logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सीआईएसएफ फायर इकाई द्वारा एनएफसी कोटा की टाउनशिप के निवासियों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर (फायर) मनीष मिश्रा ने आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार की आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर (फायर) हरी कुमार ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी और आग बुझाने की प्रक्रिया को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन उप कमांडेंट (अग्नि) श्री एस. वी. रेड्डी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

2 hrs ago
user_Pawan Mehar
Pawan Mehar
रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
02b9476d-f94b-403e-95ca-e0e8aba0ad57
70c606de-8fb0-46bf-b309-d9432dbf82d4

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सीआईएसएफ फायर इकाई द्वारा एनएफसी कोटा की टाउनशिप के निवासियों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर (फायर) मनीष मिश्रा ने आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार की आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर (फायर) हरी कुमार ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी और आग बुझाने की प्रक्रिया को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन उप कमांडेंट (अग्नि) श्री एस. वी. रेड्डी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर (फायर) मनीष मिश्रा ने आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार की आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर (फायर) हरी कुमार ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी और आग बुझाने की प्रक्रिया को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन उप कमांडेंट (अग्नि) श्री एस. वी. रेड्डी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
    3
    कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर (फायर) मनीष मिश्रा ने आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार की आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर (फायर) हरी कुमार ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी और आग बुझाने की प्रक्रिया को समझाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन उप कमांडेंट (अग्नि) श्री एस. वी. रेड्डी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के तंबोलिया गांव के शमशान घाट की बदहाल स्थिति चित्तौड़गढ़ जिले के तंबोलिया गांव का शमशान घाट अत्यंत खराब स्थिति में है। यहां ना तो बैठने की कोई व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शमशान स्थल पर छाया (शेड) की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गर्मी और बारिश के समय लोगों को काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा शमशान घाट पर साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे आसपास का वातावरण अस्वच्छ बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शमशान घाट पर शीघ्र ही शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के समय परेशानी न हो। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के तंबोलिया गांव के शमशान घाट की बदहाल स्थिति
चित्तौड़गढ़ जिले के तंबोलिया गांव का शमशान घाट अत्यंत खराब स्थिति में है। यहां ना तो बैठने की कोई व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शमशान स्थल पर छाया (शेड) की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गर्मी और बारिश के समय लोगों को काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा शमशान घाट पर साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे आसपास का वातावरण अस्वच्छ बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शमशान घाट पर शीघ्र ही शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के समय परेशानी न हो।
यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_सुरेश ऐरवाल
    सुरेश ऐरवाल
    Yoga instructor रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सूरत से काफी दर्द नाक खबर आ रही है: मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है: वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के नाम पर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं: ( धीरे-धीरे लोगों को समझ आ रहा है कि इस सरकार ने पिछले 12 साल में देश को बार-बार संकट में डालने के सिवा कुछ नहीं किया: श्रवण गर्ग- वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और लेखक)
    1
    सूरत से काफी दर्द नाक खबर आ रही है: मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है: वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के नाम पर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं: 
( धीरे-धीरे लोगों को समझ आ रहा है कि इस सरकार ने पिछले 12 साल में देश को बार-बार संकट में डालने के सिवा कुछ नहीं किया: श्रवण गर्ग- वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और लेखक)
