Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mahakal daily Darshan. 9004369077. Kulkarni Astrologer jyotish
Kulkarni jyotish News channel
Mahakal daily Darshan. 9004369077. Kulkarni Astrologer jyotish
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलौदा में शुक्रवार रात रिश्तेदारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। संगीता राजपूत ने शिकायत में बताया कि लड़की को ले जाने की बात पर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लालसिंह, गोपाल और विशाल ने उनके पति होकमसिंह सहित अन्य पर लोहे की रॉड से हमला किया। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by BALVAN SINGH BR1
- 🚩 विशेष रिपोर्ट: आस्था के केंद्र में 'भ्रष्टाचार' का कीचड़; सलकनपुर का प्राचीन तालाब बना गंदगी का अड्डा, 11 करोड़ की योजना पर उठे सवाल1
- Post by Aarti Raikwar1
- इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने एफआरबी गाड़ियों का किया निरीक्षण इंदौर शहर में अपराधों को देखते हुए पुलिस एफआरबी की तत्परता जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली इन नई गाड़ियों का एक इवेंट कर निरीक्षण किया गया जिसमें डीसीपी आनंद कलदांगी द्वारा 112 पर फोन कर यह देखा गया कि एफआरबी मौके पर कितने समय में पहुंचती है साथ ही गाड़ी में रखें संसाधनों को भी चेक किया1
- आज दिनांक 27-03-2026 को युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव का भितरवार विधानसभा के ग्राम ककरधा में माता बसैया वाली के मेले के अवसर पर समस्त युवा साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।1
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- शाजापुर - मल्याहेड़ी और टिकोन के बीच नलखेड़ा से भोपाल जा रही जा रही बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत, 112 से 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया1
- गूंजा 'जय श्री राम' और 'साईं' का जयघोष: भव्य पालकी और रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; अखाड़े के करतबों ने जीता दिल इंदौर।जगह-जगह फूलों से स्वागत, भजन मंडलियों की प्रस्तुति ने सबका मनमोहा इंदौर | रामनवमी के पावन पर्व पर शहर के मध्य क्षेत्र में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मल्हारगंज स्थित छोटा गणपति मंदिर से शाम को प्रभु श्री राम और साईं बाबा की विशाल पालकी एवं रथ यात्रा निकाली गई। 'देवी अहिल्याबाई साईं सोशल भक्त मंडल' द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। भजन मंडलियों की गूंज और महाराष्ट्रीयन शैली का आकर्षण बैंड-बाजे, ताशों और नर्तक दलों के साथ निकली इस यात्रा में अलग-अलग भजन मंडलियों ने समां बांध दिया। विशेष रूप से महाराष्ट्रीयन शैली में श्रृंगार किए हुए बच्चियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर के अलग-अलग क्षेत्र से आई भजन कीर्तन मंडलीय भी अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह रही थी, कई स्थानों पर फूलों के द्वारा सभी का स्वागत सत्कार किया गया, मेवा मिष्ठान के साथ ठंडाई का वितरण अलग-अलग मंचों के माध्यम से हुआ, यात्रा गोराकुंड, खजूरी बाजार, सुभाष चौक और राजवाड़ा, किशनपुरा छतरी होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर राहगीरों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोठारी मार्केट में महाआरती और 5000 भक्तों ने ली प्रसादी समिति अध्यक्ष भोला सिंह ठाकुर ने बताया कि यात्रा का समापन कोठारी मार्केट स्थित साईं मंदिर पर हुआ, जहां देर रात भव्य महाआरती की गई। इसके पश्चात विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में हरिओम पालीवाल, भूपेंद्र चोपड़ा, रजनीकांत जोशी, राजू चोपड़ा और संजय दुबे सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। नवाचार: 21 दिनों तक चला 'सेवा संकल्प अभियान' इस वर्ष समिति ने एक नई पहल करते हुए परंपरागत पालकी यात्रा के स्थान पर 7 मार्च से 26 मार्च तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया। इसके तहत शहर के प्रमुख अस्पतालों और मंदिरों में जरूरतमंदों की सेवा की गई और खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल की शहर भर में जमकर सराहना हुई।1