logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा पाक्सों एक्ट के एक दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं कुल 35,000/- रुपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित"-* *जनपद – सोनभद्र* *🔶🔷मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा पाक्सों एक्ट के एक दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं कुल 35,000/- रुपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित"-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित किए जाने हेतु चलाए जा रहे #Operation Conviction अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में उच्च गुणवत्ता की निष्पक्ष एवं सशक्त विवेचना संपादित की गई तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की गई, साथ ही कोर्ट मोहर्रिर, अभियोजन अधिकारी एवं जनपद मॉनिटरिंग सेल के समन्वित एवं सतत प्रयासों से न्यायालय के समक्ष ठोस एवं प्रामाणिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। प्रभावी पैरवी एवं सशक्त पुलिस-न्याय प्रणाली के समन्वय से पॉक्सों एक्ट के प्रकरण में 01 आरोपी को मा0 न्यायालय ASJ/SPL/पॉक्सो, सोनभद्र द्वारा 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 35,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है । *प्रकरण का विवरण:-* *थाना:-* चोपन, जनपद सोनभद्र। *मु0अ0सं0:-* 77/2022 *धाराएं:-* धारा 377 भादवि0, 5M/6 पॉक्सों एक्ट व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट। *आरोपी:-* 01. विजय उर्फ टीपू साहनी पुत्र बाले साहनी निवासी कुरुहुल थाना चोपन जनपद *सोनभद्र। *मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दी गई सजा का विवरण:-* *धारा:- 377 भादवि0 में-* ▪ अभियुक्त को अपराध कारित करने हेतु 10 वर्ष का कठोर कारावास तथा 15,000/- रुपये का अर्थदण्ड (अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह का अतिरिक्त कारावास) *धारा:- 5M/6 पॉक्सों एक्ट में-* ▪ अभियुक्त को अपराध कारित करने हेतु 20 वर्ष का कठोर कारावास तथा 20,000/- रुपये का अर्थदण्ड (अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह का अतिरिक्त कारावास) *धारा:- 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में-* अभियुक्त को दोषमुक्त किया गया। यह निर्णय न केवल पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि समाज में यह सशक्त संदेश भी स्थापित करता है कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त किसी भी अभियुक्त को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

4 hrs ago
user_कालचिंतन समाचार
कालचिंतन समाचार
Obra, Sonbhadra•
4 hrs ago
3bfaa97c-cfe7-4003-aa20-64928e9aa030

मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा पाक्सों एक्ट के एक दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं कुल 35,000/- रुपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित"-* *जनपद – सोनभद्र* *🔶🔷मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा पाक्सों एक्ट के एक दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं कुल 35,000/- रुपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित"-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित किए जाने

3076f92f-763c-4382-8ec5-3a995d3a67d9

हेतु चलाए जा रहे #Operation Conviction अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में उच्च गुणवत्ता की निष्पक्ष एवं सशक्त विवेचना संपादित की गई तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की गई, साथ ही कोर्ट मोहर्रिर, अभियोजन अधिकारी एवं जनपद मॉनिटरिंग सेल के समन्वित एवं सतत प्रयासों से न्यायालय के समक्ष ठोस एवं प्रामाणिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। प्रभावी पैरवी एवं सशक्त पुलिस-न्याय प्रणाली के समन्वय से पॉक्सों एक्ट के प्रकरण में 01 आरोपी

e899bf15-85cf-44dd-bffa-aa2087a1db42

को मा0 न्यायालय ASJ/SPL/पॉक्सो, सोनभद्र द्वारा 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 35,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है । *प्रकरण का विवरण:-* *थाना:-* चोपन, जनपद सोनभद्र। *मु0अ0सं0:-* 77/2022 *धाराएं:-* धारा 377 भादवि0, 5M/6 पॉक्सों एक्ट व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट। *आरोपी:-* 01. विजय उर्फ टीपू साहनी पुत्र बाले साहनी निवासी कुरुहुल थाना चोपन जनपद *सोनभद्र। *मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दी गई सजा का विवरण:-* *धारा:- 377 भादवि0 में-* ▪ अभियुक्त को अपराध कारित करने हेतु 10 वर्ष का कठोर कारावास तथा 15,000/- रुपये का अर्थदण्ड (अर्थदण्ड अदा न करने पर 01

