अवैध अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली डिंडोरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 130 लीटर अंग्रेजी शराब एवं वैगनआर वाहन जप्त 01 आरोपी गिरफ्तार डिंडोरी -- पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री अमित वर्मा के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी डिण्डौरी श्री सतीष द्विवेदी के आदेशानुसार जिले मे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी है, दिनांक 15/03/2026 से 16/03/2026 की मध्य रात्रि थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868 के एक व्यक्ति मंडला तरफ से भारी मात्रा मे अवैध शराब लेकर डिण्डौरी की ओर आ रहा है, सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली डिण्डौरी द्वारा अपनी टीम के साथ गैस गोदाम के पास स्टापर की मदद से नाकाबंदी करते हुये उक्त तेज गति से भागते वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जो कार का चालक स्टापर को ठोकर मारते हुये तेज गति से डिण्डौरी होते हुये अमरकंटक रोड मे भागने लगा जिसका पीछा करने पर ग्राम कूडा मे गोमती नदी पुल के पहले भर्रा मे गाडी को छुपा लिया, कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी करते हुये ग्राम कूडा के पास भर्रा से आरोपी संजय अग्रवाल पिता शंकर अग्रवाल उम्र 52 साल निवासी शारदा बिहार कटंगी रोड करमेता थाना माढोताल जिला जबलपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक *सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868 क्षतिग्रस्त हालत मे, कीमती करीब 08 लाख रूपये की व कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब, 130 लीटर 320 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 1,04,320 रूपये जुमला कीमती 9,04,320 रूपये की जप्त की गयी है* , आरोपी से अवैध शराब के संबंध मे आरोपी से पूछताछ की जा रही है । *मुख्य भूमिका –* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि केशलाल मरावी, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर आदित्य शुक्ला , देवेन्द्र पटले, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहरिया , हेमंत झारिया, विशाल पटेल, विनोद माहोर, कैलाश द्विवेदी, मनोज कुंजाम ।
अवैध अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली डिंडोरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 130 लीटर अंग्रेजी शराब एवं वैगनआर वाहन जप्त 01 आरोपी गिरफ्तार डिंडोरी -- पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री अमित वर्मा के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी डिण्डौरी श्री सतीष द्विवेदी के आदेशानुसार जिले मे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी है, दिनांक 15/03/2026 से 16/03/2026 की मध्य रात्रि थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868 के एक व्यक्ति मंडला तरफ से भारी मात्रा मे
अवैध शराब लेकर डिण्डौरी की ओर आ रहा है, सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली डिण्डौरी द्वारा अपनी टीम के साथ गैस गोदाम के पास स्टापर की मदद से नाकाबंदी करते हुये उक्त तेज गति से भागते वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जो कार का चालक स्टापर को ठोकर मारते हुये तेज गति से डिण्डौरी होते हुये अमरकंटक रोड मे भागने लगा जिसका पीछा करने पर ग्राम कूडा मे गोमती नदी पुल के पहले भर्रा मे गाडी को छुपा लिया, कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी करते हुये ग्राम कूडा के पास भर्रा से आरोपी संजय अग्रवाल पिता शंकर अग्रवाल उम्र 52 साल निवासी शारदा बिहार कटंगी रोड करमेता थाना माढोताल जिला जबलपुर
के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक *सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868 क्षतिग्रस्त हालत मे, कीमती करीब 08 लाख रूपये की व कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब, 130 लीटर 320 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 1,04,320 रूपये जुमला कीमती 9,04,320 रूपये की जप्त की गयी है* , आरोपी से अवैध शराब के संबंध मे आरोपी से पूछताछ की जा रही है । *मुख्य भूमिका –* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि केशलाल मरावी, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर आदित्य शुक्ला , देवेन्द्र पटले, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहरिया , हेमंत झारिया, विशाल पटेल, विनोद माहोर, कैलाश द्विवेदी, मनोज कुंजाम ।
- डिंडोरी -- कस्बा शाहपुर थाना इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि थाना परिसर में एक पुलिसकर्मी खुलेआम बिना वर्दी के खड़ा होकर ड्यूटी करता नजर आया। इस दृश्य को देखकर लोगों में सवाल उठने लगे कि जब आम नागरिकों को कानून का पालन करने की नसीहत दी जाती है, तो फिर खुद पुलिस नियमों से ऊपर कैसे हो सकती है? स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने में आने वाले फरियादी पुलिस को वर्दी में देखने की उम्मीद करते हैं, क्योंकि वर्दी ही पुलिस की पहचान और अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में बिना वर्दी ड्यूटी करना नियमों और अनुशासन दोनों पर सवाल खड़े करता है। लोगों का यह भी कहना है कि अगर कोई विशेष जांच या गुप्त ड्यूटी नहीं थी, तो आखिर किस आदेश के तहत पुलिसकर्मी बिना वर्दी थाने में ड्यूटी करता रहा? इस मामले को लेकर अब जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।1
- शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे, जिले मे व्याप्त रसोई गैस की किल्लत,कालाबाजारी, शहडोल से निकाल कर फूलपुर गैस भेजने व पाइप द्वारा घर घर गैस पहुंचने मे हो रहे विलंब के विरुद्ध जिला काँग्रेस द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन। काँग्रेस ने देश के सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए अनुसार बर्तन मे पाइप लगा कर नाले मे डाल कर गैस निकाल कर चाय बनाने की कोशिश की लेकिन गैस चूल्हा नहीं जला, यह भी मोदी जी का जुमला मात्र साबित हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने जिले में लगातार बनी हुई रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की आम जनता इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। कई-कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे घरों की रसोई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। अजय अवस्थी ने कहा कि सरकार द्वारा घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस पहुंचाने की योजना भी जिले में वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है। उन्होंने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि जिलेवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत विडंबनापूर्ण स्थिति है कि शहडोल जिले से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, लेकिन उसी जिले के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपापात्र रिलायंस कंपनी द्वारा शहडोल क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का दोहन कर उसे फूलपुर जैसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है, जबकि स्थानीय जनता को गैस सिलेंडर की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह स्थिति “चिराग तले अंधेरा” की कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करती है। जिस जिले की धरती से प्राकृतिक संसाधन निकल रहे हैं, उसी जिले की जनता को रसोई गैस जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अजय अवस्थी ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाए तथा जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि जिले की सभी गैस एजेंसियों की आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पार्षद हीरालाल प्रजापती, नीरज सराफ, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बुढ़ार राजीव शर्मा, सिंधपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी, राजेश सोंधिया, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, कुंजबिहारी द्विवेदी, जवाहर राव, हरिशंकर तिवारी, , रवि शेखर राव, आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव, हर्ष गौतम,सबी खान, मोहसिन खान, प्रमोद जैन, शाकिर फारूकी, जसवीर सिंह, धन्नू बर्मन, अशोक तिवारी, भैय्यालाल गुप्ता, वरुण पाल, राजेश बैगा, अजय सनपाल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।*4
- शहडोल जिले के जमुआ गांव में दिनदहाड़े अवैध कोयला उत्खनन, कोल माफिया सक्रिय1
- ****** मंडला में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटना पीड़ितों को प्रधानमंत्री राहत योजना व राहवीर योजना का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के ब्लैक स्पॉट और रेड स्पॉट का निरीक्षण कर सुधार कार्य, हेलमेट-सीट बेल्ट जांच और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।1
- Post by Govardhan kushwaha1
- मंडला जिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही गर्माया मामला परिजनों का आरोप - गलती #इंजेक्शन लगाने से हुई #मौत !! आए दिन मरीजों और परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर लापरवाही और धमकी देने के आरोप लगते रहते हैं। आख़िर कब सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था? #मंडला #जिला_अस्पताल_मंडला #स्वास्थ्य_व्यवस्था #लापरवाही #Mandla #News #मंडला #जिला_अस्पताल #स्वास्थ्य_व्यवस्था1
- मंडला जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप1
- डिंडोरी -- कस्बा शाहपुर थाना एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में है। यहां गिरफ्तार लोगों के परिजन जब उनके लिए नाश्ते के तौर पर समोसे लेकर पहुंचे तो पुलिस का रवैया हैरान करने वाला रहा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने समोसे अंदर देने से साफ इनकार कर दिया और देखते ही देखते उन समोसों को बाहर ही फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ मानवता के नाते अपने परिजनों के लिए खाना पहुंचाया था, लेकिन पुलिस का व्यवहार बेहद कठोर और अपमानजनक रहा। सवाल यह उठ रहा है कि अगर खाने को लेकर किसी तरह की आशंका थी तो पुलिस जांच करवाकर उसे अंदर भेज सकती थी, लेकिन इस तरह से खाना फेंक देना क्या इंसानियत के दायरे में आता है? घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस से इस तरह के असंवेदनशील व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या थाने में बंद लोगों को अपने परिजनों द्वारा दिया गया भोजन भी नसीब नहीं होगा, या फिर पुलिस का यही रवैया आगे भी जारी रहेगा1