Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपलौदा में रिश्तेदारों के बीच विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट, 8 लोग घायल शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलौदा में शुक्रवार रात रिश्तेदारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। संगीता राजपूत ने शिकायत में बताया कि लड़की को ले जाने की बात पर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लालसिंह, गोपाल और विशाल ने उनके पति होकमसिंह सहित अन्य पर लोहे की रॉड से हमला किया। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Govind kumbhkar
पिपलौदा में रिश्तेदारों के बीच विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट, 8 लोग घायल शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलौदा में शुक्रवार रात रिश्तेदारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। संगीता राजपूत ने शिकायत में बताया कि लड़की को ले जाने की बात पर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लालसिंह, गोपाल और विशाल ने उनके पति होकमसिंह सहित अन्य पर लोहे की रॉड से हमला किया। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *माल्याहेड़ी और टिकोन के बीच बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत, 112 से 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- Post by BALVAN SINGH BR1
- मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया से 15 km दूर एवं बड़ागांव समीप ग्राम मल्याहेड़ी और टिकोन के बीच नलखेड़ा से भोपाल जा रही जा रही बस राहगीर को बचाने में पलटी, 5 घायलों को 112 से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाने से डायल 112 से पायलट संतोष मालवीय, थाने से एएसआई सैय्यद मेहमूद अली, एएसआई लाखन सिंह,विजय गवली,अनिल सेन घटना स्थल पर पहुंचे, घटना स्थल बड़ागांव चौकी होने से मौके पर बड़ागांव चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा पैदल चल रहे एक बुजुर्ग को बचाने में हुआ, हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा कि बस में कुल यात्री 30 के करीब सवार थे, जिनमें से एक दर्जन यात्री गंभीर घायल हो गए जिन्हें 108 और 112 की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वही मोहन बड़ोदिया थाने से डायल 112 से शेष 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां घायलों का उपचार जारी है, घटना शनिवार सुबह 7.30 बजे के करीब हुई।1
- सेवढ़ा:रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि पर्व पर उमड़ा आस्था का अदभुत जनसैलाब। दतिया जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सेवढ़ा तहसील में स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे इस दौरान प्रशासन द्वारा पेयजल स्वास्थ सुरक्षा व्यवस्था चौंक चौबंद रही।1
- दिनांक 22.03.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध का खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद तोमर द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों एवं आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी सहायता लेते हुए अपहृता को मोरबी गुजरात से दिनांक 25.03.2026 को आरोपी जीवन पिता बापुलाल मालवीय के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद तोमर, सउनि मेहमूद अली, आर. जुझार सिंह, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा जिला सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी एवं आर, घनश्याम राजपूत की मुख्य भूमिका रही। उक्त खुलासा पुलिस ने शाम 5 बजे किया ।1
- मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। सभी को अस्पताल पहुंचाया, बस में 30 यात्री थे सवार घायलों में चार की हालत गंभीर डॉक्टरों ने किया रेफर मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। बड़ागांव के पास सड़क पर बुजुर्ग भैंस लेकर जा रहा था। बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान गोकुल (55) सिंह पिता भगवान सिंह यादवके रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर एएसपी रविंद्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है। बस में 30 यात्री सवार थे हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें से15 यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।1
- 😭😭1
- शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलौदा में शुक्रवार रात रिश्तेदारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। संगीता राजपूत ने शिकायत में बताया कि लड़की को ले जाने की बात पर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लालसिंह, गोपाल और विशाल ने उनके पति होकमसिंह सहित अन्य पर लोहे की रॉड से हमला किया। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1