logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।* *इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।* *इस शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।* *शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।* *इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।* *कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।* *शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन किया एवं विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।* *वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*

9 hrs ago
user_Pawan kumar Rathi
Pawan kumar Rathi
Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
9 hrs ago

*विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।* *इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।* *इस शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।* *शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।* *इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।* *कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।* *शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन किया एवं विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।* *वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।* *इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।* *इस शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।* *शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।* *इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।* *कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।* *शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन किया एवं विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।* *वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*
    1
    *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन*
*केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )*
*विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।*
*इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।*
*इस शिविर में विद्यालय के 200  से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।*
*शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं  विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग  डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए  द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की  अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।*
*इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।*
*कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।*
*शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन  किया एवं  विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।*
*वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नसीराबाद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 501 आसनों पर गूंजा सामूहिक सुंदरकांड पाठ
    1
    नसीराबाद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 501 आसनों पर गूंजा सामूहिक सुंदरकांड पाठ
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • टीना डाबी ने आज किया टोंक कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीओ परशुराम धानका, एसडीएम हुकमीचंद रोहलानिया समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मीडिया से की बातचीत कहा जनता की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता, सुशासन और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष फोकस, टोंक जिले में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
    1
    टीना डाबी ने आज किया टोंक कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण
एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीओ परशुराम धानका, एसडीएम हुकमीचंद रोहलानिया समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत
जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मीडिया से की बातचीत 
कहा 
जनता की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता,
सुशासन और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष फोकस,
टोंक जिले में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    55 min ago
  • शोक संदेश
    1
    शोक संदेश
    user_Ramraj Tilker
    Ramraj Tilker
    टोंक, टोंक, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • अजमेर से खबर अजमेर में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुंदन नगर स्थित फुस की कोठी पर किराये के मकान विवाद में चली थी गोली, अवैध देशी पिस्टल से की गई फायरिंग, 16 वर्षीय युवक तूफेल खान हुआ घायल, जेएलएन अस्पताल में चल रहा उपचार,पुलिस ने मौके से 2 कारतूस खोल किए बरामद, आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस जब्त,मुख्य आरोपी मोहम्मद गुलरेज गिरफ्तार,आरोपी का नाबालिग पुत्र भी निरुद्ध,आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज,
    1
    अजमेर से खबर 
अजमेर में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
कुंदन नगर स्थित फुस की कोठी पर किराये के मकान विवाद में चली थी गोली,
अवैध देशी पिस्टल से की गई फायरिंग,
16 वर्षीय युवक तूफेल खान हुआ घायल,
जेएलएन अस्पताल में चल रहा उपचार,पुलिस ने मौके से 2 कारतूस खोल किए बरामद,
आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस जब्त,मुख्य आरोपी मोहम्मद गुलरेज गिरफ्तार,आरोपी का नाबालिग पुत्र भी निरुद्ध,आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज,
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 min ago
  • अजमेर दौरे पर पहुंचे ADG रूपेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। रेंज IG कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ADG ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और फील्ड में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। ADG रूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। यह दौरा अजमेर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    अजमेर दौरे पर पहुंचे ADG रूपेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। रेंज IG कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान ADG ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और फील्ड में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
ADG रूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
यह दौरा अजमेर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 min ago
