Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Jaipur : निजी स्कूलों की मनमानी... अभिभावकों की बढ़ी परेशानी ! किताब-ड्रेस के नाम पर वसूली...ये कैसी मनमानी ? #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Jalampura AC morcha adhyaks D.
#Jaipur : निजी स्कूलों की मनमानी... अभिभावकों की बढ़ी परेशानी ! किताब-ड्रेस के नाम पर वसूली...ये कैसी मनमानी ? #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Hanuman Mandir Bhajan Sandhya ka program Rakha gaya hai1
- *कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* *श्री शिव महापुराण कथा के लिए महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में तीव्र गति से तैयारियां जारी* भीलवाड़ा, 3 अप्रेल। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रेल तक श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने के लिए आ रहे देश के प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ उनकी कथा श्रवण करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी व्यापक इन्तजाम किए जा रहे है। कथा के सूत्रधार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए है। शहर के आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा श्रवण करने के लिए भीलवाड़ा जिले के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। कथा में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा रही हैै। इसके लिए कथा स्थल के पास पन्नाधाय सर्किल के नजदीक भोजनशाला तैयार की गई है। यहां ईंट व मिट्टी से 12 भट्टियां तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में अमरीका-इरान युद्ध के चलते कॉमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर की कमी के चलते इन भट्टियों में ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग ही प्रमुखता से होगा। आयोजन समिति के भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम करीब 20- 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भी कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए पहले से प्रबंध किए गए है। भोजन बनाने के लिए 70 से अधिक हलवाई कार्य करेंगे। भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक के कार्य में 250 से अधिक लोगों की टीम सेवाएं देंगी। प्रतिदिन एक समय के भोजन वितरण में महिला कार्यकर्ताओं की सेवा रहेगी। कथा स्थल पर भी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का इन्तजाम रहेगा। मेडिसिटी ग्राउण्ड पर करीब साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर तीन विशालकाय वाटरप्रूफ डोम एवं पाइप पांडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रचण्ड गर्मी से बचाव के लिए पांडाल में कूलर पंखे आदि का प्रबंध रहेगा। *कथा प्रांगण में श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान जारी* कथास्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर सेवा की भावना से स्वेच्छा से श्रमदान कर सफाई का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं ने सफाई कार्य में सेवाएं प्रदान की। श्रमदान करने में बुर्जुगों से लेकर मातृशक्ति तक ने भी पूरा जोश दिखाया। युवा कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे ओर बढ चढ़कर श्रमदान में अग्रणी रहे। महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने श्रमदान करने वालों के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त की। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि शनिवार सुबह भी सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक कार्यकर्ता व श्रद्धालु कथा प्रांगण की सफाई व स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे। *निलेश कांठेड़* मीडिया प्रभारी श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति,भीलवाड़ा4
- Post by Dev karan Mali1
- मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी। मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- आज की ताजा खबर ब्यावर जिले के अंदर मौसम ने 5 मिनट के अंदर अपना असर दिखा दिया ब्यावर के अंदर बहुत शानदार खतरनाक बारिश होगी और बहुत खतरनाक आंधी तूफान आया और ऑल पर गिरे और कुछ लोगों को नुकसान भी होगा मकान के ऊपर छत पर लगे हुए चादर वह भी उड़ गए @लोकल न्यूज़ मगरा1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1