Shuru
Apke Nagar Ki App…
माल्याहेड़ी और टिकोन के बीच बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *माल्याहेड़ी और टिकोन के बीच बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत, 112 से 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
Govind kumbhkar
माल्याहेड़ी और टिकोन के बीच बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *माल्याहेड़ी और टिकोन के बीच बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत, 112 से 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दिनांक 22.3.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध का खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद तोमर द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों एवं आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी सहायता लेते हुए अपहृता को मोरबी गुजरात से दिनांक 25.03.2026 को आरोपी जीवन पिता बापुलाल मालवीय के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद तोमर, सउनि मेहमूद अली, आर. जुझार सिंह, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा जिला सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी एवं आर, घनश्याम राजपूत की मुख्य भूमिका रही। उक्त खुलासा पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे किया ।1
- Post by Suresh1
- शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में शनिवार को चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। चोरों ने सूने सरकारी क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। हेड लाइन1
- 💥🔥तलेन: रामनवमी पर फूलमाली समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, पुष्पवर्षा से महकीं राहें💥🔥 तलेन (राजगढ़): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के पावन अवसर पर नगर तलेन में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलमाली समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु सम्मिलित हुए। भक्तिमय रहा माहौल समारोह की शुरुआत स्थानीय मालीपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-ताशों और डीजे की गूंज पर युवा थिरकते नजर आए, वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। 🙏🎉😊👏💫1
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- Post by Jagdish nagar1
- शाजापुर - मल्याहेड़ी और टिकोन के बीच नलखेड़ा से भोपाल जा रही जा रही बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत, 112 से 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया1
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- फूलमाली समाज तलेन के द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । फूल माली समाज के तत्वाधान में नगर में प्रभु भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा श्री बाबा रामदेव जी मंदिर माली मोहल्ला से प्रारंभ हुआ जो की नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंचा वहीं शोभायात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया।श्री बाबा रामदेव मंदिर माली पुरा पर महाआरती के पश्चात शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे।1