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    33 min ago
  • कोटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान (लैंडमार्क सिटी) में “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिकता व सकारात्मक सोच के महत्व पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे बीके कोमल (मीडिया प्रभारी, मधुबन न्यूज़) ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी भूमिका समाज को दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया कर्मियों को राजयोग मेडिटेशन अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और कार्य में संतुलन आता है। साथ ही उन्होंने सभी को माउंट आबू आकर आध्यात्मिक अनुभव लेने का निमंत्रण दिया। इंदौर से पधारी बीके अनीता दीदी ने कहा कि मीडिया कर्मी देश सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें अपने आंतरिक सशक्तिकरण के लिए भी नियमित मेडिटेशन करना चाहिए। उन्होंने आत्मिक उन्नति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आशीर्वचन देते हुए कोटा संभाग प्रभारी बीके उर्मिला दीदी ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका को सराहा।
    1
    कोटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान (लैंडमार्क सिटी) में “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिकता व सकारात्मक सोच के महत्व पर गहन चर्चा की। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे बीके कोमल (मीडिया प्रभारी, मधुबन न्यूज़) ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी भूमिका समाज को दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया कर्मियों को राजयोग मेडिटेशन अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और कार्य में संतुलन आता है। साथ ही उन्होंने सभी को माउंट आबू आकर आध्यात्मिक अनुभव लेने का निमंत्रण दिया।
इंदौर से पधारी बीके अनीता दीदी ने कहा कि मीडिया कर्मी देश सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें अपने आंतरिक सशक्तिकरण के लिए भी नियमित मेडिटेशन करना चाहिए। उन्होंने आत्मिक उन्नति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
आशीर्वचन देते हुए कोटा संभाग प्रभारी बीके उर्मिला दीदी ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका को सराहा।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    37 min ago
  • Post by Rajendra Kumar Doveriya
    1
    Post by Rajendra Kumar Doveriya
    user_Rajendra Kumar Doveriya
    Rajendra Kumar Doveriya
    Ladpura, Kota•
    1 hr ago
  • ओपनिंग वीकेंड: फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड ₹60.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ​घरेलू कमाई: भारत में फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) जबरदस्त उछाल दिखाते हुए लगभग ₹19 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे दो दिनों की कुल कमाई ₹35 करोड़ (नेट) पहुंच गई है। ​रिकॉर्ड: फिल्म ने अक्षय कुमार की ही पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। ​क्यों पसंद आ रही है फिल्म? ​दर्शकों और समीक्षकों के बीच 'भूत बंगला' को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म की सफलता के पीछे ये मुख्य कारण माने जा रहे हैं: ​कल्ट कॉमेडी तिकड़ी: अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी ने दर्शकों को 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' वाले पुराने दिन याद दिला दिए हैं। ​प्रियदर्शन का निर्देशन: 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने साबित कर दिया कि कॉमेडी और हॉरर का तालमेल बिठाने में उनका कोई सानी नहीं है। ​तगड़ी कास्ट: फिल्म में तबू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर की मौजूदगी ने कहानी में और जान फूंक दी है। ​दर्शकों की प्रतिक्रिया ​सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर 'ब्लॉकबस्टर' वाले रिएक्शन मिल रहे हैं। फैंस का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ हंसी से भरपूर है, जबकि सेकंड हाफ में हॉरर और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का है। ​ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है: "अगर फिल्म की रफ्तार ऐसी ही रही, तो यह इस साल की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी हिट साबित हो सकती है और 'स्त्री 2' जैसे बड़े मुकाम को टक्कर दे सकती है।"
    1
    ओपनिंग वीकेंड: फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड ₹60.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
​घरेलू कमाई: भारत में फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) जबरदस्त उछाल दिखाते हुए लगभग ₹19 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे दो दिनों की कुल कमाई ₹35 करोड़ (नेट) पहुंच गई है।
​रिकॉर्ड: फिल्म ने अक्षय कुमार की ही पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।
​क्यों पसंद आ रही है फिल्म?
