logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* *कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* *श्री शिव महापुराण कथा के लिए महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में तीव्र गति से तैयारियां जारी* भीलवाड़ा, 3 अप्रेल। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रेल तक श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने के लिए आ रहे देश के प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ उनकी कथा श्रवण करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी व्यापक इन्तजाम किए जा रहे है। कथा के सूत्रधार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए है। शहर के आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा श्रवण करने के लिए भीलवाड़ा जिले के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। कथा में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा रही हैै। इसके लिए कथा स्थल के पास पन्नाधाय सर्किल के नजदीक भोजनशाला तैयार की गई है। यहां ईंट व मिट्टी से 12 भट्टियां तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में अमरीका-इरान युद्ध के चलते कॉमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर की कमी के चलते इन भट्टियों में ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग ही प्रमुखता से होगा। आयोजन समिति के भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम करीब 20- 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भी कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए पहले से प्रबंध किए गए है। भोजन बनाने के लिए 70 से अधिक हलवाई कार्य करेंगे। भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक के कार्य में 250 से अधिक लोगों की टीम सेवाएं देंगी। प्रतिदिन एक समय के भोजन वितरण में महिला कार्यकर्ताओं की सेवा रहेगी। कथा स्थल पर भी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का इन्तजाम रहेगा। मेडिसिटी ग्राउण्ड पर करीब साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर तीन विशालकाय वाटरप्रूफ डोम एवं पाइप पांडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रचण्ड गर्मी से बचाव के लिए पांडाल में कूलर पंखे आदि का प्रबंध रहेगा। *कथा प्रांगण में श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान जारी* कथास्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर सेवा की भावना से स्वेच्छा से श्रमदान कर सफाई का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं ने सफाई कार्य में सेवाएं प्रदान की। श्रमदान करने में बुर्जुगों से लेकर मातृशक्ति तक ने भी पूरा जोश दिखाया। युवा कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे ओर बढ चढ़कर श्रमदान में अग्रणी रहे। महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने श्रमदान करने वालों के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त की। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि शनिवार सुबह भी सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक कार्यकर्ता व श्रद्धालु कथा प्रांगण की सफाई व स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे। *निलेश कांठेड़* मीडिया प्रभारी श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति,भीलवाड़ा

5 hrs ago
user_Mahesh puri
Mahesh puri
भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
5 hrs ago

कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* *कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* *श्री शिव महापुराण कथा के लिए महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में तीव्र गति से तैयारियां जारी* भीलवाड़ा, 3 अप्रेल। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रेल तक श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने के लिए आ रहे देश के प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ उनकी कथा श्रवण करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी व्यापक इन्तजाम किए जा रहे है। कथा के सूत्रधार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सुनील जागेटिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए है। शहर के आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा श्रवण करने के लिए भीलवाड़ा जिले के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। कथा में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा रही हैै। इसके लिए कथा स्थल के पास पन्नाधाय सर्किल के नजदीक भोजनशाला तैयार की गई है। यहां ईंट व मिट्टी से 12 भट्टियां तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में अमरीका-इरान युद्ध के चलते कॉमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर की कमी के चलते इन भट्टियों में ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग ही प्रमुखता से होगा। आयोजन समिति

के भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम करीब 20- 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भी कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए पहले से प्रबंध किए गए है। भोजन बनाने के लिए 70 से अधिक हलवाई कार्य करेंगे। भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक के कार्य में 250 से अधिक लोगों की टीम सेवाएं देंगी। प्रतिदिन एक समय के भोजन वितरण में महिला कार्यकर्ताओं की सेवा रहेगी। कथा स्थल पर भी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का इन्तजाम रहेगा। मेडिसिटी ग्राउण्ड पर करीब साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर तीन विशालकाय वाटरप्रूफ डोम एवं पाइप पांडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रचण्ड गर्मी से बचाव के लिए पांडाल में कूलर पंखे आदि का प्रबंध रहेगा। *कथा प्रांगण में श्रमदान के

