Shuru
Apke Nagar Ki App…
सासाराम में एलपीजी गैस की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। सासाराम में एलपीजी गैस की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में एक घर से 10 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा गया है। प्रशासन ने इन सिलेंडरों को जब्त करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। जिला रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा का रिपोर्ट
राष्ट्र नमन प्रेस
सासाराम में एलपीजी गैस की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। सासाराम में एलपीजी गैस की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में एक घर से 10 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा गया है। प्रशासन ने इन सिलेंडरों को जब्त करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। जिला रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा का रिपोर्ट
More news from Rohtas and nearby areas
- Post by Dharmendar Pathak1
- Md Zama khan1
- चांद, कैमूर: 8 जनवरी 2025 को महादलित बस्ती के लोगों ने शुरू न्यूज़ की रिपोर्टर को अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि उनकी गली नाली का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्टर ने इस समस्या को शुरू न्यूज़ पर दिखाया और शिकायत दर्ज की। और आज, महादलित बस्ती के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है! गली नाली का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, और उनके जीवन में एक नया सूरज उग आया है। ग्रामीणों ने शुरू न्यूज़ और स्थानीय प्रतिनिधियों को इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है1
- Post by Awaaz -e-Bharat1
- काराकाट तेनुआ टोला में भीषण आग,6 बीघा का पशु चारा जलकर राख,लाखों का नुकसान काराकाट / रोहतास । काराकाट नगर पंचायत के वार्ड 12 स्थित तेनुआ टोला में मंगलवार की रात खलिहान में लगी भयानक आग ने स्थानीय किसान जितेंद्र सिंह उर्फ जिमदार सिंह के 6 बीघा के पशु चारे को राख कर दिया । एक साल का मेहनत का परिणाम धू-धू जलकर खाक हो गया,जिससे किसान परिवार पर भारी आर्थिक संकट मंडरा रहा है । जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह रात में घर में सो रहे थे । अचानक खलिहान में रखे पुआल के ढेर में आग लग गई । आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे खलिहान में फैल गई । हल्ला सुनकर ग्रामीण जुट गए और पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया,लेकिन आग बेकाबू हो चुकी थी । उन्होंने तत्काल दमकल स्टेशन काराकाट को सूचना दी । सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । तब तक 6 बीघा पुआल,जो पशुओं का एक साल का चारा था,पूरी तरह नष्ट हो चुका था । जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह चारा हमारे पशुओं के लिए था,नुकसान लाखों में है । आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं,शायद चिंगारी या शॉर्ट सर्किट । ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में दमकल की कमी और सड़क की खराब स्थिति से राहत कार्य में देरी हुई । प्रशासन से मुआवजे की मांग उठ रही है ।3
- मध्य विद्यालय सूर्यपूरा के छात्र-छात्रों को शैक्षणिक जानकारी व व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से विद्यालय की ओर से परिभ्रमण को बोध गया मंगलवार को सुबह 08 बजे हुआ रवाना हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक, सामाजिक और शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त कीं। परिभ्रमण दल विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें पुस्तकीय पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है।साथ में शिक्षक नीरज सिंह, लालबाबू सिंह, शिक्षिका सौम्या राज, साक्षी वर्मा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भ्रमण स्थल के महत्व के बारे में जानकारी दी और अनुशासन व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। परिभ्रमण से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रस्तावित 02 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में अपेक्षित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि निर्धारित समय पर पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होने से बैठक को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की यह बैठक अब आगामी 24 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। बीडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से अगली बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि प्रखंड से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक स्थगित होने से कई प्रस्तावों पर फिलहाल निर्णय टल गया है।1