1ee6effd-08e4-4a71-9a74-1593ef52ef67

माह का अतिरिक्त कारावास) *धारा:- 5M/6 पॉक्सों एक्ट में-* ▪ अभियुक्त को अपराध कारित करने हेतु 20 वर्ष का कठोर कारावास तथा 20,000/- रुपये का अर्थदण्ड (अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह का अतिरिक्त कारावास) *धारा:- 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में-* अभियुक्त को दोषमुक्त किया गया। यह निर्णय न केवल पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि समाज में यह सशक्त संदेश भी स्थापित करता है कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त किसी भी अभियुक्त को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र के हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसबीआई के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    सोनभद्र के हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसबीआई के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौत हो गई।
ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • सोनभद्र। जनपद के हाथीनाला–रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम आशरफ यादव ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके। मृतक राम आशरफ यादव स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं और वे लंबे समय से एसबीआई शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बैंक कर्मचारियों व परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सोनभद्र। जनपद के हाथीनाला–रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम आशरफ यादव ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।
मृतक राम आशरफ यादव स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं और वे लंबे समय से एसबीआई शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बैंक कर्मचारियों व परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोनभद्र.... - चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर नकदी समेत हजारों की संपत्ति चुरा ली - चोर एक अन्य घर का ताला तोड़ने में असफल रहे - घटना की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है - चोरों ने चकमा देने के लिए कंपनी में काम के दौरान पहने जाने वाले हाफ हेलमेट पहन रखे थे - चोरी किये हुए मोबाइल को चोरों ने पास के घर के पास फेंका, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया - घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों ने जल्द खुलासे का आह्वान किया है - पुलिस ने कहा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी - चोपन थाना क्षेत्र के डाला मलिन बस्ती में बीती रात चोरी का मामला।
    3
    सोनभद्र....
- चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर नकदी समेत हजारों की संपत्ति चुरा ली
- चोर एक अन्य घर का ताला तोड़ने में असफल रहे
- घटना की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है 
- चोरों ने चकमा देने के लिए कंपनी में काम के दौरान पहने जाने वाले हाफ हेलमेट पहन रखे थे
- चोरी किये हुए मोबाइल को चोरों ने पास के घर के पास फेंका, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया
- घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों ने जल्द खुलासे का आह्वान किया है 
- पुलिस ने कहा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
- चोपन थाना क्षेत्र के डाला मलिन बस्ती में बीती रात चोरी का मामला।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरकखाना -बरवाडीह रेलवे लाइन पर ट्रेन के चपेट में जंगली का बच्चा आ गया जिसको हाथी को बचाने हाथियों का झुंड रेलवे ट्रेक को घेर लिया, घटना देर रात की है।
    2
    बरकखाना -बरवाडीह रेलवे लाइन पर ट्रेन के चपेट में जंगली का बच्चा आ गया जिसको हाथी को बचाने हाथियों का झुंड रेलवे ट्रेक को घेर लिया, घटना देर रात की है।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • *थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत बेलवादह बन्धा/नदी पार करते समय एक महिला एवं एक बच्ची की डूबने से मृत्यु होने तथा SDRF टीम एवं स्थानीय गोताखोरों द्वारा शवों को बरामद करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा की बाइट-👆🏾👆🏾*
    1
    *थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत बेलवादह बन्धा/नदी पार करते समय एक महिला एवं एक बच्ची की डूबने से मृत्यु होने तथा SDRF टीम एवं स्थानीय गोताखोरों द्वारा शवों को बरामद करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा की बाइट-👆🏾👆🏾*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • सोनभद्र बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर स्थान जुगल में किशोर एवं किशोरी सहजीवन शिविर का हुआ आयोजन नन्हे मुन्ने बच्चों ने लिया प्रतिभाग
    1
