Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAA JOGANIA EPISODE -18.....A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
Shyam pokra
MAA JOGANIA EPISODE -18.....A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
More news from राजस्थान and nearby areas
- मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं1
- रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।1
- Post by Shyam pokra1
- शाकिर खान रामगंजमंडी मारुति नगर वार्ड नंबर 4 राज नगर में स्थित कुएं की जल्दी ही सफाई होगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने बताया कि पिछले दिनों को एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर को वहां की महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुएं की बाउंड्री टूटी होने की ओर कुआं गंदगी से भरा होने से संबंधित समस्याएं बताई थी इस पर श्री दिलावर ने कुएं का मौका निरीक्षण किया और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को सफाई करवा कर कुएं की बाउंड्री वॉल कराकर कुएं का ढक्कन करवाने के निर्देश दिए आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अभियंता हिमांशु अग्रवाल ने पार्षद वीरेंद्र सिंह भाजपा नगर महामंत्री विशाल जैन भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाटीदार विजय मीणा निखिल सुमन विजय प्रजापत के साथ कुएं का मौका देखा और जल्दी ही कुएं की सफाई करवा कर कुएं के चारों ओर बाउंड्री करवाने का आश्वासन दिया । बाउंड्री होने के बाद कुएं का ढकान भी होगा ताकि कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा नहीं डाले कुएं की सफाई होने से आने वाले गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।1
- रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।2
- कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर (फायर) मनीष मिश्रा ने आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार की आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर (फायर) हरी कुमार ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी और आग बुझाने की प्रक्रिया को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन उप कमांडेंट (अग्नि) श्री एस. वी. रेड्डी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।3
- मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट गांधीसागर जलाशय में अवैध शिकार: 3 आरोपी गिरफ्तार, करंट से मगरमच्छ की मौत* मंदसौर के गांधीसागर जलाशय (संजीत क्षेत्र) में बिजली का करंट फैलाकर मछलियों का अवैध शिकार करने वाले पश्चिम बंगाल के तीन आरोपियों को पुलिस और वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त बैटरी और बिजली के तार बरामद किए गए हैं। इस अवैध गतिविधि के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मगरमच्छ की भी मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रशासन ने आरोपियों पर मत्स्य और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही शुरू कर दी है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।1
- दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।1