Shuru
Apke Nagar Ki App…
Breakingbnews Cm राइज स्कूल निर्माण मे ठेकेदार द्वारा मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही। देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
SNY R LIVE MP
Breakingbnews Cm राइज स्कूल निर्माण मे ठेकेदार द्वारा मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही। देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नागलवाड़ी। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नागलवाड़ी में साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर बड़ा असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नागलवाड़ी तथा सदर बाजार के ग्रामीणों के सहयोग से अब बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से सदर बाजार में लगाना शुरू कर दिया गया है। बाजार के व्यवस्थित होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। व्यापारी बंधुओं ने बताया कि सदर बाजार में दुकान लगाने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे बाजार सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है। वहीं महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब बाजार गांव में ही लगने से उन्हें काफी सुविधा हो गई है। पहले दूर तक सब्जियां और अन्य सामान ले जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही बाजार उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है। साथ ही बायपास रोड भी अब व्यवस्थित हो गया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।1
- युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था। शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया। युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बड़वानी, 10 मार्च 2026 बड़वानी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर आज चकेरी-ठीकरी हाइवे पर देखने को मिली। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक गंभीर किडनी मरीज को ले जा रही 108 एम्बुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक मरीज भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपनी जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा। तेज धूप में बेबस रहा मरीज और परिवार धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की समस्या के चलते डायलिसिस हेतु इंदौर रेफर किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एम्बुलेंस (CG 04 MR 7743) उन्हें लेकर रवाना हुई, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर इंजन गर्म होने के कारण गाड़ी बंद हो गई। तपती दुपहरी में एम्बुलेंस के अंदर और बाहर मरीज की हालत बिगड़ती रही, जबकि साथ मौजूद पत्नी कला बाई असहाय होकर मदद की गुहार लगाती रही। ग्रामीणों की इंसानियत, विभाग की लापरवाही जब काफी देर तक एम्बुलेंस चालू नहीं हुई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली, तो वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने मिलकर खटारा एम्बुलेंस को धक्का मारकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते मरीज घंटों तक घबराहट और पीड़ा से जूझता रहा। 3:40 बजे पहुंची दूसरी एम्बुलेंस सूचना मिलने के काफी समय बाद, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद ही मरीज छगनलाल को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।3
- बड़वानी में मंगलवार दोपहर एक किडनी मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी ठीकरी मार्ग पर खराब हो गई। तेज धूप में मरीज छगनलाल नरगेश को लगभग एक से दो घंटे तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी समस्या के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया गया था। उनकी पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि वे दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच रवाना हुए थे। कला बाई ने बताया कि चकेरी ठीकरी मार्ग पर एंबुलेंस खराब हो गई और वे काफी समय से वहीं फंसे हुए थे। गर्मी के कारण उनके पति की हालत लगातार बिगड़ रही थी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के लोगों ने खराब एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में खड़ा करवाया। लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर एक अन्य एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है क्योंकि वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने मामले की जानकारी लेने की बात कही।1
- बड़वानी, 10 मार्च 2026 (निमाड़ दस्तक न्यूज़ ब्यूरो) बड़वानी जिले में आज मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई, जहाँ स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल एम्बुलेंस के कारण एक गंभीर मरीज की जान जोखिम में पड़ गई। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक किडनी मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिसके चलते मरीज घंटों तपती धूप में सड़क पर खड़ा तड़पता रहा। तेज धूप और बीच सड़क पर बेबसी जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की गंभीर समस्या के कारण बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया। मरीज को लेकर रवाना हुई 108 एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाइवे पर अचानक गर्म होकर बंद हो गई। दो घंटे तक तड़पता रहा मरीज, अटेंडर का बुरा हाल मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने रुंधे गले से बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल से रवाना किया गया था। चकेरी के पास एम्बुलेंस खराब होने के बाद लगभग दो घंटे तक वे बीच सड़क पर तेज धूप में खड़े रहे। गर्मी और बीमारी की वजह से छगनलाल की हालत बिगड़ने लगी और वे एम्बुलेंस के भीतर ही घबराहट से तड़पते देखे गए। अपनी बेबसी पर मरीज की पत्नी भी बिलखती नजर आई। ग्रामीणों ने दिया धक्का, घंटों बाद आई दूसरी गाड़ी एम्बुलेंस खराब होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए खराब वाहन को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया। 108 के कर्मचारियों ने दूसरी एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन उसे पहुंचने में काफी समय लगा। आखिरकार, दोपहर लगभग 3:40 बजे दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज को इंदौर के लिए रवाना किया गया। उठ रहे हैं गंभीर सवाल स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही ने जिला प्रशासन और एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं: क्या रेफरल सेवाओं के लिए उपयोग होने वाले वाहनों की फिटनेस जांच नहीं की जाती? गर्मी के इस मौसम में इमरजेंसी केस के लिए बैकअप व्यवस्था इतनी सुस्त क्यों है?1
- *धार जिले के चंदावड में खनन का खेल.. माफियाओं द्वारा विशाल वृक्ष को ध्वस्त कर हरि पहाड़ी को किया धराशय.. देखना यह है विभाग क्या पहल करता है...!* बेधड़कड़ खबरें..! *फेसबुक पेज, फॉलो करें*👇 *इंस्टाग्राम पेज,फॉलो करें।*👇 *खबरें,विज्ञापन, विज्ञप्ति, जाहिर सूचना, नाम परिवर्तन इत्यादि जन समस्याओं के लिए संपर्क करें।* *BSTV सुनील सन्नी रिपोर्टर धार 9752452089*✍️1
- मांडू पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चतुर्भुज जी राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास द्वारा क्या गया स्वागत राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ विश्व हिंदू परिषद की धार विभाग की बैठक चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू में हो रही है जिसमें विश्व हिंदू परिषद के धार विभाग के संतों के बैठक में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार जिनका स्वागत चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज द्वारा किया गया2
- बड़वानी। शहर में सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने मां की पूजा की। साथ ही एक दिन पहले बनाया गया ठंडा भोजन शीतला माता को अर्पित किया। परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। दर्जी मोहल्ले स्थित मंदिर में सोमवार सुबह से महिलाएं थाली सजाकर ठंडा भोजन लेकर मंदिर पहुंची। माता को ठंडा भोजन और अन्य सामग्री चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर बूढ़ी मां की कहानी सुनी। बता दें कि शीतला सप्तमी पर घर में चूल्हा नहीं जलता और न ही अग्नि प्रज्वलित होती है। महिलाएं एक दिन पूर्व तैयार ठंडा भोजन ही ग्रहण करती है। माता शीतला चेचक की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती है। इस रोग की मुक्तिदात्री होने की वजह से शीतला माता का नाम पूज्य बना। चैत्रमास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला माता के नाम से जाना जाता है। शहर के दर्जी गली स्थित माता मंदिर में पूजन के लिए सोमवार रात्रि 12 बजे बाद से ही महिलाओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सोमवार दिनभर चलेंगा। पूजन-दर्शन के लिए मंदिर से लेकर एमजी रोड तक महिलाओं की कतार पहुंच गई थी। मंदिर परिसर में तो 3 से 4 कतारों में महिलाएं खड़ी नजर आई। मंदिर समिति द्वारा महिलाओं को प्रसादी वितरित की गई।1