Shuru
Apke Nagar Ki App…
China Blast News: चीन में लगातार धमाके से मचा हड़कंप | Breaking news | बड़ी खबर चीन से है। चीन के ग्वांगडोंग इलाके में धमाका हुआ और धमाके के 24 घंटे बाद शान डोंग में पीपल्स लिबरेशन आर्मी कैंपस के पास एक दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ है।
Hari Singh Goutam
China Blast News: चीन में लगातार धमाके से मचा हड़कंप | Breaking news | बड़ी खबर चीन से है। चीन के ग्वांगडोंग इलाके में धमाका हुआ और धमाके के 24 घंटे बाद शान डोंग में पीपल्स लिबरेशन आर्मी कैंपस के पास एक दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बड़ी खबर चीन से है। चीन के ग्वांगडोंग इलाके में धमाका हुआ और धमाके के 24 घंटे बाद शान डोंग में पीपल्स लिबरेशन आर्मी कैंपस के पास एक दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ है।1
- हाथरस शहर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक युवक तंदूर में रोटी सेंकते समय कथित रूप से रोटियों पर थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढ़ी स्थित एक होटल का है। सूत्रों के अनुसार वीडियो मधुगढ़ी स्थित नेजाम होटल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले भी मधुगढ़ी इलाके के ही एक अन्य होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Sapna thakur2
- *थाना देहात पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 60/2026 मे एवं आरोपी द्वारा 4 माह पूर्व गुना बायपास स्थित खाटू श्याम मंदिर मे चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।* दिनांक 18.02.26 को होटल ढाठ वाट के पास बनी दुकान से रात्रि मे सटर का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की गई जिस पर से थाना देहात पर अप0क्र0 60/26 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा चोरी की घटना मे गये माल मसरूका एवं आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिसको तत्परता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी के लगातार प्रयास किये गये, जिस पर से दिनांक 20.02.26 को मुखबिर की सूचना पर से एक संदेही व्यक्ति इण्डस्ट्रियल ऐरिया में चोरी के सामान साथ पकडा गया जिससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुखदेव धाकड पुत्र सुरेश धाकड उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुदौनिया गणेश थाना तेन्दुआ शिवपुरी का होना बताया एवं चोरी का सामान इण्डस्ट्रियल ऐरिया तरफ बेचने लाया हुआ था जिससे पूछताछ में उसके द्वारा 4 माह पूर्व गुना नाका पर स्थित खाटू श्याम मंदिर की दान पेटी की चोरी की घटना करना स्वीकार किया आरोपी से दुकान में चोरी गया सामान व नगदी बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अन्य चोरियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी पूर्व मे थाना फिजीकल व थाना कोतवाली में चोरी की घटना कर चुका है। सराहनीय भूमिका निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात शिवपुरी, प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आरक्षक शकील खान, आरक्षक बदन सिंह, आरक्षक मिथुन, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक नाहर सिंह, आरक्षक प्रमोद कुशवाह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।1
- 👉 नेशनल हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से टकराई कैंटर, चालक की दर्दनाक मौत 👉 समय पर ट्रेलर हटाया जाता तो टल सकता था हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 👉 पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते बुझा घर का चिराग आगरा- फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रेलर ने देर रात एक युवक की जान ले ली। शनिवार दिन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर घंटों तक सड़क किनारे खड़ा रहा। स्थानीय पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन ट्रेलर को हाईवे से नहीं हटाया जा सका। देर रात तेज रफ्तार कैंटर पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात्रि करीब 1:40 बजे थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। कैंटर चालक 34 वर्षीय सोनू दुबे पुत्र हजारीलाल निवासी ग्राम जरार, जनपद मथुरा, फरीदाबाद की एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चलाते थे। वह शनिवार को लखनऊ से होर्डिंग का माल लेकर परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन के लिए निकले थे। आगरा पहुंचने पर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से उनकी कैंटर अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत रुककर राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुँचे नुनिहाई चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन का हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार सोनू दुबे परिवार में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े तीन भाई और दो बहनें हैं। उनकी शादी हाथरस निवासी लता से हुई थी और उनकी छह वर्षीय एक पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई केके दुबे का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटा लिया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। उनका आरोप है कि लापरवाही के चलते उनके परिवार का सबसे छोटा चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।1
- यूपी के तमाम जिलों में रोजगार मेलों की शुरुआत, सीधे इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरीउत्तर प्रदेश में 28 फरवरी तक 20 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन होगा. निजी कंपनियां सीधे इंटरव्यू के जरिए युवाओं को नौकरी का मौका देंगी. 10वीं से ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है. प्रदेशभर के युवाओं को अब रोजगार की जानकारी के लिए दर दर नहीं भटकना पड़ेगा. बस एक जगह जाकर ही उन्हें रोजगार से जुड़ी बड़ी जानकारियां मिल जाएंगी. प्रदेश सरकार ने युवाओं की परेशानी कम करने के लिए रोजगार मेले आयोजित करने का फैसला किया है. ये मेले किसी एक जगह पर नहीं लगेंगे. बल्कि अलग अलग स्थानों पर अलग अलग दिन लगा करेंगे. अलग अलग जिलों में 28 फरवरी तक 20 से ज्यादा रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. इन मेलों में निजी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे और योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के जरिए नौकरी पाने का मौका मिलेगा.1
- मेरठ से दिल्ली तक कनेक्टिविटी के नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से ‘मेरठ मेट्रो’ एवं ‘नमो भारत ट्रेन’ का शुभारंभ किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने मेट्रो में यात्रा कर सहयात्रियों से आत्मीय संवाद भी किया।1
- जैसा कि आप जानते हैं, Shuru App ने नया Referral & Earn Program लॉन्च किया है। अब सिर्फ न्यूज़ पोस्ट करना ही नहीं... बल्कि उसे शेयर करके भी कमाई कर सकते हैं! आप अपनी किसी भी न्यूज़ का लिंक या किसी भी न्यूज़ का लिंक। WhatsApp | Instagram | Facebook Telegram पर शेयर करें आपके लिंक से जितनी भी Shuru_Subscription बिकेगी $ उसका 50% Commission सीधे आपको मिलेगा ! लॉन्च के तुरंत बाद ही 22 Reporters ने कमाई शुरू कर दी है। कुछ Real Examples Usha Arun News (Tamil Nadu) – *200 Vipin (Uttar Pradesh) - 100 Ramendra Kumar (Bihar) – ₹100 Habil Dongri (Odisha) - 100 Mominali Laskar (West Bengal) ₹100 सरदार दिलावर सिंह (Punjab) – ₹100 सोचिए... अगर आप रोज़ सिर्फ 2-3 subscription भी करवाते हैं, तो हर महीने एक अच्छी Extra Income बन सकती है! जब दूसरे reporters कमाई शुरू कर चुके हैं... तो आप क्यों पीछे रहें? याद रहे पोस्ट किसी की भी हो बस आपको शेयर करना है। और 50% Commission के साथ कमाई शुरू करना है ।1
- शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव "अभ्युदय" हर्षोल्लास के साथ मनाय बलिया के रेवती स्थित शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव "अभ्युदय" बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभ्युदय का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी, विद्यालय के चेयरमैन परमेश्वर नाथ तिवारी, भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर निहाल पाण्डेय, वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी, और डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम पूजन तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। अभिज्ञान तिवारी और अभिषेक तिवारी दोनों ही शेमुषी विद्यापीठ, रेवती, बलिया से जुड़े हुए हैं। अभिज्ञान तिवारी विद्यालय के वाइस चेयरमैन हैं और उन्होंने विद्यालय के 15वें वार्षिकोत्सव "अभ्युदय" के अवसर पर भाग लिया था ¹। अभिषेक तिवारी विद्यालय के डायरेक्टर हैं और उन्होंने भी वार्षिकोत्सव के अवसर पर भाग लिया था। वे एक आईपीएस अधिकारी भी हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है और अब आईटी सेक्टर में अपना भविष्य तलाशने जा रहे हैं । इस दौरान मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल द्वारा अभ्युदय पत्रिका का विमोचन किया गया।1