माध्यम से सफाई अभियान जारी* कथास्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर सेवा की भावना से स्वेच्छा से श्रमदान कर सफाई का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं ने सफाई कार्य में सेवाएं प्रदान की। श्रमदान करने में बुर्जुगों से लेकर मातृशक्ति तक ने भी पूरा जोश दिखाया। युवा कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे ओर बढ चढ़कर श्रमदान में अग्रणी रहे। महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने श्रमदान करने वालों के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त की। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि शनिवार सुबह भी सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक कार्यकर्ता व श्रद्धालु कथा प्रांगण की सफाई व स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे। *निलेश कांठेड़* मीडिया प्रभारी श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति,भीलवाड़ा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़, 03 अप्रैल। चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने शुक्रवार सायं 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व डॉ. मंजू उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र गरीब एवं आमजन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    चित्तौड़गढ़, 03 अप्रैल। चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने शुक्रवार सायं 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व डॉ. मंजू उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र गरीब एवं आमजन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    1
    Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।* *इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।* *इस शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।* *शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।* *इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।* *कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।* *शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन किया एवं विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।* *वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*
    1
    *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन*
*केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )*
*विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।*
*इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।*
*इस शिविर में विद्यालय के 200  से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।*
*शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं  विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग  डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए  द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की  अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।*
*इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।*
*कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।*
*शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन  किया एवं  विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।*
*वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी। मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी
शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी।
मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया क्षेत्र में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र प्लांट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसुनवाई के बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। हनुमान जयंती के दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और कंपनी के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से पर्यावरण, पानी और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा, जबकि कंपनी इसे विकास और रोजगार का माध्यम बता रही है। 👉 क्या यह विकास बनाम पर्यावरण की लड़ाई है? 👉 क्या प्रशासन करेगा हस्तक्षेप? पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में। #Chittorgarh #RajasthanNews #Protest #FertilizerPlant #HanumanJayanti #Environment #GroundReport #rajasthannews #IndiaNews #VillagersProtest #Pollution #SaveEnvironment #LocalNews #HindiNews #AlertNationNews #BreakingNews
    1
    चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया क्षेत्र में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र प्लांट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसुनवाई के बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
हनुमान जयंती के दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और कंपनी के खिलाफ विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से पर्यावरण, पानी और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा, जबकि कंपनी इसे विकास और रोजगार का माध्यम बता रही है।
👉 क्या यह विकास बनाम पर्यावरण की लड़ाई है?
👉 क्या प्रशासन करेगा हस्तक्षेप?
पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में।
#Chittorgarh
#RajasthanNews
#Protest
#FertilizerPlant
#HanumanJayanti
#Environment
#GroundReport
#rajasthannews
#IndiaNews
#VillagersProtest
#Pollution
#SaveEnvironment
#LocalNews
#HindiNews
#AlertNationNews
#BreakingNews
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ब्यावर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित,कई जगह गिरे पेड़ सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । मौसम विभाग की अलर्ट के बाद ब्यावर शहर में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट लेते हुए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। जिससे शहर का नजारा बदल गया। शहर की सड़कों पर और घरों की छत पर ओले की सफेद परत सी जम गई । इसके अलावा ओलो के गिरने से गाड़ियों और कारों के शीशे भी टूटे है । तेज बारिश के कारण शहर की सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। कई स्थानों पर पानी और ओले बहते हुए नजर आए । जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। तेज हवा के चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं। जिससे शहर में पेड़ के गिरने से कुछ जगह पर छोटे वाहन भी नीचे दब गए और नुकसान भी हुआ । इसके अलावा बिजली के पोल भी टूट गए । वही कुछ जगहों पर कच्चे मकानों और छप्परों को भी नुकसान पहुंचा। इससे स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति भी कुछ क्षेत्रों में बाधित होने की जानकारी सामने आई है। किसानों के लिए यह बेमौसम बारिश चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव संभव है। अचानक बदले इस मौसम ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी । वही दूसरी और शहरवासियों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी।
    4
    ब्यावर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित,कई जगह गिरे पेड़
सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । मौसम विभाग की अलर्ट के बाद ब्यावर शहर में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट लेते हुए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। जिससे शहर का नजारा बदल गया। शहर की सड़कों पर और घरों की छत पर ओले की सफेद परत सी जम गई । इसके अलावा ओलो के गिरने से गाड़ियों और कारों के शीशे भी टूटे है ।
तेज बारिश के कारण शहर की सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। कई स्थानों पर पानी और ओले बहते हुए नजर आए । जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे।
तेज हवा के चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं। जिससे शहर में पेड़ के गिरने से कुछ जगह पर छोटे वाहन भी नीचे दब गए और नुकसान भी हुआ । इसके अलावा बिजली के पोल भी टूट गए । वही कुछ जगहों पर कच्चे मकानों और छप्परों को भी नुकसान पहुंचा। इससे स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति भी कुछ क्षेत्रों में बाधित होने की जानकारी सामने आई है।
किसानों के लिए यह बेमौसम बारिश चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव संभव है।
अचानक बदले इस मौसम ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी । वही दूसरी और शहरवासियों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.