गंगरार पुलिस की बाइक चोरों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही चोरी की 4 मोटरसाईकिल एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त, चोरी करने वाला सरगना गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। गंगरार। पुलिस थाना गंगरार द्वारा चोरी पर लगाम लगाने हेतु कार्यवाही करते हुये चोरी की कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त कर एक चोरी करने वाले सरगना को गिरफ्तार किया गया। 21 अगस्त को प्रार्थी अंकित पिता राजेन्द्र कुमार व्यास निवासी स्टेशन गंगरार ने रिपोर्ट पेश कि हाल ही मे 29 जून को दोपहर 1 बजे के लगभग में सामुदायक हॉस्पिटल गंगरार गया था और में होस्पिटल में था और वापिस बहार आया तो मेने देखा की मेरी अपाची मोटर साईकिल मेरे द्वारा रखी जिस जगह पर खडी की थी वहां पर नही थी मेरी मोटर साइकिल के बारे में आस पास की जगहों पर पूछताछ की मेरी मोटर साईकिल को कोई अज्ञात बदमाश चोर चुरा ले गये है। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इन्द्रसिंह उर्फ भोलु पिता बाबुलाल बन्जारा उम्र 30 वर्ष निवासी जीवानायकों का खेडा थाना गंगरार को गिरफतार कर चोरी की मोटरसाईकिल सहित 8 मोटरसाईकिलें और जब्त की गई थी। बढती चौरीयों के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रकरण में फरार चोरी करने का सरगना की तलाश हेतु थानाधिकारी तुलसीराम द्वारा शिवलाल शर्मा सउनि, श्योपत मण्डा कानि., रामहंस कानि. तथा प्रदीप कुमार कानि. की टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 25 अगस्त को चोरी का सरगना अभियुक्त राजु उर्फ बिलु पिता शोभाराम बंजारा निवासी जीवा नायकों का खेडा थाना गंगरार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, जिससे कडी पुछताछ की गई जिसने सांवरियाजी भादसोडा, चितौडगढ, भीलवाडा, गंगरार से मोटरसाईकिलें एवं मोबाईल चोरी करना बताया। इस पर अभियुक्त राजु उर्फ बिलु बन्जारा से चोरी की 4 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है। इस प्रकार उक्त मामले में अब तक कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है। उक्त कार्यवाही में अनुसंधान अधिकारी शिवलाल शर्मा सउनि, श्योपत मण्डा कानि., रामहंस कानि. रीको पुलिस चौकी सोनियाना की विशेष भूमिका रही।
गंगरार पुलिस की बाइक चोरों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही चोरी की 4 मोटरसाईकिल एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त, चोरी करने वाला सरगना गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। गंगरार। पुलिस थाना गंगरार द्वारा चोरी पर लगाम लगाने हेतु कार्यवाही करते हुये चोरी की कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त कर एक चोरी करने वाले सरगना को गिरफ्तार किया गया। 21 अगस्त को प्रार्थी अंकित पिता राजेन्द्र कुमार व्यास निवासी स्टेशन गंगरार ने रिपोर्ट पेश कि हाल ही मे 29 जून को दोपहर 1 बजे के लगभग में सामुदायक हॉस्पिटल गंगरार गया था और में होस्पिटल में था और वापिस बहार आया तो मेने देखा की मेरी अपाची मोटर साईकिल मेरे द्वारा रखी जिस जगह पर खडी की थी वहां पर नही थी मेरी मोटर साइकिल के बारे में आस पास की जगहों पर पूछताछ की मेरी मोटर साईकिल को कोई अज्ञात बदमाश चोर चुरा ले गये है। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इन्द्रसिंह उर्फ भोलु पिता बाबुलाल बन्जारा उम्र 30 वर्ष निवासी जीवानायकों का खेडा
थाना गंगरार को गिरफतार कर चोरी की मोटरसाईकिल सहित 8 मोटरसाईकिलें और जब्त की गई थी। बढती चौरीयों के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रकरण में फरार चोरी करने का सरगना की तलाश हेतु थानाधिकारी तुलसीराम द्वारा शिवलाल शर्मा सउनि, श्योपत मण्डा कानि., रामहंस कानि. तथा प्रदीप कुमार कानि. की टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 25 अगस्त को चोरी का सरगना अभियुक्त राजु उर्फ बिलु पिता शोभाराम बंजारा निवासी जीवा नायकों का खेडा थाना गंगरार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, जिससे कडी पुछताछ की गई जिसने सांवरियाजी भादसोडा, चितौडगढ, भीलवाडा, गंगरार से मोटरसाईकिलें एवं मोबाईल चोरी करना बताया। इस पर अभियुक्त राजु उर्फ बिलु बन्जारा से चोरी की 4 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है। इस प्रकार उक्त मामले में अब तक कुल 13 मोटरसाईकिलें एवं 11 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये गये है। उक्त कार्यवाही में अनुसंधान अधिकारी शिवलाल शर्मा सउनि, श्योपत मण्डा कानि., रामहंस कानि. रीको पुलिस चौकी सोनियाना की विशेष भूमिका रही।
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: अदालत का फैसला, विवाद, गिरफ्तारी और भव्य कांवड़ यात्रा चित्तौड़गढ़ में आज की बड़ी हलचल: चेक अनादरण में 1 साल की सजा, शहर में विवाद पर पुलिस का मोर्चा, निम्बाहेड़ा में कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार और शंभूपुरा में हजारों शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा1
- चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील1
