मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण/कन्वर्जेंस समिति की बैठक आयोजित आजमगढ़, 21 अप्रैल 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में जिला पोषण एवं जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुपोषण उन्मूलन, आंगनबाड़ी सेवाओं की प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सीडीपीओ की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और समय पर पोषण आहार का वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण आहार की मांग समय से शासन को भेजी जाए तथा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के वजन, गृह भ्रमण और सीबीई से संबंधित रिपोर्ट पोषण ट्रैकर ऐप पर समय से फीड की जाए। सैम और मैम श्रेणी के बच्चों की समीक्षा करते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत चिन्हांकन कर उन्हें कुपोषण की श्रेणी से बाहर लाने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्धारित रोस्टर के अनुसार ऐसे बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने पर जोर दिया गया। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड मील योजना के तहत निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को समय से पूर्ण कराने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर भी बल दिया गया। सीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरूक करें और उन्हें हरी सब्जियां, फल तथा गुड़ के सेवन के लिए प्रेरित करें, ताकि कुपोषण और एनीमिया की समस्या को कम किया जा सके। बैठक में उपायुक्त मनरेगा राम उदरेज यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशंकर पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, समस्त सीडीपीओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- *गोरखपुर से दुखद खबर* *ड्यूटी के दौरान सोनू शर्मा एवं शैलेश त्रिपाठी के उत्पीड़न, धमकी और टॉर्चर से EMT विजय यादव को आया हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज — मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती* *जनपद गोरखपुर* 102 एंबुलेंस सेवा में तैनात EMT विजय यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रेन हेमरेज की सूचना के बाद उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। गोरखपुर के पिपरौली क्षेत्र में 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत विजय यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले हार्ट अटैक आया, जिसके बाद ब्रेन हेमरेज हुआ और हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों में चिंता का माहौल है। गंभीर आरोप भी सामने आए हैं प्राप्त जानकारी और पूर्व में प्रकाशित खबरों के अनुसार, आरोप लगाया जा रहा है कि पिछले लगभग एक महीने से सोनू शर्मा और शैलेश त्रिपाठी द्वारा विजय यादव पर फर्जी केस (20 से 25) और 250 किलोमीटर तक एंबुलेंस फर्जी चलाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि ऐसा न करने पर 300 किलोमीटर दूर ट्रांसफर या नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही थी। इसके अलावा, RM दिग्विजय मौर्य के निर्देश पर काम करते हुए लगातार दबाव बनाए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। वहीं EME सोनू शर्मा और EME शैलेश त्रिपाठी पर मानसिक दबाव, टॉर्चर और धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। लगातार ड्यूटी का भी मामला बताया जा रहा है कि विजय यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं और पिछले डेढ़ से दो महीनों से लगातार दिन-रात (करीब 24 घंटे) ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे में अत्यधिक कार्य दबाव और मानसिक तनाव को भी उनकी हालत बिगड़ने की संभावित वजह माना जा रहा है। पहले भी दी गई थी जानकारी दावा किया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर कई दिनों से खबरों के माध्यम से गोरखपुर प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया है और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बड़ा सवाल क्या लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक दबाव इस गंभीर स्थिति की वजह बना? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? मांग तेज इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए अब निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है— पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए एंबुलेंस कर्मियों की कार्य परिस्थितियों की तत्काल समीक्षा हो लगातार 24 घंटे ड्यूटी और मानसिक उत्पीड़न जैसे मामलों पर स्पष्ट नीति बनाई जाए अब कार्रवाई जरूरी यह मामला केवल एक कर्मचारी की गंभीर हालत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी एंबुलेंस सेवा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को इस तरह के दबाव और उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। फिलहाल विजय यादव का इलाज जारी है और पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।2
- आजमगढ़: बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत का आरोप, वीडियो वायरल #Azamgarh #BreakingNews #BankNegligence #ViralVideo #UPNews #Bardah #GraminBank #JusticeForMagan #fecbookpost1
- Post by Satyavan Chauhan1
- सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।1
- मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- नए छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, अभिभावकों-छात्रों से जल्द नामांकन की अपील दैनिक भास्कर दूत संतकबीरनगर: जनपद के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) की नियमित कक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान अब उच्च शिक्षा के स्तर पर भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पहुंचकर नामांकन करा रहे हैं। विद्यालय की विशेष पहल के तहत इस वर्ष कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान का संचालन 2 अप्रैल से सुचारू रूप से जारी है तथा प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्रों से अपील की है कि जो विद्यार्थी अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाएंगी, इसलिए समय से प्रवेश लेना आवश्यक है, ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही नियमित पढ़ाई शुरू कर सकें।2
- Post by BALRAM1
- आजमगढ़ अवैध हथियार लगाने का वीडियो वायरल1