*केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार–महू लोकसभा क्षेत्र को मिली ₹3,839 करोड़ रुपयों की सौगात* : *बदनावर–पेटलावद–थांदला–टिमरवानी फोरलेन निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मिली मंजूरी* *केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार–महू लोकसभा क्षेत्र को मिली ₹3,839 करोड़ रुपयों की सौगात* : *बदनावर–पेटलावद–थांदला–टिमरवानी फोरलेन निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मिली मंजूरी* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार* । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री तथा धार–महू लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही फोरलेन निर्माण की इस मांग को लेकर श्रीमती ठाकुर समय-समय पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष बजट आवंटन हेतु प्रयासरत रहीं है। इस विषय पर लगातार मंथन और विचार-विमर्श चल रहा था, और आज उनके यह प्रयास सफल हुए हैं। संसदीय क्षेत्र के लिये अत्यंत हर्ष का विषय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹3,839 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग–752D के अंतर्गत बदनावर–पेटलावद–थांदला–टिमरवानी खंड के फोरलेन निर्माण को हाइब्रिड एन्युटी मोड़ (HAM) के अंतर्गत मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 80.45 किलोमीटर लंबा फोरलेन कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोरलेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके निर्माण से मालवा क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक शहरों जैसे इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास तक पहुंच और अधिक सुगम हो जाएगी। इससे व्यापार, उद्योग और परिवहन गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा तथा यात्रा का समय भी कम होने की संभावना है। लोकसभा क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप यह फोरलेन रोड आदिवासी अंचल के प्रमुख जिले धार और झाबुआ के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा। क्षेत्र के वृहद औद्योगिक क्षेत्र पीएम मित्र पार्क तक बेहतर सड़क संपर्क से नए उद्योगों की स्थापना के अवसर बढ़ेंगे वह इसके साथ ही कृषि, पर्यटन, स्थानीय उद्योगों और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसके साथ ही वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को भी इस फोरलेन मार्ग से बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। बेहतर सड़क संपर्क से श्रद्धालु सुरक्षित, सहज और कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल तथा क्षेत्र के विकास हेतु सदैव तत्पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं और सड़क, रेल व अन्य सुविधाओं के विस्तार से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने कहा कि यह परियोजना धार–महू लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

- *इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत,फाँसी के फंदे पर हुई खत्म..*1
- चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया1
- युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था। शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया। युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- Post by Surendra prasad Dubey1