  • तेज हवा के साथ बेमौसम बरसात से किसानों की बढ़ी चिंता लाडपुरा, भूडोल, गुड्डा, गुड़ियावास, मुहामी सहित आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई किसानों की फसल अभी खेतों में ही खड़ी है, ऐसे में लगातार हो रही बरसात और तेज हवा से फसल गिरने व खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बेमौसम बरसात के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम खराब रहा तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
    1
    तेज हवा के साथ बेमौसम बरसात से किसानों की बढ़ी चिंता
लाडपुरा, भूडोल, गुड्डा, गुड़ियावास, मुहामी सहित आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
कई किसानों की फसल अभी खेतों में ही खड़ी है, ऐसे में लगातार हो रही बरसात और तेज हवा से फसल गिरने व खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बेमौसम बरसात के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम खराब रहा तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
    user_GUMAN SINGH RAWAT LADPURA
    GUMAN SINGH RAWAT LADPURA
    पत्रकार अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *विहिप बजरंग दल एवं भाग्योदेश्वर महादेव समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश* *केकड़ी 2 अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, केकड़ी नगर के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अजमेर रोड स्थित श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर समिति के साथ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया ।भाग्योदय नगर स्थित भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।* *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री गोविंद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय रहे, जबकि चांदमल जैन जिला उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार मंत्र एवं विजय महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।* *मुख्य वक्ता के रूप में गोविंद शर्मा ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यपरायणता और आदर्शों की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने श्रीराम के वनवास, पिता की आज्ञा पालन एवं सत्यनिष्ठा के प्रसंगों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज के समय में भी उनके आदर्श समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर शास्त्र और शस्त्र दोनों के संतुलन की बात कही तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।* *नगर मंत्री मुकेश शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और संस्कारों का प्रसार करना है। इस अवसर पर जागेश्वर प्रसाद शर्मा ने अपने उद्बोधन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की वर्तमान समय में आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।* *कार्यक्रम में रामअवतार चौधरी जिला गौरक्षा प्रमुख, चंद्रप्रकाश* *विजयवर्गीय (नगर अध्यक्ष), मुकेश शर्मा एडवोकेट(नगर मंत्री), जगेश्वर प्रसाद शर्मा,मन्दिर मठ प्रमुख, मदन गोपाल चौधरी, महावीर सिंह भाटी, राजेंद्र फतेहपुरिया, देवेंद्र सिंह जी (प्रखंड अध्यक्ष), सुमित सेन (नगर सुरक्षा प्रमुख), ताराचंद जी नामा, सत्संग प्रमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।* *मंदिर समिति की ओर से संरक्षक शिवपाल सिंह शक्तावत, अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष कैलाश मीणा, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़, सचिव रामधन प्रजापत, मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव, वरिष्ठ सदस्य मूलसिंह, बाबूलाल जांगिड़ सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं मातृशक्ति पार्वती महिला मंडल से हेमलता जांगिड़, सुशीला जांगिड़, शंभू सेन, मंजेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।* *पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। अंत में सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।*
    4
    *विहिप बजरंग दल एवं भाग्योदेश्वर महादेव समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश*
*केकड़ी 2 अप्रैल (पवन राठी )*
*विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, केकड़ी नगर के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अजमेर रोड स्थित श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर समिति के साथ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया ।भाग्योदय नगर स्थित भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री गोविंद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय रहे, जबकि चांदमल जैन जिला उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार मंत्र एवं विजय महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।*
*मुख्य वक्ता के रूप में गोविंद शर्मा ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यपरायणता और आदर्शों की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने श्रीराम के वनवास, पिता की आज्ञा पालन एवं सत्यनिष्ठा के प्रसंगों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज के समय में भी उनके आदर्श समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर शास्त्र और शस्त्र दोनों के संतुलन की बात कही तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।*
*नगर मंत्री मुकेश शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और संस्कारों का प्रसार करना है। इस अवसर पर जागेश्वर प्रसाद शर्मा ने अपने उद्बोधन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की वर्तमान समय में आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।*
*कार्यक्रम में रामअवतार चौधरी जिला गौरक्षा प्रमुख, चंद्रप्रकाश* *विजयवर्गीय (नगर अध्यक्ष), मुकेश शर्मा एडवोकेट(नगर मंत्री), जगेश्वर प्रसाद शर्मा,मन्दिर मठ प्रमुख, मदन गोपाल चौधरी, महावीर सिंह भाटी, राजेंद्र फतेहपुरिया, देवेंद्र सिंह जी (प्रखंड अध्यक्ष), सुमित सेन (नगर सुरक्षा प्रमुख), ताराचंद  जी नामा, सत्संग प्रमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
*मंदिर समिति की ओर से संरक्षक शिवपाल सिंह शक्तावत, अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष कैलाश मीणा, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़, सचिव रामधन प्रजापत, मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव, वरिष्ठ सदस्य मूलसिंह, बाबूलाल जांगिड़ सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं मातृशक्ति पार्वती महिला मंडल से हेमलता जांगिड़, सुशीला जांगिड़, शंभू सेन, मंजेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।*
*पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। अंत में सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.