प्रतापगढ़: हौसलों से पूरा हुआ लक्ष्य, मिलेगी सपनों को मंजिल, रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड का हुआ पूर्वाभ्यास... रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में सुबह का नजारा बेहद भव्य होने के साथ ही बहुत प्रेरणादायक है। पुलिस भर्ती के रिक्रूटों के पासिंग आउट परेड का रिहर्सल में रिक्रूटों ने गरिमा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण के दौरान मिले निर्देशों को जमीन पर दिखाया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रिक्रूटों के इस भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरक्षियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों अनुशासन कर्तव्य निष्ठा एवं जनसेवा पर प्रेरक संबोधन दिया। भर्ती होने से लेकर कठिन प्रशिक्षण की अवधि को पूरा कर कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं देने को तैयार रिक्रूटों को पुलिस अधीक्षक ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय सीओ शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।
प्रतापगढ़: हौसलों से पूरा हुआ लक्ष्य, मिलेगी सपनों को मंजिल, रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड का हुआ पूर्वाभ्यास... रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में सुबह का नजारा बेहद भव्य होने के साथ ही बहुत प्रेरणादायक है। पुलिस भर्ती के रिक्रूटों के पासिंग आउट परेड का रिहर्सल में रिक्रूटों ने गरिमा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण के दौरान मिले निर्देशों को जमीन पर दिखाया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रिक्रूटों के इस भव्य परेड की सलामी ली। इस
दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरक्षियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों अनुशासन कर्तव्य निष्ठा एवं जनसेवा पर प्रेरक संबोधन दिया। भर्ती होने से लेकर कठिन प्रशिक्षण की अवधि को पूरा कर कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं देने को तैयार रिक्रूटों को पुलिस अधीक्षक ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय सीओ शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।
- पट्टी कस्बा मुहल्ला चिकपट्टी निवासी अनवर ने पट्टी पुलिस को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं स्वयं सहायता समूह चलाता हूं जिसमें ₹200 प्रतिदिन जमा करता हूं मेरा लड़का समूह कर्मचारियों को पास गया और कहा कि पिताजी ने ₹10000 मांगे हैं उनको कोई जरूरत है दे दीजिए विश्वास में आकर कर्मचारियों ने अनवर के बेटे को ₹10000 दे दिया सोमवार की शाम समूह के कर्मचारियों ने अनवर से आकर बताएं कि अपने 10000 मंगाया था मैंने दे दिया अनवर ने कहा कि मैंने तो कोई रुपया नहीं मंगाया था चलकर बेटे से पूछता हूं मंगलवार की सुबह बेटे से पूछताछ करने लगा की रुपया मेरे नाम पर क्यों गलत ढंग से ले लिया बेटे ने कहा क्या करोगे ले लिया तो इसी बात पर गाली देते हुए पिता की जमकर पिटाई कर दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।1
- फरियाद लेकर आई युवती परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी, जमीनी विवाद में इंसाफ मांग रही युवती, पुलिस अफसर समझाने बुझाने की कर रहे कोशिश, उतरने को तैयार नही फरियादी युवती नन्दिनी, नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली युवती पानी की टंकी पर चढ़ी, नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन स्थित एसपी ऑफिस के बगल दीवानी परिसर का मामला।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- सुलतानपुर पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ आयोजन, रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया गया मनोबल सुलतानपुर, 20 अप्रैल 2026। को जनपद की पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए सोमवार को ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और संवेदनशील पुलिस बल ही समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बना सकता है। संबोधन के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘बड़ा खाना’ रहा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर रिक्रूट्स में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट्स के साथ भोजन साझा कर उनका मनोबल बढ़ाया। अंत में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा और जन-सुरक्षा के मार्ग पर समर्पित भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया।1
- लम्भुआ/सुल्तानपुर भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के डकाही बाईपास के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परसरामपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र रामलौट अचानक हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गए और पास में खड़े टेंपो से जा टकराए। घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील: तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।3
- Post by Raju.u.p.441
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायगढ़ गांव निवासी अनीश व अनवर अली के मध्य जमीनी विवाद चल रहा था उसी की रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह दोपक्ष आमने-सामने हो गए दोनों पक्षों में बात बढ़ाते हुए गाली गलौज शुरू हो गया और देखते-देखते एक दूसरे पक्ष लाठी डंडा लेकर एक दूसरे के ऊपर टूट पड़े जिसमें एक पक्ष से शकीला अनवर अली मजिदा व फरीदा मारपीट में घायल हुई वहीं दूसरे पक्ष से तौहीद मोहम्मद अनीस उस्मान रशीद हदरीश वरासत मारपीट में घायल हुए दोनों पक्ष घायल अवस्था में पट्टी कोतवाली पहुंचे पट्टी पुलिस मजरूबी चिट्ठी बनाकर तत्काल मेडिकल के लिए सीएचसी पट्टी भेजा जहां घायलों का मेडिकल परीक्षण होने के बाद इलाज चल रहा है। पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष घायल अवस्था में पट्टी कोतवाली आए थे दोनों का मेडिकल परीक्षण और इलाज है सीएचसी पट्टी भेजा गया है आगे की कार्रवाई मेडिकल की बात की जाएगी।1