मेजारोड बाजार में जाम से नहीं मिल रही राहत, एंबुलेंस भी फंसी मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज का मेजा तहसील क्षेत्र का मेजारोड बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। राजमार्ग पर स्थित यह क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त बाजार है, जहां बड़े और छोटे वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। शुक्रवार को एक बार फिर बाजार में लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जाम के कारण एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बावजूद इसके, जाम से निजात दिलाने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। समाजसेवी राजीव तिवारी का कहना है कि केसर प्लांट से निकलने वाले भारी ट्रक और ट्रेलरों का आवागमन जाम को विकराल बना देता है। उनका सुझाव है कि बड़े वाहनों का संचालन देर रात में कराया जाए, जिससे बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मेजारोड बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू की जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिल

- कलश यात्रा के साथ मिश्रपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ  मेजा प्रयागराज।विकास खण्ड उरुवा के ग्राम पंचायत मिश्रपुर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मिश्रपुर निवासी अयुग नारायण के निवास स्थल पर प्रारंभ हुआ।जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। शुभारंभ के अवसर पर एवं महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पकरी सेवार गंगा घाट पहुंची. जहां आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ज्योतिषाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके उपरांत कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक एवं मांगलिक कार्य से पूर्व कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ एवं आवश्यक माना जाता है।इससे वातावरण शुद्ध होता है और आयोजन सफल होता है। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी. कथा वाचन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगी। बबऊ यादव ने सभी भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए निवेदन किया है।1
- मेजा प्रयागराज में तिरंगे को सलामी देने का एक छोटे बच्चे का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे हवा के झोंके से तिरंगा झंडा फहरा रहा है और सामने एक छोटा बच्चा तिरंगे को सलामी दे रहा है हालांकि यह वीडियो मेजा में कहां का है ये नहीं पता लेकिन छोटे बच्चे द्वारा इतने बेहतरीन ढंग से सलामी देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी लालमनि गौड़ के घर के पीछे लगा समरसेबल पंप बीती रात अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। सुबह जब परिजन पानी चलाने पहुंचे तो पाइप बिखरी पड़ी मिली, तब घटना की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर समरसेबल पंप निकाल ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी चोरियां हो रही हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर या सूचना नहीं दी गई थी। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तीर्थराज प्रयाग को नशा मुक्त घोषित करते हुए शराबबंदी लागू करने का उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सोपा गया। जहां पर देखा जाए तो हमारे सभी धार्मिक नगर नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं। जो हमारा तीर्थराज प्रयाग तीर्थ का राजा है। वहीं पर शाम होते ही नशे के कारोबारी नशेड़ियों अराजकतत्वों का राज हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचा जा सकता है। इसी नशे के चक्कर में हमारे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और शराबी द्वारा प्राप्त राजस्व से ही इस कल्पना की पूर्ति होगी एक नशेड़ी शराबी कभी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता वह अपना घर परिवार समाज राष्ट्र पर हमेशा बोझ बना रहता है जो किसी प्रकार से समाज राष्ट्र व अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान नहीं कर सकता। इतना ही नहीं बल्की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं क्या घर-घर हम बार योजना बेटियों के सम्मान की सुरक्षा कर पाएगा। जिसको लेकर महिला सम्मान की बात करते हैं एक शराबी द्वारा एक महिला का कितना सम्मान किया जाता है आप भलीभांति अवगत होंगे जब तक नशे पर अंकुश नहीं तब तक महिला सम्मान की बात करना स्वयं को धोखा देना और बेईमानी होगी। यही आबकारी विभाग जो राजस्व प्राप्त होता है उससे ज्यादा उसमें उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याएं व कानून व्यवस्था आज में खर्च हो जाता है सामाजिक बदहाली अलग से होती है आपकारी से अधिक राजस्व की प्राप्ति भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाने से प्राप्त हो जाएगी देश के अनेक प्रांतो से शराबबंदी लागू हैं। वहां के राजस्व प्राप्ति के तरीकों को अपनाया जा सकता है राज्यों से की चिंता छोड़ प्रदेश की खुशहाली की चिंता करें देखते ही देखते अपना प्रदेश एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खुशहाल प्रदेश हो जाएगा। इस अभियान को लेकर संगठन के कई पदाधिकारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंद्र प्रसाद सोनी, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह बघेल, प्रेम शंकर द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पन्नालाल, जय सिंह चौहान इत्यादी लोग शामिल रहे।1
- ब्लॉक लालगंज जिला मिर्जापुर आंगनवाड़ी केंद्र चर्की कलां से तुरंत केवाईसी हुआ और ये महिला जबजस्ती राशन निकालकर ले जा रही है1
- Post by Raju Yadav1
- Post by Sarkar Madeena1
- मौसम में उतार चढ़ाव देखकर किसान इस समय चिंतित है और उनकी चिंता का विषय जायज है क्योंकि इस समय ज्यादातर फैसले सरसों की जो है वह काटने के लिए तैयार हैं और कुछ किसानों का जो गेहूं भी सीचा गया है ऐसे में अगर बारिश होती है तो सरसों की फसले आलू की फसले और भी अन्य फसले जो है वह खराब हो जाएगी तो वही जो किसान गेहूं की सिंचाई कर रहे हैं पानी की अत्यधिक मात्रा से गेहूं की खेती भी खराब हो सकती है और जो इस समय मौसम चल रहा है इस मौसम में बारिश के साथ ओले जरूर गिरते हैं और ओले के गिरने से किसानों को काफी नुकसान हो सकता है इसलिए किसान चिंतित है फिलहाल दो दिनों से मौसम उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है1