- तिब्बत से आए जल सैलाब का कहर: नेपाल के रसुवा में बाढ़ , 28 पुलिसकर्मी लापता...तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति काठमांडू। नेपाल के रसुवा में बुधवार सुबह तिब्बत से आए पानी के सैलाब से हाहाकार मच गया है। इस जल आपदा में रसुवा जिले में 19 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं। बागमती प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीआईजी दीपक रेग्मी के अनुसार, रसुवागढ़ी पुलिस चौकी में तैनात 22 पुलिसकर्मियों में से केवल 9 से ही संपर्क हो पाया है। 13 पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो पा रहा। स्याफ्रुबेसी में तैनात 9 पुलिसकर्मियों में से केवल 3 से संपर्क हो पाया है। पुलिसकर्मी लापता हैं। बाढ़ में पुलिस कार्यालय भी बह गया है। टिमुरे बीओपी में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी भी लापता बताए गए हैं। रसुवा में सुबह करीब 9 बजे आई बाढ़ से टिमुरे, स्याफ्रुबेसी समेत नदी तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल के तीनों सुरक्षा निकायों को खोज, बचाव और राहत अभियान में लगाया गया है। खोज एवं बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हेलीकॉप्टरों सहित विशेष टीम भेजी है। अस्पतालों में सेना के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी तैनात की गई है। बचाव कार्य के लिए धुन्चे, रसुवा और धादिङ के गजुरी से भी नेपाली सेना की टीमें भेजी गई हैं। काठमांडू से भरतपुर तक पृथ्वी राजमार्ग बंद भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण पृथ्वी राजमार्ग के काठमांडू के नागढुंगा से चितवन के भरतपुर तक के हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता डीआईजी अविनारायण काफ्ले के अनुसार, धादिड़ जिले के राजमार्ग क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ ने दर्जनों बस्तियों और बाजारों को प्रभावित किया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काठमांडू से आपदा प्रबंधन पुलिस की टीम भी प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हो गई है। बाढ़ सतर्कता केंद्र ने चेतावनी दी है कि तिब्बत से आई भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ का असर चितवन तक पहुंच सकता है। केंद्र ने तत्काल सतर्कता बरतने की अपील की है। बाढ़ पूर्वानुमान शाखा ने सरकार से पृथ्वी राजमार्ग सहित क्षेत्र के प्रमुख कॉरिडोर मार्गों को बंद कर यातायात रोकने का आग्रह किया है। बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट के नदी तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है और इसका गंभीर प्रभाव मुग्लिन तक पड़ने की आशंका जताई गई है। त्रिशूली नदी से जुड़े सभी तटीय क्षेत्रों को जोखिम में बताते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में बाढ़ के दौरान इलाके में भूस्खलन भी हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने पृथ्वी राजमार्ग और पासाङल्हामु राजमार्ग से संचालित होने वाले सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही रोक दी है। काठमांडू ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एसपी नरेशराज सुवेदी ने बताया कि काठमांडू से पृथ्वी राजमार्ग होते हुए चितवन समेत पश्चिमी जिलों, पोखरा, गोरखा, लमजुंग, धादिङ्ग, नुवाकोट और रसुवा जाने वाले वाहनों को काठमांडू में ही रोक दिया गया है।2
- बदले नियम 5 साल संविदा पर करना होगा काम, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगी पक्की नौकरी 25 हजार पदों पर सफाईकर्मी भर्ती होगी, कैबिनेट में लगेगी मुहर जयपुर| सफाई कर्मियों की हड़ताल में निकले फार्मूले पर सरकार ने काम तेज कर दिया है। विधानसभा के आगामी अगस्त के मानसून सत्र से पहले राजस्थान में बहुप्रतीक्षित 25 हजार सफाई कर्मी की भर्ती निकाली जाएगी। इसकी फाइल तैयार हो चुकी है। सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा। हालांकि इस नियम में बदलाव भी संभव है। अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम फार्मूले पर मुहर लग सकती है। लेकिन यह फाइनल है कि अगले कुछ दिन में 3 बार स्थगित हुई भर्ती निकाल दी जाएगी। पहले इसके लिए 5 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। 5 साल से विवादों से घिरी भर्ती, अब नए मॉडल में लाएंगे लंबे समय से विवादों में घिरी सफाईकर्मी भर्ती के लिए सरकार ने यह नया मॉडल तैयार किया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत सफाई कर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। 2 बार कांग्रेस ने, एक बार भाजपा ने रद्द कीः पिछली कांग्रेस सरकार के समय पहले 24 हजार पदों की भर्ती निकाली। उसे रद्द किया गया। फिर 13 हजार 184 पदों पर निकाली गई भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने भर्ती की घोषणा की, लेकिन अगस्त 2024 में 23 हजार 820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त करनी पड़ी।1
- वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।1
- उदयपुर से नीमच जाने वाली मातेश्वरी बस मीनार के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ उसमें 4 से 5 आदमी घायल हो गए और एक ही वहीं पर मौत हो गई1
- श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️1