शहर के बालजी की छतरी परिसर में मारवाड़ी महिला मंडल की ओर से बांधे 5 परिंडे,यह सेवा कार्य आगे भी रहेगा जारी झालावाड़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल झालावाड़ की ओर से वैशाख के पावन महीने में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी समाज की महिलाओं की ओर से शहर के बालजी की छतरी परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए 5 पांच परिंडे बांधे ओर इनमे समय समय पर जरूरत के अनुसार पानी भरने का सकल्प लिया। यह सामाजिक कार्य आगे भी जरूरत के अनुसार जारी रहेगा। महिला मंडल की अध्यक्ष मधु गुप्ता ने बताया कि गत कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी है, ऐसे में बेजुबान पक्षियों को पानी की समस्या के कारण परेशानी नहीं हो इसको देखते हुए मारवाड़ी महिला मंडल की ओर से बेजुबान पक्षियों के लिए यह अभियान शुरू किया है। सचिव खुशबू परतानी, कोषाध्यक्ष स्नेहा खंडेलवाल, संस्थापक कृष्णा परतानी, उपाध्यक्ष अर्चना मालपानी, आशा कासट, निर्मला सोमानी ,सुलोचना मित्तल, लक्ष्मी अग्रवाल ने बालजी की छतरी पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना है।

- मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं1
- रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।1
- Post by Shyam pokra1
- रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।2
- Post by Manoj Kumar1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- आज का मनुष्य कितना स्वार्थी हो चुका है।1
- दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।1