Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला चित्रकूट के राजापुर तहसील अंतर्गत नांदिन कुर्मियान का मामला जहां एक लड़की होकर दर-दर भटक रही न्याय के लिए
जन चेतना चैनल
जिला चित्रकूट के राजापुर तहसील अंतर्गत नांदिन कुर्मियान का मामला जहां एक लड़की होकर दर-दर भटक रही न्याय के लिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिला चित्रकूट के राजापुर तहसील अंतर्गत नांदिन कुर्मियान का मामला जहां एक लड़की होकर दर-दर भटक रही न्याय के लिए1
- चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर के पास दो बाइक सवार आपस में भिड़े, जिसमें से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं थाना प्रभारी पहाड़ी प्रवीण सिंह से बात की गई तो बताया गया कि घायलों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जिसमें दो को मामूली चोटे आई हैं दुर्विजय सिंह को अधिक छोटे को चलते प्रयागराज रेफर कर दिया गया है घायलों में मनीष पुत्र दिनेश दूसरे घायल का नाम अज्ञात है ,घटना शाम 5:00 बजे की बताई जा रही। घायल पहाड़ी के बताए जा रहे हैं ।1
- Post by Lalit Singh2
- अभय टी0 वी0 में 27 फरवरी की प्रमुख खबरें 45 वर्षीय विवाहिता दूर के रिश्ते की मौसी प्रेमिका के साथ दिल्ली में रह रहे 19 वर्षीय नवयुवक कोमा की अवस्था में परिजनों को मिलने पर परिजनों ने लगाया प्रेमिका मौसी के ऊपर हत्या करने के प्रयास का आरोप ई रिक्शा पलटने पर चालक हुआ गंभीर रूप से घायल गांव में खड़े ट्रक को धक्का देकर किनारे खड़ा करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से महिला हुई गंभीर रूप से घायल नगर पालिका परिषद प्रभारी अधिकारी के मुख्यालय में औचक निरीक्षण में कर्मचारियों में कार्य के दौरान पाई गई कमियां विद्युत विभाग में कार्य करने के दौरान हाइट टेंशन की चपेट में हाथ गवा चुके संविदा कर्मी मुआवजे के लिए दर-दर की ठोकर खाने को है मजबूर यूट्यूब लिंक हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्रा इब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले1
- चित्रकूट नादिन फीडर में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अपने दोनों हाथ गवां चुका संविदा कर्मी आर्थिक सहायता की मांग कर पहुंचा डीएम कार्यालय चित्रकूट जनपद के नादिन फीडर में हाई टेंशन लाइन में काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों हाथ गवा चुके संविदा कर्मी आर्थिक सहायता की मांग कर आज शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा है। पीड़ित संविदा कर्मचारी नीरज निवासी कोल गदहिया कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ने बताया कि वह राजापुर पावर हाउस में संविदा कर्मचारि के रूप में काम करता था जो बीती 24 नवंबर 2025 को वर्तमान je आदेश पर खटवारा के नादिन फीडर में लाइन ठीक करने गया था शटडाउन लेने के बाद वह जैसे ही 11000 लाइन के खंभे में चढ़ा वैसे ही उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस गया था जिसमें उसके दोनों हाथ कट गए पीड़ित का आरोप है कि विभाग द्वारा उसकी किसी भी प्रकार की सहायता नहीं की गई दोनों हाथ कट जाने पर पीड़ित के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है कि उसे इलाज के लिए आर्थिक सहायता और एक नौकरी दी जाए जिसको लेकर वह आज जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा है1
- मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का चरवा पुलिस व एसओजी टीम ने किया सफल अनावरण एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...थाना चरवा अन्तर्गत सिरियावां चौराहे में मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लुट की घटना का चरवा पुलिस और एसओजी टीम ने सफल अनावरण किया है। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। इस दौरान 03 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। गौरतलब हो कि 21 फरवरी को को वादी रमेश सिंह निवासी ग्राम सैय्यद सरावां थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना चरवा पर सूचना दी गयी थी कि वह भोर में लगभग 04.00 बजे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर अपने घर वापस जा रहा थे कि तभी सिरियायां चौराहे के पहले 02 मोटरसाइकिल सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज देते हुये उन्हे रोक लिया तथा पत्नी के पहने हुये जेवर, मोबाइल तथा 1000/- रू० छीन कर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 352/309 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक चरवा व प्रभारी SOG /सर्विलांस के नेतृत्व में टीमों का गठन करते हुये घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगो से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आज दिनांक 27.02.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त मोटरसाइकिल से तेहरमील से सैय्यद सरावा की तरफ जा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंचकर आ रहे मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछने पर अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 1. संजय पुत्र विरेन्द्र निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 2. आशू पुत्र भीम निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 3. अलमान उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज बताया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक जोडी पायल सफेद धातु, महिला का बैग, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन, 26200 /- रू0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 20/21.02.2026 की रात्रि में हम लोग अपने एक अन्य साथी के साथ असवां चौराहे के पास खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों से लूट/छिनैती करने हेतु रेकी कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार महिला एवं पुरूष आते हुये दिखाई दिये, जिनका असवां चौराहे से ही पीछा करते हुये सिरियावा कला चौराहे के पास ओवरटेक करके रोक लिया तथा उनके पास से पहने हुये कान के सोने के झुमके, चादी के पायल, हैण्ड बैग, एक की-पैड मोबाइल एवं 1000 रूपये लूटकर भाग गये थे। लूटे गये सोने के सामान को बेचकर मिले रूपयों को हम लोगों ने आपस में बाट लिया था। सभी के हिस्से में 12-12 हजार रूपये आये थे, जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये है शेष बचे 26200 रूपये यहीं है जो आपने बरामद किये है। आज हमलोग फिर से कहीं मौका पाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।1
- जनपद चित्रकूट में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित थाना प्रशासनिक भवन भरतकूप का आज भव्य लोकार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने विधिवत फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस तथा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद ADG प्रयागराज जोन ने नवीन थाना भवन का निरीक्षण किया और कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेख कक्ष, मालखाना, बैरक समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाएगा तथा आम जनता को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। ADG ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखा जाए, अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा जनसहयोग आधारित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर सुरक्षा वातावरण उपलब्ध कराती रहेगी। उद्घाटन समारोह में चित्रकूटधाम बांदा की सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन बांदा पंकज अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- चित्रकूट कर्वी के बनकट रोड नई बस्ती में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बनकट रोड नई बस्ती मोहल्ले का बीते बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे का है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई मृतक मेवा लाल साहू पुत्र भैरम के परिजनों ने बताया कि मेवालाल कुल्फी बेचने का काम करता था बीते बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे कुल्फी बेचकर घर आया और अचानक मेवा लाल की तबीयत बिगड़ी तो परिजन में मेवालाल को सोनेपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां डॉक्टरों ने मेवालाल को मृत घोषित कर दिया है वही सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है1