Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्लॉक लालगंज जिला मिर्जापुर आंगनवाड़ी केंद्र चर्की कलां से तुरंत केवाईसी हुआ और ये महिला जबजस्ती राशन निकालकर ले जा रही है
गांव का विकाश
ब्लॉक लालगंज जिला मिर्जापुर आंगनवाड़ी केंद्र चर्की कलां से तुरंत केवाईसी हुआ और ये महिला जबजस्ती राशन निकालकर ले जा रही है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्लॉक लालगंज जिला मिर्जापुर आंगनवाड़ी केंद्र चर्की कलां से तुरंत केवाईसी हुआ और ये महिला जबजस्ती राशन निकालकर ले जा रही है1
- भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तीर्थराज प्रयाग को नशा मुक्त घोषित करते हुए शराबबंदी लागू करने का उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सोपा गया। जहां पर देखा जाए तो हमारे सभी धार्मिक नगर नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं। जो हमारा तीर्थराज प्रयाग तीर्थ का राजा है। वहीं पर शाम होते ही नशे के कारोबारी नशेड़ियों अराजकतत्वों का राज हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचा जा सकता है। इसी नशे के चक्कर में हमारे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और शराबी द्वारा प्राप्त राजस्व से ही इस कल्पना की पूर्ति होगी एक नशेड़ी शराबी कभी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता वह अपना घर परिवार समाज राष्ट्र पर हमेशा बोझ बना रहता है जो किसी प्रकार से समाज राष्ट्र व अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान नहीं कर सकता। इतना ही नहीं बल्की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं क्या घर-घर हम बार योजना बेटियों के सम्मान की सुरक्षा कर पाएगा। जिसको लेकर महिला सम्मान की बात करते हैं एक शराबी द्वारा एक महिला का कितना सम्मान किया जाता है आप भलीभांति अवगत होंगे जब तक नशे पर अंकुश नहीं तब तक महिला सम्मान की बात करना स्वयं को धोखा देना और बेईमानी होगी। यही आबकारी विभाग जो राजस्व प्राप्त होता है उससे ज्यादा उसमें उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याएं व कानून व्यवस्था आज में खर्च हो जाता है सामाजिक बदहाली अलग से होती है आपकारी से अधिक राजस्व की प्राप्ति भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाने से प्राप्त हो जाएगी देश के अनेक प्रांतो से शराबबंदी लागू हैं। वहां के राजस्व प्राप्ति के तरीकों को अपनाया जा सकता है राज्यों से की चिंता छोड़ प्रदेश की खुशहाली की चिंता करें देखते ही देखते अपना प्रदेश एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खुशहाल प्रदेश हो जाएगा। इस अभियान को लेकर संगठन के कई पदाधिकारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंद्र प्रसाद सोनी, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह बघेल, प्रेम शंकर द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पन्नालाल, जय सिंह चौहान इत्यादी लोग शामिल रहे।1
- कलश यात्रा के साथ मिश्रपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ  मेजा प्रयागराज।विकास खण्ड उरुवा के ग्राम पंचायत मिश्रपुर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मिश्रपुर निवासी अयुग नारायण के निवास स्थल पर प्रारंभ हुआ।जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। शुभारंभ के अवसर पर एवं महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पकरी सेवार गंगा घाट पहुंची. जहां आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ज्योतिषाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके उपरांत कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक एवं मांगलिक कार्य से पूर्व कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ एवं आवश्यक माना जाता है।इससे वातावरण शुद्ध होता है और आयोजन सफल होता है। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी. कथा वाचन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगी। बबऊ यादव ने सभी भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए निवेदन किया है।1
- मेजा प्रयागराज में तिरंगे को सलामी देने का एक छोटे बच्चे का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे हवा के झोंके से तिरंगा झंडा फहरा रहा है और सामने एक छोटा बच्चा तिरंगे को सलामी दे रहा है हालांकि यह वीडियो मेजा में कहां का है ये नहीं पता लेकिन छोटे बच्चे द्वारा इतने बेहतरीन ढंग से सलामी देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।।1
- मिर्जापुर। जनपद के बसही कला क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह से बुधवार को हड़कंप मच गया। कोचिंग से घर लौट रहे एक बालक के साथ कथित तौर पर गाड़ी सवार युवक द्वारा खींचने की कोशिश के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस जांच में बच्चा चोरी की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बालक कोचिंग से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति कुछ दूरी तक उसके पीछे-पीछे चलता रहा। आरोप है कि कुछ देर बाद वाहन चालक ने बालक को अपने पास बुलाया और उसका हाथ पकड़कर गाड़ी की ओर खींचने का प्रयास किया। घटना को देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली कटरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति किसी अन्य जनपद का निवासी है और होटल में भोजन करने जा रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है तथा मामला अफवाह का परिणाम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मिर्ज़ापुर। जिगना थाना अंतर्गत डंगहर गांव और गौरा गांव में गंगा नदी से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गंगा नदी का क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित है, इसके बावजूद खनन माफिया रात के अंधेरे में गंगा नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में नाव द्वारा बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए नदी से बालू निकाला जाता है और सुबह होने से पहले कार्य बंद कर दिया जाता है। खनन कर लाई गई बालू का भंडारण कर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खनन माफियाओं का हौसला बुलंद है ग्रामीणों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित होने के बावजूद गौरा गांव के आसपास भी बालू खनन जारी है, जिससे पर्यावरण एवं जल जीवों को नदी तट को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम, खनन अधिकारी, वन विभाग तथा पुलिस विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।2
- मीरजापुर | शासन के मंशारुप जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में जनपद के सदर तहसील में उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, एसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में आए हुए एक-एक फरियादियों की समस्याएं सुनी गई जिसमें से उप जिलाधिकारी सदर के कुशलता पूर्ण निर्णय से कुछ का समाधान तो त्वरित कर दिया गया कुछ के लिए टीम निर्धारित कर स्थलीय जांच कर समाधान करने की निर्देश भी दिए गए | उसी क्रम में एक विद्यालय के खिलाफ अभिभावक ने शिकायत की कि उसके बच्चे का आरटीई के अंतर्गत प्रवेश नहीं लिया जा रहा है तो त्वरित उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र में बीएसए ऑफिस से आए अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सोमवार तक उसका प्रवेश करना सुनिश्चित करें |3
- बारा तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह 10:00 से उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।1