। गीत, संगीत, नृत्य और लोक परंपराओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की कला, संस्कृति और ब्रज की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। किसी ने गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। नृत्य एवं गायन में शानदार प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह परिहार, महिला जिला अध्यक्ष मंजू तोमर, जिला प्रभारी विमल पांडे, सह प्रभारी हीरा अतेंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गोयल, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार गर्ग, गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष डोली राजपूत, वृंदावन नगर अध्यक्ष राधा पंत, लक्ष्मीकांत तरकर,रितु सिंह, मीडिया प्रभारी चंदमोहन दीक्षित, दीपक सांसद, गिर्राज ठाकुर, अजीत गोपाल, जिला प्रवक्ता सीमा मोरवाल, मांडवी राठौर, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, राजेश अग्रवाल ठेकेदार, चिराग अग्रवाल, जितेंद्र खंडेलवाल, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, संगठन मंत्री सोनू नटराज, कीर्ति शर्मा, संगीता सारस्वत, गोला राजपूत, युवा जिला अध्यक्ष मीनाक्षी चतुर्वेदी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष अमित वाष्र्णेय,जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह परिहार , जिला प्रवक्ता मानवी राठौर, जिला प्रभारी विमला पांडे,मनोज राठौर , युवा जिला अध्यक्ष मीनाक्षी चतुर्वेदी,और राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। नंद उत्सव का यह आयोजन महज मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि श्रीकृष्ण की सांस्कृतिक विरासत, ब्रज की लोक परंपराओं और नारी शक्ति की प्रतिभा को मंच देने वाला यादगार आयोजन बन गया।1
- मथुरा में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वस्थ बच्चा स्वस्थ माता का संदेश मथुरा राष्ट्रीय पोषण माह 9वें संस्करण के अवसर पर मथुरा में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग ICDS के सौजन्य से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया कलेक्ट्रेट प्रांगण से शुरू हुई इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ बच्चा स्वस्थ माता के संदेश को जन जन तक पहुँचाना और कुपोषण को समाप्त करना है कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत पिछले दो दिनों से लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कल्याण तथा उनके प्रोत्साहन पर जोर दिया जा रहा है ताकि वे धरातल पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों और धात्री माताओं की बेहतर देखभाल कर सकें अति कुपोषित SAM और मध्यम कुपोषित MAM बच्चों का चिह्नीकरण कर उन्हें सही पोषण उपलब्ध कराया जाएगा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें जहाँ उनके खान पान खेलकूद और समग्र विकास की व्यवस्था की गई है ICDS विभाग की सभी योजनाओं को धरातल पर 100% पारदर्शिता के साथ लागू करने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ बच्चा ही मजबूत भारत की नींव है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा उन्होंने आम जनता से पोषण माह के तहत चलाए जा रहे अभियानों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया4
- छाता शुगर मिल मामला: प्रशासन के नोटिस का वकीलों ने दिया करारा और संवैधानिक जवाब! सरकार द्वारा छाता शुगर मिल के लिए बार-बार फंड स्वीकृत किए जाने की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन धरातल पर काम आज भी अधूरा है। जब देश की रक्षा करने वाले भूतपूर्व सैनिक और किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना अधिकार मांगते हैं, तो उन्हें नोटिस और कानूनी धाराओं का डर दिखाया जाता है। वकीलों की टीम द्वारा प्रशासनिक नोटिस का एक-एक बिंदु पर संवैधानिक और कानूनी जवाब तैयार कर लिया गया है। लोकतंत्र में जनहित की आवाज़ उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है! वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और छाता के किसानों व पूर्व सैनिकों के इस न्यायपूर्ण आंदोलन का समर्थन करें। ✊1
- दो महिलाओं के प्रस्तावित धरने के विरोध में ग्रामीण और परिवार सामने आए, लगाए गंभीर आरोप कोसीकलां। कोसीकलां क्षेत्र के गांव गिड़ोह में 11 सितंबर को प्रस्तावित दो महिलाओं के धरने को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। धरने के विरोध में ग्रामीणों और एक परिवार ने सामने आकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि ओडिशा की रहने वाली और वर्तमान में दिल्ली में रह रही जोशना नामक महिला की ओर से उनके परिवार के खिलाफ दहेज प्रथा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। परिवार का दावा है कि उनसे कथित रूप से 25 लाख रुपये की मांग भी की गई थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। परिवार के अनुसार, गिड़ोह निवासी उमेश के संपर्क में महिला पक्ष आया था। इसके बाद कथित तौर पर परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमों का सिलसिला शुरू हुआ। परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार की दहेज मांग नहीं की और न ही दहेज के रूप में कोई रकम ली। परिवार ने लगाए गंभीर आरोप परिवार का आरोप है कि संबंधित महिला उनके घर कभी नहीं आई और परिवार के लोग उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि महिला के साथ कुछ अन्य लोग मिलकर लोगों को कथित रूप से कानूनी मामलों में उलझाकर पैसे की मांग करते हैं। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। परिवार ने कुछ फोटो और वीडियो अपने पास होने का दावा किया है और कहा है कि यदि जांच एजेंसियों को ये सामग्री प्रासंगिक लगती है तो इसकी तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के जरिए आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं और इसके माध्यम से कथित रूप से दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में भी स्वतंत्र जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राहुल सक्सेना के मामले का भी किया जिक्र परिवार ने कोसीकलां निवासी राहुल सक्सेना से जुड़े मामले का भी उल्लेख किया। परिवार का दावा है कि उनके खिलाफ भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार का आरोप है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। 