    सोनभद्र बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर स्थान जुगल में किशोर एवं किशोरी सहजीवन शिविर का हुआ आयोजन नन्हे मुन्ने बच्चों ने लिया प्रतिभाग
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ओबरा, सोनभद्र जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले कथित दुरुपयोग ने ओबरा नगर को उबाल पर ला दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) और एक ठेकेदार पर फर्जी गड्ढा भरने के नाम पर शासन से लगभग 30 लाख रुपये का टेंडर पास कराने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कागजों पर तो सड़क का निर्माण दिखाया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत जर्जर सड़कों की है। इस मामले ने पूरे नगर में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है।मामला ओबरा क्षेत्र के सुभाष पेट्रोल पंप से सुभाष चौराहे तक फैले सड़क निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि जेई और ठेकेदार ने मिलीभगत से फर्जी गड्ढे दिखाकर टेंडर स्वीकृत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जबकि वास्तविकता में कोई काम नहीं हुआ। "कागजों पर सब कुछ परफेक्ट दिखाया गया है, लेकिन पैदल चलना भी मुश्किल है। यह हमारे टैक्स का पैसा है, जो निजी स्वार्थ के लिए लूटा जा रहा है," एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।नगरवासियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक ओर जहां सड़कें टूटी-फूटी हैं, वहीं टेंडर की राशि पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को दर्जनों लोगों ने सुभाष चौराहे पर धरना दिया और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें कड़ी सजा दी जाए। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय नेताओं और नागरिक संगठनों ने भी मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष ने कहा, "यह विकास के नाम पर लूट है। शासन से स्पष्टीकरण और जवाबदेही की उम्मीद है।" वहीं, एक स्थानीय नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जांच की मांग की। PWD के उच्च अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।यह मामला सोनभद्र जिले में बढ़ती भ्रष्टाचार की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहले भी निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और लोग चुपचाप नहीं बैठने को तैयार नहीं हैं। उच्चस्तरीय जांच के बाद ही इस मामले का पटाक्षेप होगा।#Sonbhadra #Obra #PWD #BreakingNews #UPNews #CorruptionAlert
    1
    ओबरा, सोनभद्र जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले कथित दुरुपयोग ने ओबरा नगर को उबाल पर ला दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) और एक ठेकेदार पर फर्जी गड्ढा भरने के नाम पर शासन से लगभग 30 लाख रुपये का टेंडर पास कराने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कागजों पर तो सड़क का निर्माण दिखाया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत जर्जर सड़कों की है। इस मामले ने पूरे नगर में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है।मामला ओबरा क्षेत्र के सुभाष पेट्रोल पंप से सुभाष चौराहे तक फैले सड़क निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि जेई और ठेकेदार ने मिलीभगत से फर्जी गड्ढे दिखाकर टेंडर स्वीकृत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जबकि वास्तविकता में कोई काम नहीं हुआ। "कागजों पर सब कुछ परफेक्ट दिखाया गया है, लेकिन पैदल चलना भी मुश्किल है। यह हमारे टैक्स का पैसा है, जो निजी स्वार्थ के लिए लूटा जा रहा है," एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।नगरवासियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक ओर जहां सड़कें टूटी-फूटी हैं, वहीं टेंडर की राशि पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को दर्जनों लोगों ने सुभाष चौराहे पर धरना दिया और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें कड़ी सजा दी जाए। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय नेताओं और नागरिक संगठनों ने भी मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष ने कहा, "यह विकास के नाम पर लूट है। शासन से स्पष्टीकरण और जवाबदेही की उम्मीद है।" वहीं, एक स्थानीय नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जांच की मांग की। PWD के उच्च अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।यह मामला सोनभद्र जिले में बढ़ती भ्रष्टाचार की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहले भी निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और लोग चुपचाप नहीं बैठने को तैयार नहीं हैं। उच्चस्तरीय जांच के बाद ही इस मामले का पटाक्षेप होगा।#Sonbhadra #Obra #PWD #BreakingNews #UPNews #CorruptionAlert
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.