​दर्शकों और समीक्षकों के बीच 'भूत बंगला' को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म की सफलता के पीछे ये मुख्य कारण माने जा रहे हैं:
​कल्ट कॉमेडी तिकड़ी: अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी ने दर्शकों को 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' वाले पुराने दिन याद दिला दिए हैं।
​प्रियदर्शन का निर्देशन: 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने साबित कर दिया कि कॉमेडी और हॉरर का तालमेल बिठाने में उनका कोई सानी नहीं है।
​तगड़ी कास्ट: फिल्म में तबू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर की मौजूदगी ने कहानी में और जान फूंक दी है।
​दर्शकों की प्रतिक्रिया
​सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर 'ब्लॉकबस्टर' वाले रिएक्शन मिल रहे हैं। फैंस का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ हंसी से भरपूर है, जबकि सेकंड हाफ में हॉरर और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का है।
​ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है: "अगर फिल्म की रफ्तार ऐसी ही रही, तो यह इस साल की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी हिट साबित हो सकती है और 'स्त्री 2' जैसे बड़े मुकाम को टक्कर दे सकती है।"
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा। चंबल नदी के किनारे स्थित सुप्रसिद्ध गोदावरी धाम हनुमान मंदिर इन दिनों अपनी अलौकिक शक्ति और श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना।।
    1
    कोटा। 
चंबल नदी के किनारे स्थित सुप्रसिद्ध गोदावरी धाम हनुमान मंदिर इन दिनों अपनी अलौकिक शक्ति और श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना।।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    2 hrs ago
  • रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में वर्षों से लगे मधुमक्खियों के छत्तों से कॉलोनीवासी परेशान थे। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने नगर पालिका रावतभाटा एवं परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग से समाधान की मांग उठाई। इस पर परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग ने समाधान खोजते हुए बताया कि ऊंचाई पर लगे छत्तों को सुरक्षित हटाने के लिए मैन लिफ्टर मशीन की आवश्यकता होगी। इस संबंध में सिविल विभाग के अधिकारियों ने मनीष गिरी से सहयोग मांगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनीष गिरी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर से कॉलोनी में मैन लिफ्टर मशीन भेजने का अनुरोध किया। इसके बाद नगर पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई गई मैन लिफ्टर मशीन की सहायता से सिविल विभाग के कर्मचारियों ने कॉलोनी परिसर के विभिन्न स्थानों से मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित रूप से हटाया। अभियान के दौरान मनीष गिरी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कॉलोनीवासियों को सतर्क रहने की सूचना दी। छत्ते हटाने का कार्य देर रात करीब 12:30 बजे तक जारी रहा। इस कार्य में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पूर्व पालिका चेयरमैन राजकुमार वाधवा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, पूर्व पार्षद मनीष गिरी, डॉ. तन्वी शर्मा, सिविल विभाग से देव तिवारी एवं इलेक्ट्रिकल विभाग का विशेष सहयोग रहा। कॉलोनीवासियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    3
    रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में वर्षों से लगे मधुमक्खियों के छत्तों से कॉलोनीवासी परेशान थे। 
आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने नगर पालिका रावतभाटा एवं परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग से समाधान की मांग उठाई।
इस पर परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग ने समाधान खोजते हुए बताया कि ऊंचाई पर लगे छत्तों को सुरक्षित हटाने के लिए मैन लिफ्टर मशीन की आवश्यकता होगी।
इस संबंध में सिविल विभाग के अधिकारियों ने मनीष गिरी से सहयोग मांगा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनीष गिरी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर से कॉलोनी में मैन लिफ्टर मशीन भेजने का अनुरोध किया। 
इसके बाद नगर पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई गई मैन लिफ्टर मशीन की सहायता से सिविल विभाग के कर्मचारियों ने कॉलोनी परिसर के विभिन्न स्थानों से मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित रूप से हटाया।
अभियान के दौरान मनीष गिरी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कॉलोनीवासियों को सतर्क रहने की सूचना दी। छत्ते हटाने का कार्य देर रात करीब 12:30 बजे तक जारी रहा।
इस कार्य में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पूर्व पालिका चेयरमैन राजकुमार वाधवा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, पूर्व पार्षद मनीष गिरी, डॉ. तन्वी शर्मा, सिविल विभाग से देव तिवारी एवं इलेक्ट्रिकल विभाग का विशेष सहयोग रहा। कॉलोनीवासियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.