11 सितंबर के प्रस्तावित धरने पर उठाए सवाल परिवार का कहना है कि 11 सितंबर को प्रस्तावित धरने से उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है। परिवार ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने न तो दहेज की मांग की और न ही दहेज के रूप में कोई पैसा लिया। परिवार का दावा है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे से राहत दिलाने के नाम पर कथित रूप से 25 लाख रुपये की मांग की गई थी। परिवार के अनुसार, इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए उन्हें अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। निष्पक्ष जांच की मांग परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि उनके पास उपलब्ध फोटो, वीडियो, दस्तावेज या अन्य डिजिटल साक्ष्य जांच में उपयोगी हैं तो उनकी भी विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। फिलहाल महिला पक्ष की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी प्रतीक्षित है। इसलिए दोनों पक्षों की बात और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- कृष्ण की 64 कलाओं की झलक और नारी शक्ति का जलवा, नंद उत्सव में सजी रंगारंग सांस्कृतिक संध्या मथुरा। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के बैनर तले नंद उत्सव के पावन अवसर पर स्थानीय होटल में महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भारतीय लोक संस्कृति और नारी शक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि .............................….......................................................................................... .......................................................................................ने दीप प्रज्वलित कर किया। नंद उत्सव के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने फिल्मी गीतों, देसी लोकगीतों, भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर शानदार नृत्य कर पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया। आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी विविध कलाओं का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सुंदर चित्रण किया गया। गीत, संगीत, नृत्य और लोक परंपराओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की कला, संस्कृति और ब्रज की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। किसी ने गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। नृत्य एवं गायन में शानदार प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह परिहार, महिला जिला अध्यक्ष मंजू तोमर, जिला प्रभारी विमल पांडे, सह प्रभारी हीरा अतेंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गोयल, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार गर्ग, गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष डोली राजपूत, वृंदावन नगर अध्यक्ष राधा पंत, लक्ष्मीकांत तरकर,रितु सिंह, मीडिया प्रभारी चंदमोहन दीक्षित, दीपक सांसद, गिर्राज ठाकुर, अजीत गोपाल, जिला प्रवक्ता सीमा मोरवाल, मांडवी राठौर, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, राजेश अग्रवाल ठेकेदार, चिराग अग्रवाल, जितेंद्र खंडेलवाल, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, संगठन मंत्री सोनू नटराज, कीर्ति शर्मा, संगीता सारस्वत, गोला राजपूत, युवा जिला अध्यक्ष मीनाक्षी चतुर्वेदी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष अमित वाष्र्णेय,जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह परिहार , जिला प्रवक्ता मानवी राठौर, जिला प्रभारी विमला पांडे,मनोज राठौर , युवा जिला अध्यक्ष मीनाक्षी चतुर्वेदी,और राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। नंद उत्सव का यह आयोजन महज मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि श्रीकृष्ण की सांस्कृतिक विरासत, ब्रज की लोक परंपराओं और नारी शक्ति की प्रतिभा को मंच देने वाला यादगार आयोजन बन गया।1
- राधाष्टमी मेले को लेकर मथुरा पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था 7 जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया क्षेत्र मथुरा जनपद मथुरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बरसाना में आयोजित होने वाले पावन श्री राधाष्टमी महोत्सव 18 और 19 सितंबर को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 1 नया जोन और 5 नए सेक्टर बढ़ाए गए हैं अब पूरा मेला क्षेत्र 7 जोन और 23 सेक्टरों में विभाजित रहेगा कटारा पार्क और सुदामा चौक पर होने वाली भीड़ व असुविधा से बचाने के लिए लाडो गेट और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा निर्मित नई सीढ़ियों के माध्यम से श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं के आवागमन को मंदिर से 1 किमी पहले से ही चैनलाइज मार्गदर्शन किया जाएगा निकासी केवल जयपुर मंदिर की ओर से होगी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए रोप वे के पास बनी नई सीढ़ियों का उपयोग किया जाएगा भीड़ नियंत्रण के लिए जगह जगह बफर जोन व होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं साथ ही एम्बुलेंस की बाधा रहित आवाजाही के लिए विशेष मार्ग तय किए गए हैं पूरे क्षेत्र में कोई भी डार्क एरिया न रहे इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या 250 से बढ़ाकर 325 स्थानों पर कर दी गई है सुरक्षा व सहायता के लिए 5 एंटी रोमियो स्क्वाड खोया पाया केंद्र सीसीटीवी से जुड़े और पर्याप्त संख्या में जूता घर बनाए गए हैं श्रद्धालुओं को कोई असुविधा पहुंचाने या व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी4
- #breakingnews हाइवे सर्विस रोड पर पेंट की दुकान में लगी आग #breakingnews हाइवे सर्विस रोड पर पेंट की दुकान में लगी आग1
- वृंदावन में मानवता की हद पार, युवक की बेरहमी से पिटाई, जेबकटी के शक में प्लास से खींचे कान, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, पुलिस जांच में जुटी वृंदावन में मानवता की हद पार, युवक की बेरहमी से पिटाई, जेबकटी के शक में प्लास से खींचे कान, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, पुलिस जांच में जुटी1
- राजकीय बालिका संरक्षण केंद्र में दो बालिकाओं ने की एक किशोरी की हत्या, वारदात सीसीटीवी में थाना वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रह रही बालिका का सब बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का महीना किया और सीसीटीवी कैमरे कंगाल जिसमें पाया गया कि दो किशोरियों ने एक बालिका की हत्या कर दी सीसीटीवी के आधार पर संस्था के प्रबंधक द्वारा हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है1